Responsive Scrollable Menu

70s की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, जिसे धर्मेंद्र, दिलीप कुमार और राजेश खन्ना ने ठुकराया, धक्के खा रहा लड़का बन गया सुपरस्टार

बॉलीवुड में कई बार सितारों के ठुकराने वाली फिल्म किसी दूसरे एक्टर की किस्मत चमका देती है. ऐसा ही कुछ अमिताभ बच्चन के साथ हुआ था. साल 1973 में आई फिल्म 'जंजीर' ने उनके करियर को नई दिशा दी. उन्हें बॉलीवुड का 'एंग्री यंग मैन' बना दिया. वहीं उनसे पहले इस फिल्म को धर्मेंद्र और राजेश खन्ना जैसे कई स्टार रिजेक्ट कर चुके थे. लेकिन किस्मत तो अमिताभ बच्चन का इंतजार कर रही थी. इसी फिल्म ने अमिताभ को सुपरस्टार बनाया.

Continue reading on the app

CJP कार्यकर्ता सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे गिरफ्तार:रात 3 बजे संसद मार्ग पुलिस स्टेशन लाए गए; 3 दिन में दूसरी बार अरेस्ट हुए

कॉकरोच जनता पार्टी के 3 सदस्यों को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। यह दावा CJP लीगल टीम की हेड रत्ना सिंह ने एक X पोस्ट में किया है। तीनों के खिलाफ BNS की धारा 329 के तहत मामला दर्ज किया है। रत्ना ने लिखा है- दिल्ली पुलिस ने सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन से गिरफ्तार किया। उन पर अनाधिकृत प्रवेश, बॉन्ड की शर्तों के उल्लंघन और सरकारी काम में रुकावट डालने का आरोप है। रत्ना के मुताबिक, तीनों को सुबह 7 बजे तक मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन में विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए जाने की संभावना है। यहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भी भेजा जा सकता है। तीनों को 17 घंटे बाद रात 3 बजे जाफरपुर कलां पुलिस स्टेशन से संसद मार्ग पुलिस स्टेशन लाया गया था। सौरव दास, अजिंक्य और आशुतोष रांका को 13 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था। इनके खिलाफ बिना इजाजत जंतर-मंतर में घुसने का मामला दर्ज है। CJP के प्रवक्ता आशुतोष और सौरव दास को 3 दिन में दूसरी बार गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले 10 अक्टूबर को तीनों एयरपोर्ट से ही अरेस्ट कर लिया गया था। कॉकरोच जनता पार्टी और दिल्ली पुलिस की आंख-मिचौली : पिछले 4 दिन का हाल 10 अक्टूबर को 50 हजार के मुचलके पर छूटे थे CJP टॉप लीडर्स: सीजेपी ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर और SIR के विरोध में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बुलाया था। सौरव दास और आशुतोष रांका, CJP फाउंडर अभिजीत दीपके को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से ही पुलिस ने हिरासत में लिया था। तीनों को 11 अक्टूबर को दिल्ली कैंट की विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया था। इसके बाद उन्हें 50-50 हजार रुपए के जमानती मुचलके पर रिहा कर दिया गया। रिहाई की शर्त के मुताबिक, तीनों को एक साल तक शांति बनाए रखनी थी, ऐसा कोई काम नहीं करना था, जिससे शांति भंग हो। 13 अक्टूबर को पुलिस ने जंतर-मंतर से हिरासत में लिया: CJP समर्थकों के साथ जंतर-मंतर पर पहुंचे और नारेबाजी कर रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। इन दोनों के खिलाफ बिना इजाजत जंतर-मंतर में घुसने का मामला दर्ज किया गया। जंतर-मंतर के पास बैरिकेडिंग है, सभी गेट बंद हैं। प्रदर्शनकारी गेट के ऊपर से चढ़कर पहुंचे। -------------------------- यह खबर भी पढ़ें… जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन: सरकार ने 33 साल पहले इजाजत दी थी; अन्ना आंदोलन, पहलवानों का प्रदर्शन, कॉकरोच पार्टी का धरना यहीं हुए दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब प्रदर्शन नहीं हो सकेंगे। केंद्र सरकार ने इसे निर्धारित प्रदर्शन स्थल की लिस्ट से हटा दिया है। सरकार ने 33 साल पहले जंतर-मंतर को प्रदर्शन की जगह तय किया था। यहीं पर अन्ना आंदोलन, पहलवानों का प्रदर्शन, कॉकरोच पार्टी का धरना हुआ था। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

गौतम गंभीर के 3 बड़े रिकॉर्ड, 16 साल पहले ब्रैडमैन का रिकॉर्ड टूटते-टूटते बचा, हेड कोच को अपने जन्मदिन पर क्या चाहिए टीम से रिटर्न गिफ्ट?

gautam gambhir birthday 3 records: उम्र के अर्धशतक के करीब पहुंच रहे गौतम गंभीर का जन्म 14 अक्टूबर, 1981 को दिल्ली में हुआ था. उन्होंने 2023 से 2016 के बीच भारत के लिए 242 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले. टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच गंभीर ने अपने करियर के दौरान 3 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए. Wed, 14 Oct 2026 13:13:46 +0530

  Videos
See all

कल परविंदर की हत्या...आज बुलडोजर ऐक्शन | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T07:46:24+00:00

Top News: Rahul Gandhi पर Ravi Kishan का तंज, INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर क्या बोले BJP सांसद? #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T07:44:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers