Responsive Scrollable Menu

मन को शांत और शरीर को मजबूत बनाता है शीर्षासन, जानें इसके फायदे

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। आधुनिक जीवनशैली में तनाव, थकान और मानसिक अस्थिरता ने व्यक्ति के स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डाला है। ऐसे में शीर्षासन एक प्राकृतिक औषधि की तरह काम करता है। सही तकनीक और सावधानी के साथ किया गया शीर्षासन शरीर को अंदर से मजबूत और मन को शांत करने में सक्षम है।

संस्कृत में शीर्ष का अर्थ सिर होता है, इसलिए इसे सिर के बल किया जाने वाला आसन कहा जाता है। इसे योगासनों का राजा भी कहा जाता है। सिर के बल खड़े होकर किए जाने वाले इस आसन से रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है, पाचन तंत्र बेहतर होता है और मानसिक स्वास्थ्य को नई ऊर्जा मिलती है।

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने इस आसन को उन्नत योग मुद्रा बताया है, जिसके अभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। इस आसन को करने के दौरान शरीर का पूरा भार सिर पर होता है, जिससे मस्तिष्क में रक्त संचार बढ़ता है और व्यक्ति को मानसिक शांति, एकाग्रता और नई ऊर्जा की अनुभूति होती है।

यह आसन मस्तिष्क तक रक्त और ऑक्सीजन का प्रवाह तीव्र करता है, जिससे स्मृति शक्ति, ध्यान और मानसिक स्पष्टता में अभूतपूर्व सुधार होता है।

शीर्षासन का अभ्यास करने से शरीर के संतुलन, एकाग्रता और मांसपेशियों पर नियंत्रण बेहतर करने में मदद मिल सकती है। साथ ही यह गर्दन, सिर और पीठ की मांसपेशियों को भी ताकत देता है और संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। हालांकि, यह एक कठिन आसन है, इसलिए इसे करने से पहले अभ्यासकर्ताओं को सावधानी बरतनी चाहिए और विशेषज्ञ की देखरेख के आसन को करने से बचना भी चाहिए।

जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें यह आसन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। माइग्रेन या लगातार सिरदर्द से परेशान लोग इस आसन से दूर रहें, क्योंकि इससे परेशानी बढ़ सकती है। गर्भवती महिलाओं के लिए भी यह आसन सुरक्षित नहीं है, इसलिए उन्हें इसका अभ्यास नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, अगर किसी को रीढ़ की हड्डी से जुड़ी कोई समस्या है तो उन्हें भी शीर्षासन करने से बचना चाहिए।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: तिलक वर्मा के ‘घर’ में मनेगी बर्थडे पार्टी! गौतम गंभीर को गिफ्ट में T20 सीरीज देने उतरेगी टीम इंडिया

गौतम गंभीर का बर्थडे है और साथ में भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच भी. मुकाबला हैदराबाद में है, जो कि तिलक वर्मा का घर है. अब तिलक के घर में गंभीर का बर्थडे कैसा होगा, ये टीम इंडिया तय करेगी. Wed, 14 Oct 2026 10:28:07 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 LIVE | Jantar Mantar Protest | AMIT SHAH ने विपक्ष और RAHUL GANDHI पर बड़ी बात कह दी | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T05:27:58+00:00

Viral: पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी का निकाला जुलूस #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T05:30:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers