Responsive Scrollable Menu

रुपए की गिरावट रोकने के लिए RBI का प्लान:सरकारी तेल कंपनियों के लिए स्पेशल डॉलर विंडो खोली, फॉरेक्स डेरिवेटिव ट्रेडिंग के नियम सख्त किए

डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोर होते भारतीय रुपए को संभालने और मनी मार्केट में उतार-चढ़ाव पर लगाम लगाने के लिए RBI ने दो फैसले किए हैं। RBI ने सरकारी तेल कंपनियों की डॉलर की डेली जरूरतों को पूरा करने के लिए एक 'स्पेशल डॉलर विंडो' शुरू की है। इसके अलावा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने फॉरेक्स डेरिवेटिव ट्रेडिंग से जुड़े नियमों में भी सख्ती कर दी है। बाजार के जानकारों का मानना है कि इन फैसलों से रुपए को तुरंत थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन गिरावट के लंबे ट्रेंड को पूरी तरह पलटना मुश्किल होगा। रुपया 2026 में अब तक 7% गिर चुका शुक्रवार, 9 अक्टूबर को डॉलर के मुकाबले रुपया 96.73 के स्तर पर बंद हुआ था, जो मई में दर्ज इसके 96.96 के ऑल-टाइम-लो के काफी करीब है। कैलेंडर ईयर 2026 में अब तक रुपया 7% से ज्यादा और चालू वित्त वर्ष (FY27) में करीब 3.5% गिर चुका है। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, मजबूत डॉलर और विदेशी निवेश के सुस्त होने से रुपए पर लगातार दबाव बनाया हुआ है। 97 के ऊपर जाने से रोकना चाहता है RBI RBI रुपए को 97-प्रति-डॉलर के स्तर से ऊपर जाने से रोकना चाहता है। अगर रुपया इस स्तर को पार करता है तो कंपनियों की घबराहट में डॉलर की खरीदारी और सट्टेबाजी (स्पेकुलेटिव शॉर्ट पोजीशंस) तेजी से बढ़ सकती है। इसे देखते हुए जब भी रुपया 96.80 के पार जाता है, सरकारी बैंकों के जरिए डॉलर बेचे जा रहे हैं। ऑइल विंडो से स्पॉट मार्केट का दबाव कम होगा भारत के कुल आयात यानी इंपोर्ट में कच्चे तेल की हिस्सेदारी लगभग 25% है। अब तेल कंपनियों की डॉलर की डेली जरूरतों को सीधे RBI के फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व से 'स्पेशल विंडो' के जरिए पूरा किया जाएगा। इससे स्पॉट फॉरेक्स मार्केट में डॉलर की सीधी डिमांड का दबाव घटेगा। एक प्राइवेट बैंक के ट्रेजरी हेड ने बताया कि ऑयल विंडो से स्पॉट मार्केट में डिमांड कम होगी। वहीं बिना किसी ठोस कारोबार (अंडरलाइंग एक्सपोजर) वाले डेरिवेटिव्स पर रोक लगाने से सट्टेबाजी वाले सौदों पर लगाम लगेगी। मीडियम टर्म में रुपए पर दबाव बना रह सकता है हालांकि, भारत का बैंलेंस ऑफ पेमेंट कमजोर बना हुआ है, डॉलर मजबूत है और ग्लोबल बॉन्ड यील्ड ऊंची है। ऐसे में कुछ समय तक यानी मीडियम टर्म में रुपए पर दबाव बना रह सकता है। HDFC सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार ने कहा कि इन फैसलों से अस्थिरता पर लगाम लगेगी और सट्टेबाजों को झटका लगेगा। हालांकि, बैंक अपनी एडिशनल हेजिंग कॉस्ट यानी लागत का बोझ ग्राहकों पर डाल सकते हैं। फॉरेक्स डेरिवेटिव्स के नियमों में 4 बड़े बदलाव सट्टेबाजी रोकने और बाजार को अनुशासित करने के लिए RBI ने 10 अक्टूबर को 4 प्रमुख बदलाव किए हैं... 2 हफ्ते में $31.3 अरब घटा विदेशी मुद्रा भंडार रुपए में गिरावट ऐसे समय में आई है जब भारत का फॉरेक्स रिजर्व लगातार घट रहा है। 25 सितंबर को समाप्त सप्ताह में रिजर्व $18.34 अरब घटकर $757.46 अरब पर आ गया था। 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में यह $12.95 अरब और घटकर $734.61 अरब रह गया। दो हफ्तों में फॉरेक्स रिजर्व में कुल $31.3 अरब की गिरावट आई है। यह सितंबर के शुरुआती हफ्ते के रिकॉर्ड ऑल-टाइम हाई ($785.7 अरब) से करीब $51.1 अरब नीचे आ गया है। 7 अक्टूबर को मॉनेटरी पॉलिसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा था कि रियल इफेक्टिव एक्सचेंज रेट (REER) के आधार पर रुपया 'अंडरवैल्यूड' हो सकता है। हालांकि, रिजर्व बैंक यह सुनिश्चित करेगा कि करेंसी में स्थिरता बनी रहे। RBI ₹25,000 करोड़ के सरकारी बॉन्ड्स बेचेगा बाजार से अतिरिक्त नकदी (लिक्विडिटी) कम करने के लिए RBI ने दो बड़े फैसले लिए हैं... RBI 13 अक्टूबर को ओपन मार्केट ऑपरेशन (OMO) के जरिए ₹25,000 करोड़ के सरकारी बॉन्ड्स बेचेगा, जिससे बाजार से कैश बैंक के पास चला जाएगा। इस कदम से बॉन्ड यील्ड में 4 से 5 बेसिस पॉइंट्स (0.04%-0.05%) की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वहीं 16 अक्टूबर से बैंकों को अपने कुल कैश रिजर्व रेशियो यानी CRR का कम से कम 99% हिस्सा रोजाना मेंटेन करना जरूरी होगा, जो पहले सिर्फ 90% था। हालांकि मुख्य CRR रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन अब बैंकों को रोज ज्यादा कैश अपने पास अलग जमा रखना होगा। क्या होता है OMO सेल, CRR और REER? 1. ओपन मार्केट ऑपरेशन (OMO) सेल: महंगाई और रुपए को संभालने का तरीका जब बाजार में बहुत ज्यादा कैश घूमने लगता है, तो RBI सरकारी बॉन्ड्स बेचकर बैंकों से वह अतिरिक्त पैसा अपने पास खींच लेता है। आम आदमी पर असर: बाजार में कैश कम होने से महंगाई पर लगाम लगती है और विदेशी मुद्रा के मुकाबले भारतीय रुपए में अचानक बड़ी गिरावट या उतार-चढ़ाव को रोकने में मदद मिलती है। 2. कैश रिजर्व रेश्यो (CRR): बैंकों की ढील पर कसता शिकंजा बैंकों को अपनी कुल जमा पूंजी का एक तय हिस्सा नकदी के रूप में RBI के पास रखना जरूरी होता है। नए नियम (99% डेली मेंटेनेंस, जो पहले सिर्फ 90% था) के तहत अब बैंकों को यह कोटा हर दिन पूरा करना होगा। आम आदमी पर असर: बैंकों को अपनी रोज की लिक्विडिटी (नकद रकम) बहुत सावधानी से मैनेज करनी होगी। इससे बैंकों के पास रोजाना मनमर्जी से कैश का इस्तेमाल करने या बड़ा जोखिम लेने की छूट खत्म हो जाएगी। 3. रियल इफेक्टिव एक्सचेंज रेट (REER): रुपए की असली ताकत मापने का मीटर यह एक ऐसा इंडेक्स या पैमाना है, जिससे पता चलता है कि भारत का रुपया दुनिया के प्रमुख व्यापारिक साझेदार देशों (जैसे डॉलर, यूरो, युआन) की मुद्राओं के मुकाबले असल में कितना मजबूत या कमजोर है। आम आदमी पर असर: इससे देश के इंपोर्ट-एक्सपोर्ट की सेहत का पता चलता है। अगर REER के हिसाब से रुपया ज्यादा मजबूत होता है, तो विदेश से सामान मंगाना सस्ता और देश से सामान बाहर बेचना महंगा हो जाता है। ये खबर भी पढ़ें… डीमार्ट के नतीजे- आमदनी 18% और मुनाफा 8.5% बढ़ा: पुराने स्टोर्स में जोरदार बिक्री और नए स्टोर खोलने का असर; खर्च भी 18% बढ़ा रिटेल चेन डीमार्ट को चलाने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड को वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में 743 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। सालाना आधार पर यह 8.5% बढ़ा है। पिछले साल की दूसरी तिमाही में कंपनी को ₹685 का मुनाफा हुआ था। जुलाई-सितंबर तिमाही में डीमार्ट ने ₹19,644.01 करोड़ का रेवेन्यू जनरेट किया। यानी सालाना आधार पर कंपनी की आमदनी 18% बढ़ी है। हालांकि, कंपनी का खर्च भी 18% बढ़ा है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

WagonR Offer: फेस्टिव सीजन में Maruti की इस कार पर 64,600 रुपये तक की बचत, माइलेज भी जबरदस्त

WagonR Offer: फेस्टिव सीजन में Maruti की इस कार पर 64,600 रुपये तक की बचत, माइलेज भी जबरदस्त

Continue reading on the app

  Sports

Team India के Head Coach Gautam Gambhir का 45वां जन्मदिन, दिग्गजों ने याद किया स्वर्णिम सफर

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने 14 अक्टूबर को अपना 45वां जन्मदिन मनाया। वे उस समय हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे T20 इंटरनेशनल मैच में भारतीय टीम की कमान संभालने की तैयारी कर रहे थे। भारत अभी पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है। अगर टीम आने वाला मैच जीत जाती है, तो घरेलू टीम के नाम सीरीज पक्की हो जाएगी। जुलाई 2024 में हेड कोच का पद संभालने के बाद से, गंभीर की देखरेख में भारत ने 2025 ICC चैंपियंस ट्रॉफी, 2025 ACC मेन्स एशिया कप और 2026 ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप जीते हैं।

इसे भी पढ़ें: बिना अनुमति नाम जोड़ने पर भड़के Shikhar Dhawan, T20 टूर्नामेंट आयोजकों को दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

पूर्व साथी खिलाड़ियों युवराज सिंह और सुरेश रैना ने गंभीर को जन्मदिन की बधाई दी। युवराज ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि GG, तुम जानते हो कि मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूँ और चाहता हूँ कि तुम लगातार और मज़बूत होते जाओ! जन्मदिन मुबारक हो भाई, हमेशा आगे बढ़ते रहो और हमें गर्व महसूस कराते रहो! ढेर सारा प्यार। सुरेश रैना ने X पर गंभीर को मैदान पर एक फाइटर, दिल से एक चैंपियन और एक ऐसा व्यक्ति जो हमेशा भारतीय क्रिकेट के लिए मजबूती से खड़ा रहा है बताया। उन्होंने आगे कहा कि तुम्हारे अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और तुम्हारे सफर में और भी कई उपलब्धियों की कामना करता हूँ। प्रेरित करते रहो, नेतृत्व करते रहो।

BCCI के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने भी गंभीर को बधाई देते हुए कहा, "क्रिकेट के लिए आपका जुनून, कॉम्पिटिटिव स्पिरिट और भारतीय क्रिकेट के प्रति आपकी अटूट प्रतिबद्धता हमेशा प्रेरित करती रही है। भारतीय क्रिकेट की तरक्की और गौरव में योगदान देते हुए आप हमेशा स्वस्थ, खुश और सफल रहें। आने वाला साल आपके लिए शानदार हो।" अपने खेल के दिनों में, गंभीर भारत के सबसे बेहतरीन ओपनिंग बल्लेबाजों में से एक थे और मुश्किल हालात में अहम पारियां खेलने के लिए जाने जाते थे। वीरेंद्र सहवाग के साथ मिलकर, उन्होंने पारी की शुरुआत में ही गेंदबाजों के सामने कड़ी चुनौती पेश की।

2003 में अपने इंटरनेशनल डेब्यू और 2016 में रिटायरमेंट के बीच, गंभीर ने 58 टेस्ट मैच खेले। उन्होंने 41.95 की औसत से 4,154 रन बनाए, जिसमें नौ शतक और 22 अर्धशतक शामिल थे और उनका सबसे ज़्यादा स्कोर 206 रन था। उनका सबसे शानदार दौर 2008 से 2009 के बीच रहा, जब उन्होंने 13 टेस्ट मैचों में 77.54 की औसत से 1,861 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 25 पारियों में सात शतक और सात अर्धशतक जड़े और 2009 में ICC टेस्ट प्लेयर ऑफ़ द ईयर का अवॉर्ड जीता। नेपियर में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ उनकी 436 गेंदों में 137 रनों की मज़बूत पारी ने भारत को 1-0 से सीरीज़ जिताने में मदद की।

इसे भी पढ़ें: Raipur में Zimbabwe सीरीज से पहले Smriti Mandhana ने बतौर फुल टाइम कप्तान शुरू की तैयारी

गंभीर ने 2011 ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप में भी अहम भूमिका निभाई। वह भारत के लिए दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे; उन्होंने नौ पारियों में 43.66 की औसत से 393 रन बनाए। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए फ़ाइनल में 122 गेंदों पर उनकी 97 रनों की शानदार पारी ने भारत को श्रीलंका के स्कोर का पीछा करने और 28 साल बाद वर्ल्ड कप जीतने में मदद की।

Wed, 14 Oct 2026 16:09:00 +0530

  Videos
See all

UP Accident News | बेलगाम रफ्तार का कहर, 3 किशोरों की दर्दनाक मौत! #upnews #shorts #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T10:46:25+00:00

Lucknow Shiva Case News: एयरपोर्ट पर अलर्ट, श्रद्धा दुबे की तलाश तेज ! | Hindi News | Latest Updates #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T10:47:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers