Responsive Scrollable Menu

सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को 5 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया

दिल्ली में जंतर-मंतर मामले में CJP के सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को 5 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेज दिया गया है। तीनों को एक दिन पहले जंतर-मंतर में घुसने के मामले में कस्टडी में लिया गया था। रात करीब 3 बजे उनकी गिरफ्तारी दर्ज की गई और आज सुबह पुलिस स्टेशन में मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

CJP की लीगल हेड रत्ना सिंह ने इससे पहले सोशल मीडिया पर तीनों की गिरफ्तारी की जानकारी दी थी। उनके मुताबिक सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में गिरफ्तार किया गया। तीनों पर बिना इजाजत जंतर-मंतर में घुसने, बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन करने और सरकारी अधिकारी के काम में बाधा डालने के आरोप लगाए गए हैं।

रत्ना सिंह ने आरोप लगाया कि तीनों को देर रात तक अपने वकीलों से मिलने नहीं दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि रात करीब 3 बजे उन्हें एक प्राइवेट वैन से पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन लाया गया था। इसके बाद सुबह मजिस्ट्रेट के सामने पेशी हुई, जहां से तीनों को 5 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया।

तीन दिन पहले ही 50 हजार रूपये के बॉन्ड पर हुए थे रिहा

सौरव दास और आशुतोष रांका को इससे पहले 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था। उनके साथ CJP के अभिजीत दिपके भी पकड़े गए थे। 11 अक्टूबर को कार्यकारी मजिस्ट्रेट की अदालत ने तीनों को एक साल तक शांति व्यवस्था बनाए रखने की शर्त पर रिहा किया था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक इसके लिए ₹50 हजार का बॉन्ड भरवाया गया था। लेकिन 13 अक्टूबर को सौरव दास और आशुतोष रांका फिर जंतर-मंतर पहुंचे। पुलिस ने बिना अनुमति प्रवेश करने और सरकारी काम में बाधा डालने के साथ बॉन्ड की शर्तों के उल्लंघन का आरोप भी लगाया है। इस बार उनके साथ अजिंक्य शिंदे को भी हिरासत में लिया गया।

Continue reading on the app

बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबने से 13 बच्चों की मौत, घायलों को PMCH और NMCH में कराया गया भर्ती, 25 से ज्यादा लोग सवार थे

बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में मंगलवार रात करीब 8:30 बजे गंगा नदी में नाव डूबने से 13 बच्चों की मौत हो गई। दरअसल हादसा उस समय हुआ, जब 25 से ज्यादा लोग छोटी नाव में सवार होकर रामपुर श्यामचंद पंचायत के भगतान टोला से श्राद्ध के भोज में जा रहे थे। मृतकों की उम्र 6 से 15 साल के बीच बताई गई है। इनमें एक ही परिवार की 7 बच्चियां शामिल हैं।

दरअसल हादसा रामपुर श्यामचंद पंचायत के भगतान टोला के पास माता महारानी स्थान के नजदीक हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक सिंघेश्वर राय के यहां श्राद्ध का भोज था और लोग नाव से नदी पार कर वहां जा रहे थे। इसी दौरान छोटी नाव बीच गंगा में डूब गई। हादसे में कई लोग घायल भी हुए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। परिवारों ने बच्चों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया है। हंगामे की आशंका को देखते हुए पुलिस की तैनाती की गई है।

छोटी नाव में 25 से ज्यादा लोग सवार थे

वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक नाव में 25 से ज्यादा लोग सवार थे। इतनी भीड़ के साथ नदी पार करते समय नाव टूट गई और बीच धारा में डूब गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत लोगों को बचाने के लिए नदी में उतरे। लोगों ने मोटी लकड़ी में रस्सी बांधकर डूब रहे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। बचाव के दौरान खाट का भी इस्तेमाल किया गया। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में जान गंवाने वालों में बच्चों की संख्या ज्यादा है। पुलिस के मुताबिक मृतकों में पिंकी कुमारी, अंकिता कुमारी, सुनीता कुमारी, आर्यन कुमार, अलीशा कुमारी, सिकी कुमारी, भोणू कुमारी और मीरा कुमारी के नाम शामिल हैं। मरने वालों में एक ही परिवार की सात बच्चियां भी थीं। बच्चों के शव गांव पहुंचने के बाद परिवारों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया। प्रशासन की ओर से आगे की कार्रवाई के बीच पुलिस गांव में तैनात है।

घायलों को पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया

वहीं हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए पटना भेजा गया। सात घायलों को पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (PMCH) ले जाने की जानकारी दी गई। वहीं नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) में चार बच्चों का इलाज चल रहा है। इनमें चांदनी कुमारी (15), कार्तिक कुमार (5), अनुष्का कुमारी (11) और पुटूस कुमार (5) शामिल हैं। घायल सत्येंद्र राय और बिंदेश्वर राय को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

ग्रामीणों ने बचाव की कोशिश की

वहीं हादसे के बाद ग्रामीणों ने अपनी तरफ से बचाव की कोशिश शुरू कर दी। लोगों ने लकड़ी, रस्सी और खाट की मदद से नदी में फंसे लोगों को बाहर निकाला। कई लोगों को बचाने वाले रवि यादव ने बताया कि नदी पार करते समय नाव टूट गई और बीच धारा में डूब गई। गांव वालों ने मिलकर लोगों को बचाने की कोशिश की लेकिन सभी को नहीं बचाया जा सका। रवि के मुताबिक प्रशासन को सूचना दी गई थी लेकिन मदद करीब एक घंटे बाद पहुंची। उन्होंने अस्पताल में ऑक्सीजन और इलाज की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि समय पर ऑक्सीजन मिलती तो कुछ लोगों की जान बच सकती थी।

17 साल की लड़की ने बचाईं 3 जानें

इस हादसे में 17 साल की एक लड़की के तीन लोगों की जान बचाने की भी जानकारी सामने आई है। वहीं स्थानीय लोगों ने मिलकर कई लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। घटना के बाद अस्पताल में इलाज की व्यवस्था और प्रशासन के पहुंचने में हुई देरी को लेकर सवाल उठे हैं।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने हादसे पर दुख जताया

वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी हादसे पर दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि वैशाली जिले के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से हुई जनहानि बेहद दुखद है। उन्होंने जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और इस मुश्किल समय में परिजनों को हिम्मत मिलने की कामना की।

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: पीएम मोदी के सामने अर्शदीप सिंह ने ली वैभव सूर्यवंशी की मौज, वायरल वीडियो ने लूट ली पूरी महफिल

Vaibhav Sooryavanshi Reaction goes viral: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों के पदक विजेताओं से मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी समेत देश के सबसे युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की जमकर सराहना की. इस कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मजाकिया अंदाज में चिढ़ाते नजर आए. Thu, 15 Oct 2026 23:34:28 +0530

  Videos
See all

ChakraView | Sumit Awasthi | CJP की हुंकार, NDMC की पाबंदी.. दिल्ली में निकल पाएगा Tiranga March? #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T21:54:09+00:00

Houthis Attack Saudi : हूतियों की मिसाइलों से सऊदी में हड़कंप? | Saudi Houthi Conflict | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T22:00:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers