Responsive Scrollable Menu

जुगाड़ हो तो ऐसा! बल्ला बदलने को कहा, तो बल्लेबाज ने किया कुछ ऐसा, अंपायर भी नहीं रोक पाए हंसी, वायरल VIDEO

DPL 2026: मौजूदा समय में दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 का आयोजन हो रहा है, जिसमें खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं. मगर, इस लीग में सोमवार की रात को कुछ ऐसा हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जैसा कि आप सभी को मालूम है कि मैदान पर आने वाले बल्लेबाज का बल्ला चेक किया जाता है और अगर बल्ला तय सीमा से मोटा होता है, तो उसे बदलना पड़ता है. ऐसे में जब DPL में बल्लेबाज को अंपायर ने बल्ला बदलने के लिए कहा, तो बल्लेबाज ने ऐसा जुगाड़ किया, जिसे देखकर खुद अंपायर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए.

DPL से वायरल हुआ वीडियो

क्रिकेट के मैदान पर कई बार अतरंगी घटनाएं होती हैं, जो फैंस को हंसाती हैं. ऐसी ही एक घटना दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में सोमवार की रात को सेंट्रल दिल्ली किंग्स और नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के बीच खेले गए मैच के दौरान देखने को मिली. दरअसल, मैदान पर बल्लेबाज जब आता है, तो अंपायर बैट गेज के इस्तेमाल से बल्ले की मोटाई, चौड़ाई और किनारे की जांच करता है. अंगर बल्ले की चौड़ाई और मोटाई तय मानक के अनुसार नहीं होती है, तो बल्लेबाज से बल्ला बदलने के लिए कहा जाता है.

ऐसे में जब स्ट्राकर के एक बल्लेबाज को अंपायर ने बल्ला बदलने के लिए कहा, तो पहले तो उस बल्लेबाज ने डगआउट की तरफ दूसरा बल्ला लाने का इशारा किया. मगर, फिर कुछ ही सेकेंड बाद वो खुद ही बल्ले की मरम्मत करने लगा. जी हां, बल्लेबाज ने दूसरे एंड पर मौजूद बल्लेबाज से उसका बल्ला मांगा और उससे अपने बल्ले में ठोक-पीट करने लगा. फिर, उसने अंपायर से उसे दोबारा नापने के बैट गेज से चैक करने के लिए कहा और बल्ला उससे इस बार आसानी से निकल गया. मतलब, बल्लेबाज का जुगाड़ काम आया. ये देखकर खुद अंपायर भी अपनी हंसी नहीं रोक सके. इसके बाद से ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ऐसा रहा मैच का हाल

सोमवार की रात को सेंट्रल दिल्ला किंग्स नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में टॉस जीतकर सेंट्रल किंग्स ने गेंदबाजी करने का फैसला किया. नतीजन, पहले बल्लेबाजी करने उतरी नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 209 रन बोर्ड पर लगाए. नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की ओर से मिले 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया और 10 गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया और 4 विकेट से जीत दर्ज कर ली. बता दें, सेंट्रल दिल्ली किंग्स टीम अब अगला मुकाबला 5 अगस्त को खेलेगी, जहां उसके सामने होगी पुरानी दिल्ली 6 टीम.

अंक तालिका में नंबर-1 बनी सेंट्रल दिल्ली किंग्स

दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में सेंट्रल दिल्ली किंग्स की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर काबिज है. सेंट्रल टीम ने अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें सभी तीन मैचों में जीत दर्ज की है. इस तरह 6 अंक के साथ सेंट्रल दिल्ली किंग्स टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर है. वहीं, साउथ दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली टाइगर्स, पुरानी दिल्ली 6, वेस्ट दिल्ली की टीमों के पास 2-2 अंक हैं. जबकि आउटर दिल्ली वॉरियर्स, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राकर्स, ईस्ट दिल्ली राइडर्स की टीमों ने अब तक एक भी जीत दर्ज नहीं की है.

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड कैसे हैं? दलीप ट्रॉफी शुरू होने से पहले ही आप जान लीजिए आंकड़े

Continue reading on the app

पाकिस्तान को 'मौसी' बोलना सनी देओल को पड़ा भारी, लोग बुला रहे गद्दार, कहा- 'कितना शर्मनाक है'

Sunny Deol Called Pakistan Mausi:सनी देओल एक बार फिर बड़े पर्दे पर दमदार अंदाज में वापसी करने जा रहे हैं. एक्टर आमिर खान के प्रो़क्शन हाउस में बनी फिल्म 'बंटवारा 1947' में नजर आएंगे. फिल्म के ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और फैंस इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर फिल्म की कास्ट इसके प्रमोशन में लगी हुई है. हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान सनी देओल ने पाकिस्तान को मौसी बता दिया. जिसके बाद अब उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.

सनी देओल ने क्या कहा?

हाल ही में 'बंटवारा 1947'  एक इवेंट में सनी देओल से  एक रिपोर्टर ने पूछा कि वो पड़ोसी देश को किस नजरिए से देखते हैं, तो एक्टप ने जवाब दिया- 'पहले दोनों देश एक ही थे. जैसा कि मेरे पिता कहा करते थे, भारत मां है और पाकिस्तान भारत से ही निकला है, इसलिए वह मौसी बन गया. हम सब एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं.' वहीं, सनी देओल का ये बयान तेजी से वायरल हो गया है. इतना ही नहीं, एक्टर को लोग काफी ट्रोल कर रहे हैं. 

सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे सनी

सनी देओल का पाकिस्तान को मौसी बताने वाला वीडियो कई लोगों को रास नहीं आया. ऐसे में लोग एक्टर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो शेयर कर लिखा- 'सनी देओल दोहरे व्यक्तित्व वाले इंसान है, पहले उन्होंने पाकिस्तान को नेगेटिव रूप में दिखाने वाली फिल्मों से भारतीय दर्शकों को बेवकूफ बनाकर पैसे कमाए, लेकिन अब वो पाकिस्तान को पॉजिटिव नजरिए से देखने लगे हैं क्योंकि अपनी आने वाली फिल्म #Batwara1947 में वे एक मुस्लिम किरदार निभा रहे हैं.'

ये भी पढ़ें- Explainer: क्या है सनी देओल की 'बंटवारा 1947' की कहानी? जिसमें दिखेगी बंटवारे के सबसे दर्दनाक दौर की झलक

सनी देओल को गद्दार बुला रहे लोग

इतना ही नहीं सनी की बातों से कुछ लोग तो इतना ज्यादा भड़क गए कि एक्टर को गद्दार तक बुलाने लगे. एक यूजर ने एक्स पर लिखा- 'गदर से गद्दार की ओर क्यूं? सनी पाजी तो तारा सिंह अब शखिना के साथ पाकिस्तान में रहेंगे...जब तक इस देश में सिनेमा है.' वहीं, दूसरे ने लिखा- 'सनी देओल, क्या शर्मनाक बयान है यार? जब पुलवामा और पहलगाम जैसी घटनाएं हुई, या भारत दशकों से जिन आतंकी हमलों का सामना कर रहा है, तब इस व्यक्ति के पास कहने के लिए कोई शब्द नहीं थे.'

क्या है 'बंटवारा 1947' की कहानी?

'बंटवारा 1947' की कहानी की बात करे तो ये भारत और पाकिस्तान के विभाजन के समय के बैकग्राउंड पर बेस्ड है. साल 1947 में जब ब्रिटिश शासन खत्म हुआ और भारत आजाद हुआ, उसी समय देश का विभाजन भी हुआ था. इस फैसले ने करोड़ों लोगों की जिंदगी बदल दी. फिल्म में दिखाया गया  है कि उस समय एक मुस्लिम शख्स सिकंदर मिर्जा अपने परिवार के साथ पाकिस्तान में हिंदू महिला के साथ रहता है, उसे अपनी मां का दर्जा देता है. लेकिन उनके लिए ऐसा करना आसान नहीं होता. बता दें, सिकंदर मिर्जा का रोल सनी ने प्ले किया है.

ये भी पढ़ें- 'जेल गया था, 60-70 लोग, एक बाथरूम...', Salman Khan ने लॉकअप में बिताए दिनों को किया याद, सुनाई आपबीती

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: साई सुदर्शन के बिना ही श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, क्या सीरीज से हो गए बाहर?

IND vs SL Test Series: भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन भारतीय टीम के साथ श्रीलंका नहीं पहुंचे हैं. वह फिलहाल बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में अपनी चोट से उबरने के लिए रिहैब कर रहे हैं. ऐसे में यह सवाल खड़ा होता है कि क्या वह सीरीज से बाहर हो गए हैं? Tue, 4 Aug 2026 23:03:03 +0530

  Videos
See all

IMD Weather Alert Today: इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Weather Update Today | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T21:00:25+00:00

Heavy Rain News Today: 3 बजते ही शुरू हुई मूसलाधार बारिश! Heavy Rainfall & Destruction | Natural #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T21:30:11+00:00

US Israel Iran War Update | अमेरिका और इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला? | Middle East Conflict | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T22:00:06+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | NEET Paper Leak पर हंगामा.. JPSC पर Congress चुप क्यों ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T21:45:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers