‘बेटे को खो दिया, अब इंसाफ भी नहीं मिल रहा’… SSP दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे सिद्धू मूसेवाला के माता-
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता एक बार फिर इंसाफ की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं. वे अपने छोटे बच्चे के साथ मानसा के एसएसपी दफ्तर के बाहर पहुंचे और वहां धरना देकर विरोध जताया. उनका कहना है कि बेटे की हत्या को काफी समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक उन्हें पूरा इंसाफ नहीं मिला. मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने आरोप लगाया कि वे लगातार पुलिस प्रशासन और सरकार के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी शिकायतों पर ठोस कार्रवाई नहीं हो रही. उनका कहना है कि एक तरफ उन्होंने अपने बेटे को खो दिया और दूसरी तरफ अब उन्हें न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है.बलकौर सिंह ने खास तौर पर वन डिजिटल एंटरटेनमेंट कंपनी और उसके मैनेजर बंटी बैंस का नाम लिया. उन्होंने कहा कि करीब छह महीने पहले उन्होंने इन लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी और वकील भी रखा था, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई. उनका आरोप है कि मामले में कुछ अन्य लोगों, जिनमें समीर मेमन और गुरप्रीत सिंह के नाम शामिल हैं, के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं की गई.
कितने पढ़े-लिखे हैं एक्टर आदर्श गौरव? ‘द व्हाइट टाइगर’ ने बनाया इंटरनेशनल स्टार! कभी 5 महीने तक नहीं मिला था काम
Adarsh Gourav Education: s आदर्श गौरव ने अब तक अपने हर किरदार से फैंस के जहन में एक अमिट छाप छोड़ी है. अपने एक्टिंग टैलेंट के दम पर उन्होंने फैंस को अपना मुरीद बना बनाया है. एक्टिंग के अलावा वो सिंगिंग में भी माहिर हैं और विदेश में भी अपनी छाप छोड़ चुके हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पर्दे पर इतना दमदार रोल निभाने वाले आदर्श असल जिंदगी में कितने पढ़े-लिखे हैं?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18












/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




