Responsive Scrollable Menu

CBSE Board Exams 2027: 10वीं और 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें परीक्षा की तारीख, और जरूरी अपडेट

CBSE Board Exams 2027: को लेकर 10वीं और 12वीं के छात्रों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए छात्र अभी से सिलेबस पूरा करने, सैंपल पेपर हल करने और रिवीजन पर ध्यान दे रहे हैं। इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि CBSE बोर्ड […]

Continue reading on the app

सलमान खान ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, पहले वीडियो में बने टीचर, लगाई एक्टिंग क्लास

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपने फैंस को एक शानदार सरप्राइज दिया है। टेलीविजन से लेकर बड़े पर्दे तक दर्शकों का मनोरंजन करने वाले भाईजान ने नई पारी की शुरुआत करते हुए अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने इस चैनल के बारे में जानकारी दी है।

एक्टर ने 9 अक्टूबर, शुक्रवार को अपना ये यूट्यूब पेज जारी किया है। बीइंग सलमान खान के नाम से शुरू किए गए इस पेज पर अब तक 37.5 हजार सब्सक्राइबर हो चुके हैं। इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। भाईजान ने इसपर कई सारे वीडियो भी अपलोड कर दिए हैं।

सलमान के चैनल पर क्या होगा

सलमान खान ने इस यूट्यूब चैनल के बारे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर जानकारी दी है। इस वीडियो में वो अपने पेज के बारे में जानकरी देने से पहले A से लेकर Z तक अल्फाबेट सुना रहे हैं। उनकी बातों से ये समझा जा रहा है कि उनका चैनल केवल एक कंटेंट तक सीमित नहीं रहेगा। दर्शकों को यहां अलग अलग कंटेंट देखने को मिलने वाले हैं।

कैसा है पेज

सलमान खान के इस यूट्यूब पेज के बायो की बात करें तो इसपर लिखा है फिल्म एक्टर, आर्टिस्ट, पेंटर, समाजसेवी, यह मेरा ऑफिशियल चैनल है। अब इस पेज पर 17 वीडियो हैं, जिनमें से एक बड़ी वीडियो और बाकी सारे शॉर्ट्स है।

एक्टर ने जो पहला वीडियो शेयर किया है उसमें वो टीचर के अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को सलमान सर की क्लास बॉडी पार्ट्स टीचर भी मैं, स्टूडेंट भी मैं के नाम से शेयर किया गया है। इसमें वो एक्टिंग टीचर और स्टूडेंट दोनों के किरदार में दिख रहे हैं।

एक्टर का वर्क फ्रंट

सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों उन्हें रियलिटी शो बिग बॉस 20 होस्ट करते हुए देखा जा रहा है। बड़े पर्दे पर उन्हें जल्द ही फिल्म मातृभूमि में देखा जाएगा। जिसका पहले नाम बैटल ऑफ गलवान था। इस फिल्म में उनके साथ चित्रांगदा सिंह स्क्रीन शेयर करने वाली हैं। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

Continue reading on the app

  Sports

PAK vs SL: रावलपिंडी में कुसल मेंडिस की विस्फोटक बल्लेबाजी, श्रीलंका ने तीसरे टी20 में पाकिस्तान को 8 विकेट से धोया

तीन टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को रावलपिंडी में 8 विकेट से हरा दिया. हालांकि, इस आखिरी मैच में हार के बावजूद पाकिस्तान ने 2-1 से सीरीज अपने नाम किया. Wed, 14 Oct 2026 00:57:58 +0530

  Videos
See all

Saudi Airport Attack Video : हूती ने सऊदी का एयरपोर्ट उड़ाया ! | Saudi Yemen Conflict | Yemen #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T23:30:14+00:00

Gujarat में BJP की जीत के बाद Amit Shah का वार.. Rahul Gandhi को क्यों दी 2029 की चेतावनी? #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T23:14:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers