Responsive Scrollable Menu

बिहार के वैशाली जिले में बड़ा हादसा, नाव पलटने से 11 लोगों की मौत, सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान

बिहार के वैशाली जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जहां राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद गांव में मंगलवार देर रात को नदी में करीब 20 लोगों से भरी एक नाव पलट गई, इस हादसे में करीब 11 लोगों की मौत हो गई है। वहीं अभी भी कई लोग लापता बताये जा रहे हैं। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

बता दें कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। SDRF की विशेष टीमों को तुरंत मोटरबोट और गोताखोरों के साथ मौके पर तैनात कर दिया गया है। वहीं, खबर है कि 5 लोगों को बचा लिया गया है। हालांकि, हादसा किस वजह से हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।

हादसे में अपनों को खोने वाले परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों से संपर्क करने और घटना की जानकारी देने में जुटी है। पुलिस के अनुसार, मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजे गये हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है। वहीं, पीड़ितों तक मदद पहुंचाने के प्रयास किये जा रहे हैं।

सीएम ने हादसे पर व्यक्त किया दुख, मुआवजे का ऐलान

वहीं, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी हादसे पर दुख जताते हुए मुआवजे का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि वैशाली के राघोपुर में नाव हादसे में मासूमों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। इस कठिन समय में उनकी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने और परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। सीएम ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने और घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये हैं।

तेजस्वी यादव ने हादसे पर जताया दुख

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राघोपुर दियारा क्षेत्र में नाव पलटने की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि राघोपुर दियारा क्षेत्र में नाव पलटने की दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद खबर मिली है। नाव हादसे में डूबने वालों में अधिकांश बच्चे हैं। ईश्वर सभी को सुरक्षित रखें। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों, प्रशासन और अधिकारियों से बातचीत कर राहत-बचाव एवं उपचार कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये हैं।

Continue reading on the app

'वह मेरे भाई की तरह हैं, मुझे...,' पीवी सिंधु ने विराट कोहली के साथ अपने 'भाईचारे' को लेकर कही ये बड़ी बात

पीवी सिंधु ने क्रिकेट स्टार विराट कोहली के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात की। बातचीत के दौरान उन्होंने विराट के साथ 'भाईचारे' को लेकर कई बड़े खुलासे किए। उन्होंने बताया कि विराट की एक सलाह से कैसे सबकुछ बदल गया।

Continue reading on the app

  Sports

यशस्वी जायसवाल बने बिजनेसमैन, अब बेचेंगे कपड़े और बैग, ये है ब्रांड का नाम

यशस्वी जायसवाल बहुत जल्दी अपना क्लॉथिंग ब्रांड लॉन्च करने वाले हैं. उन्होंने इसकी जानकारी इंस्टा स्टोरी के जरिए दी. Thu, 15 Oct 2026 15:00:07 +0530

  Videos
See all

Breaking News: बांग्लादेश जैसी हिंसा की मंशा? Neha Bora एक्सपोज़ | Anti National Agenda | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T09:45:32+00:00

Weather Update : इन राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट! | Top News | IMD Alert | Monsoon | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T09:45:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers