Donald Trump: हूतियों को ट्रंप की सख्त चेतावनी, कहा- 'अमेरिका की मार भूल गए हैं'
Donald Trump warning to Houthis: सऊदी अरब पर लगातार हो रहे हमलों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हूती विद्रोहियों को कड़ी चेतावनी दी है। रियाद एयरपोर्ट पर हुए हमले के बाद ट्रंप का यह बयान आया है। इस बीच, सऊदी गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में जोरदार एयरस्ट्राइक की है।
Bihar Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों की मौत, अब तक 13 की गई जान
Bihar Boat Accident: बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में मंगलवार को गंगा नदी पर हुए नाव हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है. मरने वाले सभी बच्चे हैं. इनमें एक ही परिवार के सात बच्चे भी शामिल हैं, जो नाव में सवार होकर भोज खाने जा रहे थे. रामपुर श्यामचंद गांव में हुए इस हादसे के बाद पूरे इलाका शोक में डूब गया है. जिन बच्चों को परिजन हंसी-खुशी भोज में शामिल होने के लिए घर से विदा कर रहे थे, उनके वापस न लौटने की खबर ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया.
एक ही परिवार के सात बच्चों की मौत
इस हादसे में रामप्रवेश राय उर्फ राजा के परिवार के सात बच्चे भी शामिल हैं. बच्चों की मौत के बाद घर में चीख-पुकार मची हुई है. जिन आंगनों में कभी बच्चों की आवाजें गूंजती थीं, वहां अब सन्नाटा और अपनों को खोने का गम है. परिवार के लोगों के लिए इस दुख को स्वीकार करना भी मुश्किल हो रहा है.
भोज खाने गए थे बच्चे, रास्ते में हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, राघोपुर प्रखंड के रामपुर श्यामचंद गांव के पास मंगलवार देर रात गंगा नदी में नाव पलटने से यह हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि नाव पर करीब 20 बच्चे सवार थे, जो भोज में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान नाव में पलट गई. इस दुर्घटना में 13 बच्चों की मौत की खबर सामने आई है. मृतकों में सात बच्चे रामप्रवेश राय उर्फ राजा के परिवार के बताए जा रहे हैं. एक ही परिवार के इतने बच्चों की मौत से गांव के लोग भी गहरे सदमे में हैं. हादसे के बाद प्रभावित परिवारों में मातम पसरा हुआ है.
#WATCH | Hajipur, Bihar: The State Disaster Response Force (SDRF) has launched a massive search and rescue operation in the Ganga River following the capsizing of an overcrowded boat near Rampur Shyamchand village in the Raghopur constituency late Tuesday evening.
— ANI (@ANI) October 14, 2026
At least 13… pic.twitter.com/NRZWgtD1kf
हादसे के बाद परिवारों में मचा कोहराम
बच्चों के परिवारों ने शायद कभी कल्पना भी नहीं की होगी कि कुछ देर के लिए घर से निकले उनके बच्चे फिर कभी वापस नहीं आएंगे. भोज में जाने की खुशी के बीच किसी को इस अनहोनी का अंदाजा नहीं था. हादसे की खबर मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में हर तरफ दुख का माहौल है, लोग पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं. एक साथ कई बच्चों की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.
पुरानी नाव को लेकर ग्रामीणों ने उठाए सवाल
इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है. ग्रामीणों का आरोप है कि जिस नाव का इस्तेमाल नदी पार करने के लिए किया जाता था, वह काफी पुरानी और जर्जर हालत में थी. लोगों का दावा है कि नाव बदलने के लिए पहले भी आवेदन दिया गया था, लेकिन इसे लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते नाव की स्थिति पर ध्यान दिया जाता और सुरक्षित व्यवस्था की जाती, तो शायद इस तरह की घटना को रोका जा सकता था. हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और हादसे के कारणों की जांच के नतीजे सामने आना अभी बाकी है.
प्रशासन पर फूटा लोगों का गुस्सा
नाव हादसे के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं. लोगों की मांग है कि घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच हो और लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की जाए. गुस्साए ग्रामीणों ने संबंधित अंचल अधिकारी (सीओ) के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग भी उठाई है. स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी नाराजगी जताई.
उनका आरोप है कि अस्पताल में पर्याप्त चिकित्साकर्मी मौजूद नहीं थे और मौके पर एंबुलेंस की व्यवस्था भी नहीं थी. इसके अलावा, ऑक्सीजन सिलेंडर और वेंटिलेटर जैसी सुविधाओं की कमी का दावा भी किया गया है. इन मुद्दों को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के सामने विरोध जताया और नारेबाजी की. विरोध के बीच जिलाधिकारी को वापस लौटना पड़ा. ग्रामीणों की मांग है कि हादसे की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
News Nation




