Responsive Scrollable Menu

UPSSSC Recruitment 2026 – All Online Form

UPSSSC Various Post Online Form 2026  Post Update Date: 04-08-2026 Short Description : UPSSSC has released Various Post 2026 Notification Advt No. 01-Exam/2026 to Advt No. 14-Exam/2026 on the official website. Those candidates who Are Interested to the UPSSSC Recruitment 2026 Can Apply Online Form. Total vacancies are limited to Various Post. So interested applicants ...

Continue reading on the app

Monsoon के मौसम में तेजी से बढ़ रहा Viral Fever; जानिए Symptoms और बचाव के असरदार तरीके

बदलता हुआ मौसम अपने साथ ढेर सारी बीमारियां लेकर आता है। मानसून के समय कई बीमारियों का खतरा अधिक हो जाता है। इस दौरान वायरल फीवर के मामले में भी काफी तेजी से बढ़ते हैं। बरसात के समय मौसम में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक कोई भी इसकी चपेट में आ जाते हैं।
असल में वायरल फीवर एक वायरस से नहीं, बल्कि कई तरह के वायरल संक्रमणों के कारण होता है। इसकी शुरुआत अक्सर तेज बुखार, शरीर में दर्द, सिरदर्द, गले में खराश, खांसी, जुकाम और कमजोरी जैसे लक्षणों से होती है।
इस दौरान पर्याप्त रुप से आराम करना भी काफी जरुरी है। अगर लंबे समय तक बुखार बना रहें और सांस लेने में समस्या हो, कमजोरी महसूस हो या कोई अन्य लक्षण नजर आए, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। आइए आपको वायरल फीवर के लक्षण क्या है और इससे बचने के आसान तरीके बताते हैं।

 वायरल फीवर कितने दिन रहता है?
- आमतौर पर वायरल फीवर 3 से 7 दिन तक रहता है।

- अक्सर लोगों में बुखार उतरने के बाद भी 1 से 2 सप्ताह तक कमजोरी और थकान महसूस होने लगती है।

- यदि आपको बुखार 5 से 7 दिन से ज्यादा बना हुआ है या बार-बार आ रहा है, तो एक बार डॉक्टर जरुर दिखा लें।

वायरल फीवर के सामान्य लक्षण
- तेज बुखार आना

- पूरे शरीर और मांसपेशियों में दर्द बना रहना

- लगातार सिरदर्द होना

- गले में खराश 

- खांसी और जुकाम से परेशान रहना

- कमजोरी और थकान

- भूख कम लगना

- ठंड लगना या कंपकंपी 

वायरल फीवर होने पर क्या करें?
- आराम करना बेहद जरुरी है।

- दिनभर खूब पानी पिएं, नारियल पानी का सेवन, सूप और अन्य तरल पदार्थ जरुर लें।

- इस दौरान हल्का और न्यूट्रिशन से भरपूर जैसे खिचड़ी, दाल, सूप और फल खाएं।

- डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही दवाई लें।

- शरीर का तापमान नियमित रुप से चेक करते रहे हैं।

वायरल फीवर से बचाव के तरीके
- हाथों को साबुन से अच्छे तरीके से बार-बार धोएं।

- भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क जरुर पहनें।

- संक्रमित व्यक्ति से संपर्क में आने से बचें।

- संतुलित आहार लें और पर्याप्त नींद जरुर लें।

- रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी जरुर पिएं।

- घर और आसपास साफ-सफाई जरुर रखें।

- नियमित तौर पर व्यायाम कर इम्यूनिटी को मजबूत बनाएं।

कब डॉक्टर को दिखाएं?
- बुखार में 5 से 7 दिन से ज्यादा रहे।

- अगर आपको सांस लेने में परेशानी हो रही है, तो डॉक्टर को दिखाएं।

- लगातार उल्टी या तेज कमजोरी महसूस होना।

- बेहोश होना, भ्रम या दौरे जैसे लक्षण दिखाईं दे।

-  बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों या गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को तेज बुखार हो। 

Continue reading on the app

  Sports

'स्पष्टता' न मिलने पर PBKS के Shashank Singh ने Chhattisgarh छोड़ा, Puducherry से जुड़ेंगे

भारतीय बल्लेबाज़ शशांक सिंह 2026-27 के घरेलू सीज़न से पहले छत्तीसगढ़ छोड़कर पुडुचेरी की टीम से जुड़ने वाले हैं। उन्होंने इस फ़ैसले के पीछे स्पष्टता की कमी का कारण बताया है। क्रिकइन्फो के अनुसार, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पंजाब किंग्स (PBKS) के स्टार बल्लेबाज़ शशांक को छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ (CSCS) ने 'नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' (NOC) दिया है। यह बल्लेबाज़ 2019 से छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रहा है और उसने आरोप लगाया है कि राज्य बोर्ड के अधिकारियों द्वारा किए गए अपमान के कारण उसने यह फ़ैसला लिया। 
 

इसे भी पढ़ें: Jasprit Bumrah की चोट पर BCCI Selection Committee नाराज, COE के फिटनेस मैनेजमेंट पर उठे गंभीर सवाल


एक वरिष्ठ अधिकारी ने क्रिकइन्फो से कहा कि खिलाड़ी ने NOC के लिए अनुरोध किया था, जो जारी कर दिया गया है। इसके अलावा उसने जो कुछ भी कहा है, वह उसकी अपनी राय है और एसोसिएशन इस मामले पर आगे कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। शशांक, जिनका IPL में प्रदर्शन खराब रहा था—उन्होंने नौ पारियों में सिर्फ़ 132 रन बनाए थे, जिसमें एक हाफ-सेंचुरी शामिल थी—उन्होंने कहा कि उन्होंने 2026 छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) से बाहर किए जाने और राज्य के संभावित खिलाड़ियों के लिए आयोजित कंडीशनिंग कैंप में उन्हें शामिल न किए जाने के बारे में राज्य बोर्ड से बात करने की कोशिश की।

उन्होंने कहा कि यह मामला कुछ समय से चल रहा है। मैंने IPL सीज़न के तुरंत बाद राज्य संघ के अधिकारियों से बात करने की कोशिश की, लेकिन मुझे कोई जवाब नहीं मिला। उनके पास इस बात का कोई सही जवाब नहीं था कि मुझे [2026] छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग से क्यों बाहर किया गया। उन्होंने मुझे यह भी नहीं बताया कि राज्य के संभावित खिलाड़ियों के लिए कंडीशनिंग कैंप में मुझे क्यों नहीं चुना गया। 
 

इसे भी पढ़ें: ICC Action: अमेरिकी क्रिकेटर Bodugum Akhilesh Reddy पर मैच फिक्सिंग के लिए लगा 8 साल का कड़ा Ban


उन्होंने आगे कहा कि मैं यह नहीं कह रहा कि मुझे खास ट्रीटमेंट दिया जाए, लेकिन जिस खिलाड़ी ने [2023-24 के लिए] बेस्ट घरेलू व्हाइट-बॉल ऑलराउंडर का BCCI अवॉर्ड जीता हो, उसे कम से कम साफ़ बात तो पता होनी चाहिए, मज़ाक का पात्र नहीं बनना चाहिए। इस अनुभवी खिलाड़ी ने बताया कि लापरवाही या उदासीनता के मामले सबसे पहले 2025-26 रणजी ट्रॉफी के दौरान सामने आए, जब मुंबई के खिलाफ़ मैच में फील्डिंग करते समय कंधे में चोट लगने के कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। शशांक ने कहा कि हालांकि फिजियो को उनके कंधे में आई चोट (स्ट्रेन) के बारे में पता था, लेन एसोसिएशन को लगा कि वह खेल में दिलचस्पी नहीं ले रहे थे।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi.
Tue, 04 Aug 2026 13:03:12 +0530

  Videos
See all

Manish Sosodia on Jharkhand Paper Leak Protest LIVE: ON कैमरा EXPOSE हुई AAP | Breaking News | CJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T08:10:31+00:00

Prashant Kishore Exclusive Interview : बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू | Bankipur #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T08:15:00+00:00

UP Assembly: जब Speaker Satish Mahana बोले- 'चंदा दिया है तो रसीद दिखाओ!' | UP Vidhan Sabha #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T08:09:21+00:00

Keshav Prasad Maurya and Brajesh Pathak Video: यूपी के दोनों डिप्टी सीएम एक ही छाते में आए नजर! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T08:09:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers