Responsive Scrollable Menu

Director SS Rajamouli का 53वां जन्मदिन, TV Show और ऐड से शुरू कर RRR तक रचा इतिहास

फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली आज यानी की 10 अक्तूबर को अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने सिनेमा जगत को कुछ ऐसी फिल्में दी हैं, जिनको दर्शकों का बेसुमार प्यार मिला है। वह भारतीय सिनेमा के मशहूर फिल्म निर्देशक और स्क्रीनराइटर हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके फिल्म मेकर एसएस राजामौली के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

एसएस राजामौली का जन्म 10 अक्तूबर 1973 को हुआ था। उनके पिता का नाम वी. विजेंद्र प्रसाद था, जोकि साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने स्क्रीन राइटर और डायरेक्टर थे। वहीं राजामौली के पिता उनको कुछ न करने के लिए डांटते रहते थे। ऐसे में एसएस राजामौली ने डांट से बचने के लिए फिल्मों में काम करना शुरूकर दिया और फिर उनको धीरे-धीरे निर्देशन से प्यार हो गया।

फिल्मी सफर

साल 1990 के दशक के मध्य से एसएस राजामौली ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। राजामौली ने अपने पिता के साथ मिलकर 6 सालों तक काम किया। वह अपने पिता की तरह राइटर बनना चाहते थे, ऐसे में उन्होंने कई स्क्रिप्ट्स भी लिखीं। लेकिन निर्देशकों की ओर से उनको हमेशा निराशा मिली। जिसके बाद राजामौली ने खुद निर्देशक बनने की सोची और हैदराबाद चले गए। यहां पर उन्होंने फिल्ममेकिंग का काम सीखा। जिसके बाद राजामौली ने कुछ एड और टीवी शो का भी निर्देशन किया।

भारत के सबसे मंहगे निर्देशक

फिर जब राजामौली फिल्म लाइन में उतरे, तो उन्होंने धूम मचा दी। एसएस राजामौली मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में काम करते हैं। उन्होंने साल 2001 से अपने करियर की शुरूआत 'स्टूडेंट नंबर 1' से की थी। इसके बाद साल 2003 में उन्होंने जूनियर एनटीआर के साथ 'सिम्हाद्रि' फिल्म का निर्देशन किया। लेकिन साल 2009 में आई फिल्म 'मगधीरा' से एसएस राजामौली को अलग पहचान मिली। यह उस समय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगू फिल्म बनी।

इसके बाद साल 2012 में फिल्म 'ईगा' से राजामौली ने एक बार फिर अपनी कहानी और प्रस्तुति से दर्शकों का ध्यान खींचा। इस फिल्म ने टोरंटो आफ्टर डार्क फिल्म फेस्टिवल में 9 अवॉर्ड जीते। एसएस राजामौली अपने शानदार एक्शन, भव्य फिल्मों, फैंटेसी की दुनिया और दमदार कहानियों को बड़े पर्दे पर दिखाने के लिए जाने जाते हैं। राजामौली भारतीय सिनेमा के सबसे सफल और सबसे ज्यादा फीस लेने वाले निर्देशकों में शामिल हैं।

बता दें कि एसएस राजामौली ने अब तक कुल 12 फीचर फिल्मों का निर्देशन किया है। वहीं उनकी सभी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिली है। राजामौली की तीन फिल्में 'बाहुबली: द बिगिनिंग', बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' और 'आरआरआर'  भारत की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार हैं। इन फिल्मों का बजट अपने समय में भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े फिल्म बजट में गिना जाता है। राजामौली फिल्म वाराणसी का निर्देशन कर रहे हैं, जिसमें महेश बाबू, पृथ्वीराज और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Continue reading on the app

Kannada Film से Bollywood तक छाईं Rakul Preet Singh, Jackky Bhagnani संग रचाई शादी

बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह आज 10 अक्तूबर को अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। वह अपनी दिलकश मुस्कान, बेहतरीन एक्टिंग और शानदार फिटनेस से करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। पर्दे पर ज्यादातर दर्शकों ने एक्ट्रेस को चुलबुली और ग्लैमरस हीरोइन के रूप में ही देखा है। हालांकि वह सिर्फ एक उम्दा कलाकार ही नहीं बल्कि एक नेशनल लेवल गोल्फर, कराटे में ब्लू बेल्ट होल्डर और ट्रेंड एथलीट भी हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

नई दिल्ली में 10 अक्तूबर 1990 में रकुल प्रीत सिंह का जन्म हुआ था। उन्होंने हमेशा से एक्ट्रेस बनने का सपना देखा था। उन्होंने पढ़ाई पूरी करने के बाद 18 साल की उम्र में मॉडल के रूप में अपना सफर शुरू किया था। रकुल के पिता कुलविंदर सिंह भारतीय सेना में कर्नल रहे हैं, ऐसे में निडरता, अनुशासन और सेल्फ डिफेंस उनके खून में हैं। वहीं रकुल राष्ट्रीय स्तर पर गोल्फ भी खेल चुकी है।

फिल्मी सफर

रकुल ने साल 2009 में अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। उन्होंने एक कन्नड़ फिल्म 'गिल्ली' से डेब्यू किया। साल 2011 में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने फिल्मों में कदम रखा और वह काफी रोमांचक कदम रहा। रकुल को तेलुगू फिल्म में काम करने का मौका मिला। साल 2012 में उनको तमिल फिल्म 'ठदाईयारा थाक्का' में सहायक किरदार निभाने का मौका मिला। फिर साल 2013 में रकुल को तमिल फिल्म 'पुथगम' और तेलुगू फिल्म 'वेंकटद्री एक्सप्रेस' काम करने का मौका मिला।

एक्ट्रेस की दोनों फिल्में सफल रहीं और इसके लिए उनको सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का 61वां फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। फिर साल 2014 में फिल्म 'यारियां' से रकुल प्रीत सिंह ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में अपनी एक खास जगह बनाई। वह 'अटैक' , 'थैंक गॉड', 'दे दे प्यार दे', कटपुतली', 'अय्यारी' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।



पर्सनल लाइफ

एक्ट्रेस रकुल प्रीत की पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रही। हाल ही में एक्ट्रेस ने जैकी भगनानी के साथ लव मैरिज की है। लॉकडाउन के दौरान जैकी और रकुल का यह खूबसूरत सफर शुरू हुआ था। दोनों एक-दूसरे के पड़ोसी थे और इसी दौरान उनकी दोस्ती बढ़ी। साल 2021 में जैकी और रकुल ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया और 21 फरवरी 2024 में गोवा में कपल ने शादी की थी।

Continue reading on the app

  Sports

भारतीय टीम के 4 खिलाड़ियों को जबरदस्ती किया जा रहा रिटायर, हॉकी इंडिया में मचा बवाल

भारतीय टीम के एक या दो नहीं, बल्कि 4 खिलाड़ियों को जबरदस्ती रिटायर किया जा रहा है। हॉकी इंडिया में बवाल मच गया है। खिलाड़ी संघ के फैसले से नाखुश हैं। उनका कहना है कि यह चैंपियन खिलाड़ियों का अपमान है। Wed, 14 Oct 2026 06:59:03 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 | WEATHER UPDATE | ठंड की दस्तक, आंधी-बारिश की चेतावनी! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T00:35:00+00:00

Udta Teer Promotion: आयुष्मान-सारा की मौजूदगी ने बटोरी सुर्खियां #saraalikhan #ayushmannkhurrana #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T00:15:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers