Responsive Scrollable Menu

राज्यसभा में Ram Mandir चढ़ावे की कथित चोरी पर हंगामा, कार्यवाही स्थगित

राम मंदिर चढ़ावा चोरी और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के बारे में गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग कर रहे विपक्षी सांसदों के हंगामे के कारण राज्यसभा की बैठक मंगलवार को दोपहर बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों ने राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए नकदी और कीमती सामान की कथित चोरी का मुद्दा उठाया, जिसका सत्ता पक्ष के सदस्यों ने जोरदार विरोध किया। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और आरोप-प्रत्यारोप के बाद सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।

उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति राधाकृष्णन ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए और शून्यकाल शुरू करने का ऐलान किया। इसी दौरान विपक्षी सदस्य राम मंदिर चढ़ावा चोरी और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के बारे में गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग करने लगे। कुछ सदस्यों ने नेता प्रतिपक्ष को बोलने देने की मांग की।

सभापति ने कहा कि वह नेता प्रतिपक्ष को अपनी बात रखने की अनुमति देंगे लेकिन इससे पहले विपक्षी सदस्य शांत रहें। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से अपनी बात रखने के लिए कहा। खरगे ने सरकार द्वारा राम मंदिर के निर्माण और प्रबंधन के लिए गठित ट्रस्ट के कुछ सदस्यों पर चढ़ावे की कथित चोरी का आरोप लगाते हुए सवाल किया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और अन्य जांच एजेंसियां श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (एसआरजेबीटीके) के सदस्यों पर लगे कथित चोरी के आरोपों की जांच क्यों नहीं कर रही हैं?

खरगे ने कहा कि इस ट्रस्ट का गठन सरकार ने किया था और इसे 70 एकड़ भूमि आवंटित की गई थी। वह अपनी बात पूरी कर पाते, उससे पहले सभापति ने संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू को बोलने की अनुमति दे दी। रीजीजू ने कहा कि विपक्ष जिस मुद्दे को बार-बार उठाने की कोशिश कर रहा है, उसे सदन में उठाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी इस मुद्दे पर सदन के बाहर भी ‘‘नाटक’’ कर रही हैं। इस बीच, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के सदस्य तिरुचि शिवा ने तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन के पुत्र उदयनिधि स्टालिन को हिरासत में लिए जाने का मुद्दा उठाने का प्रयास किया, लेकिन सभापति ने कहा कि यह राज्य का विषय है और इसे संसद में नहीं उठाया जा सकता। खरगे ने एक बार फिर चढ़ावे की कथित चोरी के आरोपों की जांच और इस पर सरकार की प्रतिक्रिया की मांग करते हुए कहा कि यह करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा मामला है।

रीजीजू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने हमेशा ‘‘भगवान राम का अपमान किया’’ और ‘‘राम मंदिर निर्माण का विरोध किया’’। उन्होंने कहा कि अब ये दल ‘‘चंदा चोरी’’ के मुद्दे पर नाटक कर रहे हैं। उन्होंने विपक्षी दलों को ‘‘भगवान राम का विरोधी’’ बताते हुए कहा कि राम मंदिर निर्माण के विरोध में काली पट्टी बांधने वाले सांसदों को पहले माफी मांगनी चाहिए।

रीजीजू के इस बयान का विपक्षी सदस्यों ने जोरदार विरोध किया। इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य आसन के सामने आ गए और दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक तथा नारेबाजी शुरू हो गई। हंगामे के बीच सभापति ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।

Continue reading on the app

MPPSC State Service Exam SSE Mains Admit Card 2026

MPPSC PCS Mains Admit Card 2026 Post Update Date: 04-08-2026 Short Description : MPPSC State Service Exam SSE Result 2026 : Madhya Pradesh Public Service Commission (MPPSC) has released the notification for State Service Examination (SSE) 2026. Online application process will start from 10 January 2026 and the last date for registration and fee payment is 09 February 2026. Candidates can ...

Continue reading on the app

  Sports

15 साल, 181 दिन और एक शतक... एशियन गेम्स में टूटेगा 30 साल पुराना महारिकॉर्ड! इतिहास रचने की चौखट पर वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Sooryavanshi can breaks world records: वैभव सूर्यवंशी एशियन गेम्स में इतिहास रचने के बेहद करीब हैं. महज 15 साल 99 दिन की उम्र में डेब्यू के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ 18 गेंदों में फिफ्टी ठोकने वाले वैभव अब सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल शतक बनाने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं. 24 सितंबर 2026 को एशियन गेम्स के दौरान उनकी उम्र 15 वर्ष 181 दिन होगी. यहां एक शतक जड़ते ही वह पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी और रवांडा की फेनी उटागुशिमानिंदे का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. Wed, 5 Aug 2026 18:02:44 +0530

  Videos
See all

Abhijeet Deepke Meeting: अभिजीत दीपके के घर जुटे बड़े चेहरे, बैठक में किन मुद्दों पर हुई बात? | CJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T12:47:25+00:00

Amit Shah on Article 370 Live: अमित शाह का दमदार भाषण Viral | Jammu Kashmir | Parliament Full Speech #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T12:43:33+00:00

Iran America War Update: ईरान-अमेरिका युद्ध से चौंकाने वाली खबर! | Trump | Hormuz | Netanyahu | War #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T12:44:17+00:00

Team India Practice Update| Colombo में Team India का पहला Practice Session, Gambhir की खास Strategy #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T12:46:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers