Responsive Scrollable Menu

रोहित शेट्टी फायरिंग केस: मुंबई में गैंग्स की खैर नहीं, फडणवीस बोले- 'ढूंढेंगे भी, ठोकेंगे भी'

मुंबई में अण्डरवर्ल्ड एक बार फिर अपने पैर पसारने की कोशिश कर रहा है। कुछ दिन पहले मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग की जांच अभी चल ही रही थी कि इस बीच कई और फिल्मी सितारों को धमकी मिलने की जानकारी सामने आयी है। रोहित शेट्टी के बाद धुरंधर अभिनेता रणवीर सिंह और सलमान ख़ान के बहनोई अभिनेता आयुष शर्मा का भी नाम इस लिस्ट में शामिल हो चुका है। लगातार फिल्मी हस्तियों को दी जा रही धमकियों के इस क्रम को साधारण वारदात मानने की बजाय संगठित साजिश की दिशा में देखा जा रहा है, जिसके चलते पुलिस ने इन सितारों की सुरक्षा बढ़ाते हुए मामले में गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी गैंग को मुंबई में पैर पसारने नहीं दिया जाएगा। पुलिस को खुली छूट दी गई है कि अपराधियों को खोजकर कानून के दायरे में लाया जाए और शहर में डर का माहौल खत्म किया जाए।

आयुष शर्मा को धमकी, सलमान कनेक्शन पर नजर

जिन सितारों को धमकी मिली है उनमें सलमान ख़ान के बहनोई आयुष शर्मा का नाम भी शामिल हो चुका है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सलमान खान के बहनोई और अभिनेता आयुष शर्मा को भी कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से धमकी मिली है। पिछले कुछ समय से सलमान खान और उनके करीबी लोगों को लगातार लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी मिल रही है। अधिकारियों का मानना है कि इन धमकियों का मकसद सिर्फ डर फैलाना नहीं बल्कि हाई-प्रोफाइल टारगेट्स के जरिए सुर्खियां बटोरना भी हो सकता है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि धमकी असली गैंग की तरफ से है या फिर कोई इनका नाम लेकर कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है। 

अभिनेता रणवीर सिंह को भी मिली धमकी, करोड़ो के फिरौती मांगी

मुंबई पुलिस सूत्रों के हवाले से खबर है कि अभिनेता रणवीर सिंह को भी धमकी दी गई है। इस खबर ने बॉलीवुड के भीतर सुरक्षा को लेकर नई चिंता पैदा कर दी है। बताया जा रहा है रणवीर के किसी करीबी के मोबाइल पर वॉट्सएप वॉइस नोट भेजकर ये धमकी दी गई है।

एक के बाद एक फिल्मी सितारों के नामों के सामने आने से यह मामला सिर्फ एक घटना तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि संभावित पैटर्न की तरह देखा जा रहा है। पुलिस ने एहतियातन रणवीर सिंह की भी सुरक्षा बढ़ा दी है और उनके आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और हर इनपुट को गंभीरता से लेकर जांच की जा रही है। 

डिजिटल सुराग और गैंग कनेक्शन की जांच तेज

वहीं रोहित शेट्टी के घर फायरिंग केस समेत अन्य सभी बॉलीवुड हस्तियों को मिली धमकी की जांच में तकनीकी सबूत जुटाए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों को शक है कि इनके पीछे जो भी लोग शामिल हैं वो बातचीत के लिए सुरक्षित मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि ट्रैकिंग से बचा जा सके। रोहित शेट्टी मामले में जांच एजेंसियां डिलीट डेटा और डिजिटल ट्रेल खंगाल रही हैं, जिससे साजिश की पूरी तस्वीर सामने आ सके। पुलिस का मानना है कि यह घटना किसी लोकल शरारती तत्व का काम नहीं बल्कि संगठित नेटवर्क का हिस्सा हो सकती है। यही वजह है कि जांच का दायरा शहर से बाहर तक फैलाया गया है और अन्य राज्यों की एजेंसियों से भी संपर्क किया जा रहा है।

महाराष्ट्र सरकार का संदेश… डर नहीं, एक्शन होगा

पूरे घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने सख्त रुख अपनाते हुए साफ कर दिया कि मुंबई में गैंगस्टर संस्कृति को किसी भी कीमत पर जगह नहीं दी जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिन लोगों ने फायरिंग की या धमकी दी, सभी की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। सरकार का संदेश स्पष्ट है - अपराधी चाहे जितने प्रभावशाली या संगठित क्यों न हों, कानून से ऊपर नहीं हैं। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे मामलों में तेजी और सटीकता के साथ काम किया जाए ताकि आम लोगों और फिल्म इंडस्ट्री में सुरक्षा का भरोसा कायम रहे। फिलहाल जांच जारी है, लेकिन सत्ता और पुलिस दोनों का रुख बता रहा है कि इस बार जवाब बेहद कड़ा होगा।

Continue reading on the app

कम शोर, ज्यादा फायदा! दक्षिण अमेरिका में पैर जमाने का भारत का मास्टर प्लान

भारत, चिली के साथ एक व्यापक एफटीए पर बातचीत के एडवांस फेज में है, जिससे उसे लिथियम, तांबा, कोबाल्ट और मोलिब्डेनम जैसे महत्वपूर्ण खनिजों की लंबे समय तक सप्लाई मिल सकती है. ये खनिज इलेक्ट्रिक वाहनों, इलेक्ट्रॉनिक्स और क्लीन एनर्जी के लिए जरूरी है. ऐसे समय में जब खनिज सप्लाई चेन ग्लोबल पॉलिटिक्स में रणनीतिक उपकरण बन रही हैं.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: RCB के वैकल्पिक होम वेन्यू की तलाश, DY पाटिल स्टेडियम रेस से बाहर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2026 के लिए वैकल्पिक होम वेन्यू की तलाश में जुटी हुई है, हालांकि इस बीच नवी मुंबई स्थित डीवाई पाटिल स्टेडियम अब विकल्पों की सूची से बाहर हो गया है।

बता दें कि मौजूद जानकारी के अनुसार मुंबई इंडियंस ने आरसीबी से साफ तौर पर कहा है कि डीवाई पाटिल स्टेडियम पर विचार करने से पहले देश के अन्य विकल्पों को पूरी तरह आजमाया जाए। इसके पीछे तर्क यह दिया गया है कि डीवाई पाटिल और वानखेड़े स्टेडियम एक ही कैचमेंट एरिया में आते हैं, जिससे भविष्य में होम ग्राउंड की परंपरा पर असर पड़ सकता है।

सूत्रों का कहना है कि यदि किसी फ्रेंचाइज़ी को किसी दूसरी टीम के घरेलू क्षेत्र के पास अपना आधार बनाना है, तो इसके लिए पहले से वहां खेलने वाली फ्रेंचाइज़ी की मंजूरी जरूरी होती है। मुंबई इंडियंस का मानना है कि यदि डीवाई पाटिल को अनुमति दी जाती है, तो आगे चलकर अन्य टीमें भी ब्रेबोर्न जैसे मैदानों पर दावा कर सकती हैं, जिससे घरेलू क्षेत्रों की पहचान कमजोर हो सकती है।

गौरतलब है कि देश में कई ऐसे शहर हैं, जहां अभी आईपीएल के नियमित मुकाबले नहीं होते। राजकोट, पुणे, रायपुर, विशाखापत्तनम और इंदौर जैसे केंद्र पहले से मौजूद बुनियादी ढांचे के साथ विकल्प बन सकते हैं। इसी क्रम में यह भी सामने आया है कि आरसीबी ने छत्तीसगढ़ सरकार से रायपुर में कम से कम दो घरेलू मैच कराने को लेकर बातचीत कर ली है।

डीवाई पाटिल के रेस से बाहर होने के बाद इंदौर एक बार फिर चर्चा में आ गया है और शेष पांच मैचों के लिए उसे संभावित स्थल माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार पहले भी इंदौर पर विचार हुआ था, लेकिन अब उसकी दावेदारी और मजबूत हो गई है।

इस बीच कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ लगातार चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कराने के पक्ष में दबाव बना रहा है। गौरतलब है कि 4 जून की दुखद भगदड़ की घटना के बाद से यह स्टेडियम किसी बड़े क्रिकेट मुकाबले का गवाह नहीं बना है। फिलहाल जस्टिस डी’कुन्हा समिति की 17 सिफारिशों के आधार पर यहां सुधार कार्य चल रहा है।

आरसीबी प्रबंधन ने हाल ही में कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर से भी मुलाकात की है, जिसमें KSCA के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल रहे। बैठक के बाद सकारात्मक संकेत जरूर मिले हैं, लेकिन फ्रेंचाइज़ी एहतियात के तौर पर अन्य विकल्पों पर भी काम कर रही है।

सीजन के नजदीक आते ही यह फैसला जल्द से जल्द आईपीएल गवर्निंग काउंसिल और बीसीसीआई को बताना जरूरी होगा, ताकि कार्यक्रम समय पर जारी किया जा सके। बुधवार को प्रस्तावित निरीक्षण और अधिकारियों की बैठक के बाद स्थिति पर कुछ स्पष्टता आने की उम्मीद जताई जा रही है।
Wed, 11 Feb 2026 23:15:41 +0530

  Videos
See all

UP Budget Session 2026 Live: थोड़ी देर में पेश होगा यूपी का बजट | PM Modi | Akhilesh Yadav | CM yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T17:41:46+00:00

गैर कानूनी बांग्लादेशी फेरीवालों के खिलाफ होगा एक्शन #shorts #shortsvideo #shortsviral #mumbai #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T17:36:32+00:00

India Russia Oil Trade: डंके की चोट पर रूस से तेल खरीदेगा भारत? | India-US Trade Deal | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T17:45:01+00:00

UP Cabinet Meeting Live Updates: यूपी बजट 2026 से पहले योगी कैबिनेट की मीटिंग |Yogi | UP Budget 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T17:45:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers