Responsive Scrollable Menu

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो की सबसे लंबी लाइन होगी मैजेंटा, सबसे अधिक अंडरग्राउंड और इंटरचेंज होंगे

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो दिल्ली-एनसीआर की लाइफलाइन बन गई है. मेट्रो की मैजेंटा लाइन आने वाले वक्त में दिल्ली की सबसे लंबी मेट्रो लाइन बनने वाली है. ये लाइन सबसे ज्यादा अंडरग्राउंड स्टेशन और सबसे ज्यादा इंटरचेंज वाली बन होगी. दिल्ली और एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में इससे यात्रा और आसान हो जाएगी. दो फेज में इस लाइन का विस्तार हो रहा है. जैसे फेज-4 और फेज-5 (ए) के तहत लाइन का विस्तार किया जा रहा है. एक्सटेंशन के बाद मेजेंटा लाइन बॉटेनिकल गार्डन से इंद्रलोक तक चलेगी, जिसकी कुल लंबाई करीब 89 किलोमीटर हो जाएगी. 

21 इंटरचेंज स्टेशन होंगे 

परियोजना पूरी होने के बाद इस लाइन पर कुल 21 इंटरचेंज स्टेशन होंगे. वर्तमान में इस लाइन पर चार इंटरचेंज हैं, जिसमें कालकाजी मंदिर, बॉटेनिकल गार्डन, जनकपुर पश्चिम और हौजखास शामिल हैं. विस्तार के बाद 17 और इंटरचेंज इस लाइन पर डेवलप किए जाएंगे, जिसमें सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, नई दिल्ली, आजादपुर, नई दिल्ली और इंद्रलोक ट्रिपल इंटरचेंज स्टेशन आदि शामिल होंगे.

40 स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे 

पूरी मैजेंटा लाइन पर कुल 65 स्टेशन होंगे, जिसमें 40 से अधिक स्टेशन भूमिगत होंगे. इस लाइन के शुरू होने से यात्रा का समय कम हो जाएगा. ट्रैफिक का दबाव घटेगा. सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और मजबूत होगी. मैजेंटा लाइन इंजीनियरिंग की उपलब्धियों के लिए जानी जाती है, जिसमें हैदरपुर बादली मोड़ स्टेशन दिल्ली मैट्रो का सबसे ऊंचा एलिवेटेड स्टेशन है. वहीं हौजखास मेट्रो स्टेशन सबसे गहरा भूमिगत मेट्रो स्टेशन होगा. 

 

Continue reading on the app

Money Vastu Tips: घर में इन जगहों पर रखते हैं पैसा तो हटा दें, वरना हो जाएगी तंगी!

Vastu Tips: घर में कई जगहों पर पैसा रखना अच्छा नहीं माना जाता है. वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार, आपको इन स्थानों पर भूलकर भी पैसा नहीं रखना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपको इसके नकारात्मक परिणाम झेलने पड़ सकते हैं. घर-परिवार में दरिद्रता आ सकती है.

Continue reading on the app

  Sports

बिहार क्रिकेट के लिए लकी खिलाड़ी, डेब्यू करते ही छा गया! BCCI के तीन टूर्नामेंट में टीम बन गई एलीट

Bihar Cricket Team Elite Group: बिहार क्रिकेट के लिए बीसीसीआई के घरेलू मुकाबलों सीजन 2025-26 काफी खास रहा. विजय हजारे ट्रॉफी, रणजी ट्रॉफी और अब कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप में चैंपियन बनने के बाद बिहार की टीम अब एलीट में पहुंच गई. इसमें जीत के कर हीरो रहें सुरज कश्यप और पृथ्वी राज इस साल टीम के लिए काफी लकी साबित हुए. Wed, 11 Feb 2026 17:16:46 +0530

  Videos
See all

Kanpur Lamborghini Accident: कोर्ट ने मोहन को ड्राइवर मानने से किया इनकार #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T12:13:32+00:00

Kanpur Lamborghini Accident: शिवम के ड्राइवर का चौंकाने वाला खुलासा ...देखिए घर से LIVE रिपोर्ट #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T12:15:01+00:00

Bulldozer Action: UP के Pilibhit में Illegal Colonies पर गरजा प्रशासन का Bulldozer | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T12:13:31+00:00

नागपुर में समाधि से मस्जिद, विवाद बढ़ा | Nagpur Controversy I Illegal Mosque I Bajrang Dal I VHP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T12:15:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers