Responsive Scrollable Menu

सलमान खान ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, पहले वीडियो में बने टीचर, लगाई एक्टिंग क्लास

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपने फैंस को एक शानदार सरप्राइज दिया है। टेलीविजन से लेकर बड़े पर्दे तक दर्शकों का मनोरंजन करने वाले भाईजान ने नई पारी की शुरुआत करते हुए अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने इस चैनल के बारे में जानकारी दी है।

एक्टर ने 9 अक्टूबर, शुक्रवार को अपना ये यूट्यूब पेज जारी किया है। बीइंग सलमान खान के नाम से शुरू किए गए इस पेज पर अब तक 37.5 हजार सब्सक्राइबर हो चुके हैं। इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। भाईजान ने इसपर कई सारे वीडियो भी अपलोड कर दिए हैं।

सलमान के चैनल पर क्या होगा

सलमान खान ने इस यूट्यूब चैनल के बारे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर जानकारी दी है। इस वीडियो में वो अपने पेज के बारे में जानकरी देने से पहले A से लेकर Z तक अल्फाबेट सुना रहे हैं। उनकी बातों से ये समझा जा रहा है कि उनका चैनल केवल एक कंटेंट तक सीमित नहीं रहेगा। दर्शकों को यहां अलग अलग कंटेंट देखने को मिलने वाले हैं।

कैसा है पेज

सलमान खान के इस यूट्यूब पेज के बायो की बात करें तो इसपर लिखा है फिल्म एक्टर, आर्टिस्ट, पेंटर, समाजसेवी, यह मेरा ऑफिशियल चैनल है। अब इस पेज पर 17 वीडियो हैं, जिनमें से एक बड़ी वीडियो और बाकी सारे शॉर्ट्स है।

एक्टर ने जो पहला वीडियो शेयर किया है उसमें वो टीचर के अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को सलमान सर की क्लास बॉडी पार्ट्स टीचर भी मैं, स्टूडेंट भी मैं के नाम से शेयर किया गया है। इसमें वो एक्टिंग टीचर और स्टूडेंट दोनों के किरदार में दिख रहे हैं।

एक्टर का वर्क फ्रंट

सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों उन्हें रियलिटी शो बिग बॉस 20 होस्ट करते हुए देखा जा रहा है। बड़े पर्दे पर उन्हें जल्द ही फिल्म मातृभूमि में देखा जाएगा। जिसका पहले नाम बैटल ऑफ गलवान था। इस फिल्म में उनके साथ चित्रांगदा सिंह स्क्रीन शेयर करने वाली हैं। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

Continue reading on the app

RPSC 2nd Grade Teacher Result 2026 Out: राजस्थान सेकंड ग्रेड टीचर रिजल्ट जारी, यहां देखें

RPSC 2nd Grade Teacher Result 2026 Out: राजस्थान में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा 2026 के सामाजिक विज्ञान विषय की रिजल्ट संबंधी सूची जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में […]

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI 4th T20I: हैदराबाद में कैसा रहेगा मौसम? जानें हेड-टू-हेड, संभावित प्लेइंग-11 और टेलीकास्ट डिटेल्स

IND vs WI 4th T20I: भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 14 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाएगा. भारत अभी 5 मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है. अब उनकी नजर सीरीज में कब्जा जमाने पर होगी.

The post IND vs WI 4th T20I: हैदराबाद में कैसा रहेगा मौसम? जानें हेड-टू-हेड, संभावित प्लेइंग-11 और टेलीकास्ट डिटेल्स appeared first on Prabhat Khabar.

Wed, 14 Oct 2026 00:35:13

  Videos
See all

Casual look में दिखीं Soha Ali Khan, फैंस हुए फिदा! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T00:10:33+00:00

Udta Teer Promotion: आयुष्मान-सारा की मौजूदगी ने बटोरी सुर्खियां #saraalikhan #ayushmannkhurrana #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T00:15:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers