Responsive Scrollable Menu

नीरज 21 अगस्त को लुसाने डायमंड लीग में उतरेंगे:पथिराजे और अरशद नदीम से होगी टक्कर; कामनवेल्थ गेम्स में सिल्वर जीता था

दो बार के ओलिंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा 21 अगस्त को स्विट्जरलैंड में होने वाली लुसाने डायमंड लीग में हिस्सा लेंगे। कमर की चोट से वापसी कर रहे नीरज के लिए यह सीजन का तीसरा इवेंट होगा। नीरज के सामने इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट रुमेश पथिराजे, पाकिस्तान के ओलिंपिक चैंपियन अरशद नदीम होंगे। ग्लासगो में नीरज ने 85.83 मीटर का सीजन बेस्ट थ्रो फेंककर सिल्वर मेडल जीता था। चोट के बाद लौट रहे नीरज नीरज पिछले साल सितंबर के बाद पहली बार जून में दोहा डायमंड लीग में उतरे थे। वहां उन्होंने 85.69 मीटर का थ्रो कर चौथा स्थान हासिल किया। इसके बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में 85.83 मीटर का थ्रो फेंककर सिल्वर जीता। मेडल जीतने के बाद नीरज ने कहा था कि उनकी वापसी सही दिशा में जा रही है और आने वाली प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन और बेहतर करने की कोशिश रहेगी। लुसाने में नीरज का बेस्ट थ्रो लुसाने नीरज के पसंदीदा मैदानों में से एक रहा है। उन्होंने 2022 में यहां 89.08 मीटर के थ्रो के साथ डायमंड लीग का खिताब जीता था। वहीं 2024 में 89.49 मीटर का थ्रो फेंककर दूसरे स्थान पर रहे थे। ऐसे में भारतीय स्टार एक बार फिर इसी ट्रैक पर पदक की उम्मीद लेकर उतरेंगे। पथिराजे सबसे बड़े दावेदार श्रीलंका के रुमेश पथिराजे फॉर्म में चल रहे जेवलिन थ्रोअर हैं। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में 89.75 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड जीता था। उनका व्यक्तिगत बेस्ट प्रदर्शन 92.62 मीटर है, जो उन्होंने इसी साल रोम के गोल्डन गाला में बनाया था। इस सीजन में 90 मीटर का आंकड़ा पार करने वाले वह इकलौते खिलाड़ी हैं। अरशद और रोहलर भी उतरेंगे लुसाने डायमंड लीग में नीरज और पथिराजे के अलावा पाकिस्तान के अरशद नदीम, त्रिनिदाद एवं टोबैगो के केशव वालकॉट, ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स और जर्मनी के थॉमस रोहलर भी उतरेंगे। इनके अलावा चेक रिपब्लिक के जैकब वाडलेच, जर्मनी के जूलियन वेबर, स्विट्जरलैंड के साइमन वीलैंड और अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन भी फील्ड में होंगे। -------------------------- जेवलिन से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… अरशद नदीम के कोच बोले- पर्याप्त तैयारी नहीं हुई पाकिस्तानी स्पोर्ट्स फेडरेशन ने दूरी बना ली थी; कॉमनवेल्थ के जेवलिन में नौवें स्थान पर रहे पाकिस्तानी जेवलिन थ्रोअर अरशद नदीम के कोच ने कहा है कि हमारी तैयारी पर्याप्त नहीं थी। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि गेम्स से पहले पाकिस्तान एमेच्योर एथलेटिक्स फेडरेशन (PAAF) ने उनकी तैयारी से दूरी बना ली थी। इसके चलते नदीम को अधिकांश तैयारी अपने स्तर पर करनी पड़ी। पढ़ें पूरी खबर..

Continue reading on the app

BJP Press Conference : झारखंड मुद्दे पर संबित पात्रा का कांग्रेस पर करारा हमला | Sambit Patra

BJP Press Conference : झारखंड मुद्दे पर संबित पात्रा का कांग्रेस पर करारा हमला | Sambit Patra भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर झारखंड के मुद्दों, पेपर लीक और छात्रों के प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस व विपक्षी गठबंधन पर तीखा हमला बोला है! #bjp #sambitpatra #parliament #rahulgandhi #pmmodi #paperleak #cjp #cjpprotest #studentprotest #jantarmantar #live ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

  Sports

गीली पिच, घंटों की मेहनत... सावधान श्रीलंका, तुम्हारे स्पिनरों की बैंड बजाने आ रहे हैं केएल राहुल

भारतीय क्रिकेट टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच गई है. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ वीडियो और तस्वीर शेयर किया है. इस वीडियो में वह श्रीलंकाई स्पिनरों से निपटने के लिए गीली मिट्टी की पिच पर प्रैक्टिस करते हुए दिख रहे हैं. Wed, 5 Aug 2026 06:08:06 +0530

  Videos
See all

The farmer hit the officer with a slipper | किसान ने अधिकारी को जड़ी चप्पल | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T02:46:04+00:00

Jaipur UGC Protest: Karni Sena का Rajasthan सरकार को 7 दिन का अल्टिमेटम | News18 India #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T02:43:47+00:00

JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID ने तीन दलाल किए गिरफ्तार! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T02:43:08+00:00

मदरसों पर विवादित बयान देकर घिरे डिप्टी सीएम Keshav Prasad Maurya | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T02:44:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers