Responsive Scrollable Menu

Property Buyers को Supreme Court से झटका, TDS जागरूकता को लेकर दायर याचिका खारिज

 उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें 50 लाख रुपये से अधिक मूल्य की संपत्ति की खरीद पर ‘स्रोत पर कर कटौती’ (टीडीएस) की देनदारी के बारे में जागरूक करने वाली व्यवस्था न होने का मुद्दा उठाया गया था। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने इस याचिका पर सुनवाई से इनकार करते हुए अपने संक्षिप्त आदेश में इसे खारिज कर दिया।

सुप्रीम कोर्ट ने संपत्ति खरीदारों की टीडीएस देनदारी पर दायर याचिका खारिज की

याचिकाकर्ता ने कहा कि याचिका आयकर अधिनियम के उस प्रावधान के लागू होने से जुड़ी है, जिसके तहत 50 लाख रुपये से अधिक मूल्य की अचल संपत्ति की खरीद पर खरीदार को एक प्रतिशत टीडीएस काटकर सरकार के पास जमा करना होता है। उन्होंने दलील दी कि मौजूदा व्यवस्था में टीडीएस जमा करने की पूरी जवाबदेही केवल खरीदार पर डाल दी गई है और इसके लिए यह आधार बनाया गया है कि हर संपत्ति खरीदार को आयकर कानून की पर्याप्त जानकारी है।

 याचिकाकर्ता ने कहा कि संपत्ति के पंजीकरण के समय टीडीएस अनुपालन की जांच के लिए कोई प्रशासनिक व्यवस्था नहीं होने से पहली बार घर खरीदने वाले या सामान्य खरीदार अनजाने में चूक कर बैठते हैं और बाद में उन्हें जुर्माने एवं ब्याज का सामना करना पड़ता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह कर देनदारी या आयकर अधिनियम के प्रावधानों की वैधता को चुनौती नहीं दे रहे हैं, बल्कि केवल संस्थागत सुरक्षा उपायों के लिए सीमित निर्देश चाहते हैं। याचिकाकर्ता के मुताबिक, अगर ऐसे उपाय कर दिए जाते हैं तो नागरिकों की सुरक्षा होगी, स्वैच्छिक अनुपालन बढ़ेगा और सरकार के राजस्व की भी रक्षा होगी।

Continue reading on the app

Viral Video: न ट्रॉफी, न कैश…’मैन ऑफ द मैच’ विजेता को मिला देसी मुर्गा; देखें ये वायरल वीडियो

Cricket Tournament Viral Video: इस वीडियो को शेयर करके सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह क्रिकेट टूर्नामेंट यूपी के देवरिया जिले के पथरदेवा विधानसभा में हुआ. और इनाम में कप नहीं, बल्कि शुद्ध देसी मुर्गा दिया गया.

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup: बांग्लादेश को हुआ गलती का एहसास! ICC की माफी के बाद अब BCCI से रिश्ते सुधारने की तैयारी

मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर करने के BCCI के फैसले के बाद से ही भारत और बांग्लादेश के क्रिकेट बोर्ड के बीच रिश्ते बिगड़ने लगे थे. इसके चलते बांग्लादेश ने अपनी टीम को भारत भेजने से इनकार कर दिया था, जिसके चलते उसे T20 वर्ल्ड कप में अपनी जगह गंवानी पड़ी. Thu, 12 Feb 2026 00:04:31 +0530

  Videos
See all

Super Bowl 2026 LIVE: Seattle Seahawks Big Victory Parade live | Super Bowl Champions LIVE | US News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T00:14:02+00:00

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: T20 World Cup 2026 | PM Modi | Rahul Gandhi | Mamata Banerjee | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T00:06:32+00:00

Iran vs America Conflict News LIVE: युद्ध के ताजा हालात | Donald Trump | US Military Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T00:12:37+00:00

No Confidence Motion Against Lok Sabha Speaker Om Birla News Live: PM Modi Speech | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T00:08:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers