Ethiopia Landslide News: श्रद्धालुओं से भरे मठ में अचानक हुआ बड़ा हादसा, पलभर में बदल गया पूरा मंजर, हर तरफ मच गई चीख-पुकार
Ethiopia Landslide News: श्रद्धालुओं से भरे मठ में अचानक हुआ बड़ा हादसा, पलभर में बदल गया पूरा मंजर, हर तरफ मच गई चीख-पुकारभोपाल में अब Blinkit से मिलेगा 10 किलो LPG सिलेंडर, जानिए कीमत, बुकिंग और डिलीवरी का तरीका
भोपाल में रहने वाले हजारों छात्रों, नौकरीपेशा युवाओं और छोटे परिवारों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब उन्हें 14.2 किलो वाले बड़े घरेलू गैस सिलेंडर पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। मंगलवार 4 अगस्त से राजधानी भोपाल में 10 किलो फ्री ट्रेड LPG (FTL) सिलेंडर की सुविधा शुरू कर दी गई है। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य उन लोगों को सस्ती और सुविधाजनक गैस सेवा देना है, जिन्हें कम मात्रा में गैस की जरूरत होती है।
द सूत्र की रिपोर्ट के मुताबिक, भोपाल में 10 किलो फ्री ट्रेड LPG सिलेंडर की बुकिंग अब Blinkit के माध्यम से भी की जा सकेगी। रिपोर्ट के अनुसार, ऑर्डर मिलने के बाद संबंधित गैस एजेंसी चार घंटे के भीतर सिलेंडर की डिलीवरी करेगी, जिससे किराएदारों, छात्रों और छोटे परिवारों को काफी सुविधा मिलेगी।
भोपाल में शुरू हुई 10 किलो फ्री ट्रेड LPG सिलेंडर सेवा
इंदौर में सफल शुरुआत के बाद अब भोपाल में भी 10 किलो फ्री ट्रेड LPG सिलेंडर की सुविधा शुरू हो गई है। इस सेवा का उद्देश्य उन उपभोक्ताओं तक गैस पहुंचाना है जिन्हें कम गैस की जरूरत होती है और जो हर बार बड़ा घरेलू सिलेंडर खरीदना नहीं चाहते।
फिलहाल यह सुविधा शहर की तीन गैस एजेंसियों से शुरू की गई है। आने वाले समय में इसे अन्य इलाकों तक भी बढ़ाया जा सकता है। इससे राजधानी के हजारों उपभोक्ताओं को फायदा मिलने की उम्मीद है।
किन गैस एजेंसियों से मिलेगी सुविधा?
रघु गैस एजेंसी (होशंगाबाद रोड)
अभिमन्यु गैस एजेंसी
आरके डिस्ट्रीब्यूटर (टीटी नगर)
Blinkit से कैसे करें 10 किलो LPG सिलेंडर की बुकिंग?
इस नई व्यवस्था की सबसे बड़ी खासियत इसकी आसान ऑनलाइन बुकिंग है। उपभोक्ता Blinkit ऐप खोलकर 10 किलो फ्री ट्रेड LPG सिलेंडर का विकल्प चुन सकते हैं। ऑर्डर कन्फर्म होने के बाद जानकारी संबंधित गैस एजेंसी तक पहुंच जाएगी। इसके बाद एजेंसी अधिकतम चार घंटे के भीतर सिलेंडर आपके घर पहुंचाएगी।
कितनी होगी कीमत?
10 किलो फ्री ट्रेड LPG सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को सिक्योरिटी राशि जमा करनी होगी। सिक्योरिटी राशि ₹3,186, 10 किलो सिलेंडर रिफिल ₹1,550 नया कनेक्शन लेने के लिए केवल एक वैध पहचान पत्र देना होगा। इसके बाद उपभोक्ता तुरंत सेवा का लाभ उठा सकते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
IBC24
Mp Breaking News
















.jpg)



