सौरव दास, आशुतोष रांका समेत 3 गिरफ्तार! CJP लीगल हेड ने दिल्ली पुलिस पर लगाया मनमानी का आरोप
Sourav Das Ashutosh Arrest: दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. मंगलवार को हिरासत में लिए जाने के बाद अब दिल्ली पुलिस ने आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे को गिरफ्तार कर लिया है. इस कार्रवाई के बीच अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा कि उनके हौसले को कोई नहीं तोड़ सकता.
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तीन नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर संगठन ने दिल्ली पुलिस पर सवाल उठाए हैं. CJP की लीगल हेड रत्ना सिंह के मुताबिक, सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने आशंका जताई कि तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जा सकता है. रत्ना सिंह ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस किसी खास 'रूलबुक' के तहत काम कर रही है और उसे ऊपर से निर्देश मिल रहे हैं. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने अब तक इन गिरफ्तारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
Delhi | The Delhi Police have placed Cockroach Janta Party (CJP) leaders Saurav Das, Ashutosh Ranka, and Ajinkya Shinde under preventive arrest: Delhi Police
— ANI (@ANI) October 14, 2026
क्या बोले दिपके?
मामले पर सीजेपी संस्थापक दिपके ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि अजिंक्य, आशुतोष रांका और सौरव दास पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के अंदर. कोई भी चीज उनके हौसले को तोड़ नहीं सकती. आगे लिखआ कि कितनी शानदार तस्वीर है.
Cockroaches @AjinkyaCJP, @AshutoshRanka & @SauravDassss inside the parliament street police station. Nothing can break their spirits.
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) October 13, 2026
What a cool picture @whattalawyer pic.twitter.com/aMtdwZb9Ip
लीगल हेड ने पुलिस पर लगाया मनमानी का आरोप
CJP की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह ने कहा कि हमने देखा कि कैसे जो लोग सिर्फ तिरंगा फहराने जंतर-मंतर गए थे, उन्हें हिरासत में ले लिया गया. लगभग 24 घंटे बीत चुके हैं, फिर भी उन्हें न तो किसी वकील से मिलने दिया गया और न ही शुरू में उन्हें उनकी हिरासत या गिरफ्तारी की वजह बताई गई. हालांकि बाद में गिरफ्तारी की वजह बता दी गई, लेकिन मुद्दा यह है कि मौजूदा माहौल में दिल्ली पुलिस मनमानी कर रही है.
नवरात्र में पुराने कपड़े दान करने जा रहे हैं, तो पहले जान लें ज्योतिषाचार्य की ये जरूरी सलाह वरना पछताएंगे
नवरात्र में गरीबों और जरूरतमंदों को पुराने कपड़े दान करने से पहले कुछ जरूरी बातें जान लें. ज्योतिषाचार्य पंडित तरसेम शास्त्री के अनुसार, कपड़ों को धोकर, धूप में सुखाकर और प्रेस करने के बाद ही दान करना चाहिए. फटे या खराब कपड़े देने से बचें. पूर्णिमा, अमावस्या और त्योहारों पर दान का विशेष महत्व माना जाता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18







