Responsive Scrollable Menu

US विदेश मंत्री मार्को रुबियो इसी महीने आ रहे भारत, मुंबई-जामनगर का करेंगे दौरा

Marco Rubio: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अक्टूबर में भारत के दौरे पर आएंगे. इस दौरान वह मुंबई और जामनगर जाएंगे और भारतीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. इन बैठकों में भारत-अमेरिका के रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने, ऊर्जा सहयोग बढ़ाने और क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी.

अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से मंगलवार को जारी जानकारी के मुताबिक, रुबियो 17 से 22 अक्टूबर के बीच भारत और उज्बेकिस्तान का दौरा करेंगे. वह पहले उज्बेकिस्तान के समरकंद जाएंगे और इसके बाद भारत पहुंचेंगे. इस साल यह उनकी दूसरी आधिकारिक भारत यात्रा होगी. भारत दौरे के दौरान रुबियो वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से मुलाकात करेंगे. इन बैठकों का उद्देश्य दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाना और ऊर्जा क्षेत्र में साझेदारी की नई संभावनाएं तलाशना है. इसके अलावा, वह कारोबारी नेताओं से भी मिलेंगे. इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा होगी.

पहले उज्बेकिस्तान में C5+1 बैठक में होंगे शामिल

भारत आने से पहले रुबियो उज्बेकिस्तान में आयोजित होने वाली C5+1 मंत्रिस्तरीय बैठक में शामिल होंगे. इस मंच पर उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और किर्गिज गणराज्य के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे. रुबियो इन देशों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे. उनके साथ 200 से ज्यादा कारोबारी नेताओं का अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल भी उज्बेकिस्तान जाएगा. इसका उद्देश्य अमेरिका और मध्य एशियाई देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत करना है.

क्यों खास है भारत दौरा?

रुबियो का भारत दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब दोनों देशों के बीच रक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी और स्वास्थ्य सेवा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है. सोमवार को भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भी दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग का जिक्र किया था. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हाल ही में बातचीत हुई थी.

कोलकाता में अमेरिकी स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में गोर ने भारत को अमेरिका का अहम साझेदार बताया. उन्होंने रक्षा क्षेत्र में दोनों देशों की सेनाओं के बीच हुए हालिया सैन्य अभ्यासों का भी उल्लेख किया.

तरंग शक्ति अभ्यास में 500 से ज्यादा सैनिक शामिल

गोर के मुताबिक, पिछले दो हफ्तों में तरंग शक्ति अभ्यास में 500 से ज्यादा सैनिकों ने हिस्सा लिया. इसके अलावा, राजस्थान में पहली बार एफ-35 लड़ाकू विमानों का प्रदर्शन किया गया. उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भी दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग पर जोर दिया. उनके अनुसार, भारत और अमेरिका की कंपनियां एक-दूसरे के देशों में निवेश कर रही हैं और उत्पादन इकाइयां स्थापित कर रही हैं.

Continue reading on the app

सौरव दास, आशुतोष रांका समेत 3 गिरफ्तार! CJP लीगल हेड ने दिल्ली पुलिस पर लगाया मनमानी का आरोप

Sourav Das Ashutosh Arrest: दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. मंगलवार को हिरासत में लिए जाने के बाद अब दिल्ली पुलिस ने आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे को गिरफ्तार कर लिया है.  इस कार्रवाई के बीच अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा कि उनके हौसले को कोई नहीं तोड़ सकता.

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तीन नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर संगठन ने दिल्ली पुलिस पर सवाल उठाए हैं. CJP की लीगल हेड रत्ना सिंह के मुताबिक, सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने आशंका जताई कि तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जा सकता है. रत्ना सिंह ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस किसी खास 'रूलबुक' के तहत काम कर रही है और उसे ऊपर से निर्देश मिल रहे हैं. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने अब तक इन गिरफ्तारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

क्या बोले दिपके?

मामले पर सीजेपी संस्थापक दिपके ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि अजिंक्य, आशुतोष रांका और सौरव दास पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के अंदर. कोई भी चीज उनके हौसले को तोड़ नहीं सकती.  आगे लिखआ कि कितनी शानदार तस्वीर है.

लीगल हेड ने पुलिस पर लगाया मनमानी का आरोप

CJP की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह ने कहा कि हमने देखा कि कैसे जो लोग सिर्फ तिरंगा फहराने जंतर-मंतर गए थे, उन्हें हिरासत में ले लिया गया. लगभग 24 घंटे बीत चुके हैं, फिर भी उन्हें न तो किसी वकील से मिलने दिया गया और न ही शुरू में उन्हें उनकी हिरासत या गिरफ्तारी की वजह बताई गई. हालांकि बाद में गिरफ्तारी की वजह बता दी गई, लेकिन मुद्दा यह है कि मौजूदा माहौल में दिल्ली पुलिस मनमानी कर रही है.

 

Continue reading on the app

  Sports

शिखर धवन के नाम पर फैंस के साथ धोखा, इस T20 टूर्नामेंट में फर्जीवाड़ा होने पर भड़का पूर्व क्रिकेटर

बिना बताए किसी के पीठ पीछे कुछ करो तो वो धोखा ही होता है. क्रिकेट फैंस के साथ ही एक T20 टूर्नामेंट में ऐसा ही खिलवाड़ हुआ है. उन टूर्नामेंट में धवन की इजाजत के बिना उनके नाम का इस्तेमाल हुआ है. Wed, 14 Oct 2026 08:41:28 +0530

  Videos
See all

Hajipur Boat Accident News: नाव हादसे परCM Samrat का बड़ा एलान #shortvideo #biharnews #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T04:14:17+00:00

AAJTAK 2 LIVE | PROTEST AGAINST CEC | AMIT SHAH ने विपक्ष और RAHUL GANDHI पर बड़ी बात कह दी | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T04:16:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers