Bollywood Song पर लड़कियों ने किया डांस, मूव्स देख पब्लिक हुई फिदा! देखें वायरल वीडियो..
Bollywood Song पर लड़कियों ने किया डांस, मूव्स देख पब्लिक हुई फिदा! देखें वायरल वीडियो..
Explainer: बिग बॉस में खाने और घी पर क्यों भिड़ जाते हैं कंटेस्टेंट्स? छोटी-सी बात पर कैसे शुरू हो जाती है लड़ाई?
Bigg Boss 20: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) एक ऐसा शो जहां कभी दोस्ती को लेकर बहस होती है, तो कभी छोटी-छोटी बातों पर कंटेस्टेंट आपस में भिड़ जाते हैं. लेकिन कई बार घर में खाने जैसी रोजमर्रा की चीज भी बड़े झगड़े की वजह बन जाती है. हाल के एपिसोड में कनिका मान और अरिश्फा खान के बीच घी को लेकर बहस हुई. बात इतनी बढ़ गई कि घर के दूसरे लोग भी इस बहस में शामिल हो गए थे. वहीं, वीकेंड के वार के एपिसोड में सलमान खान ने काजी तौकीर के साथ हुए गलत बर्ताव को लेकर घर के कुछ सदस्यों सवाल उठाए थे. बताया जा रहा था कि काजी पिछले हफ्ते डेंगू से बीमार थे. स्काउट ने जिस तरीके से उन्हें खाना दिया था वह सही नहीं था. जिसके लिए सलमान ने अपनी नाराजगी जाहिर की.
छोटी सी बात का मुद्दा कैसा बन जाता है
इस दोनों बातों से आप समझ सकते हैं कि घर में खाने की चीजों को लेकर मुद्दे बनते हैं जो कोई बड़ा मुद्दा नहीं होता है. लेकिन दोनों की वजह और हालात अलग थे. घी को लेकर हुई बहस में खाने के बंटवारे और एक कंटेस्टेंट की मांग का सवाल था, जबकि काजी के मामले में बीमारी में किया गया बुरा बर्ताव था. यह मुद्दा बना. ऐसे में सवाल उठता है कि बिग बॉस के घर में खाने की छोटी-सी बात इतनी बड़ी बहस में कैसे बदल जाती है?
कैसे शुरू हुई कनिका और अरिश्फा की बहस?
हाल के एपिसोड में कनिका मान ने घर के नए कैप्टन आसिफ से घी मांगा. आसिफ ने कहा कि वह खाने के बंटवारे में किसी के साथ भेदभाव नहीं करेंगे. इसी बीच अरिश्फा खान ने खाने को लेकर कनिका के बर्ताव पर सवाल उठाया और उन्हें खाने के मामले में सेल्शिफ कहा. जिसके बाद कनिका ने भी अपनी सफाई दी. लेकिन देखते ही देखते दोनों के बीच बेहस तेज हो गई. दरअसल, यहां बात घी देने तक नहीं रही क्योंकि अरिश्फा घी का डिब्बा अपने हाथ लेकर खड़ी हो गई और कनिका को घी से देने से माना कर दिया. इस बहस में नकुल धुल ने अरिश्फा का साथ दिया, वहीं, कनिका ने काम ना करने की बात कही. जब यह बहस ज्यादा बढ़ गई थी तब आसिफ ने इस मामले को खत्म करने की कोशिश की. उन्होंने अरिश्फा से कनिका को घी देने के लिए कहा क्योंकि कनिका खाना खाए बिना रह रही थी. जिसके बाद आसिफ के कहने पर अरिश्फा ने कनिका को घी दिया.
ीक्या बिग बॉस 20 में पहली बार खाने को लेकर हुई बहस?
दरअसल, खाने को लेकर बिग बॉस 20 में छोटी मोटी बहस देखने को मिलती आई है लेकिन इस तरह की बहस बहुत कम देखने के लिए मिली हैं. इससे पहले एक एपिसोड में राशन को लेकर कनिका मान और लव गिल के बीच बहस हुई थी. उस दौरान राशन के बंटवारे और खाने से जुड़े फैसलों पर दूसरे कंटेस्टेंट्स ने भी अपनी राय रखी थी कि उन्हें घर का राशन का ख्याल रखना चाहिए था. घर राशन को लेकर अलग वजहों से मुद्दे बनते रहते हैं. कभी किसी को खाना नहीं मिला तो किसी को सब्जी पसंद नहीं आई तो किसी ने राशन टास्क में घर का सारा राशन दांव पर लगा दिया.
एक ही घर में रहने के बावजूद क्यों होता खाने पर झगड़ा?
बिग बॉस के घर में सभी कंटेस्टेंट्स एक साथ रहते हैं. उन्हें खाने, राशन और किचन जैसी चीजों को लेकर भी आपस में मिल जुलकर काम करना पड़ता है. हालांकि, हर इंसान की पसंद एक जैसी नहीं होती. किसी को खाने में घी चाहिए, तो कोई चाहता है कि जो सामान घर में है, उसका यूज सबकी जरूरत को ध्यान में रखकर किया जाए. घर में अरिश्फा और कनिका के बीच इसी मुद्दो को लेकर बहस हुई थी एक तरफ कनिका अपनी पसंद के मुताबिक घी चाहती थीं, जबकि अरिश्फा ऐसा नहीं चाहती थीं. हालांकि, कई बार वजह से सिर्फ खाने की ना हो. कभी लोगों के बीच पहले से चल रही नाराजगी की वजह से फाइट शुरू हो जाती है.
What is wrong with this, @BeingSalmanKhan ?
— Shadan Aagya (@SigmaRuler_) October 11, 2026
What exactly do you expect someone to do when they are offering food? How else is a person supposed to give food to someone?
STEEL SPINE SCOUT OP#ScoutOP #BiggBoss20 pic.twitter.com/BE7OjPXlK3
क्या कंटेस्टेंट्स जानबूझकर लड़ाई करते हैं?
बिग बॉस में होने वाली लड़ाई सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाती हैं. किसी एपिसोड में खाने को लेकर झगड़ा हो, किसी की दोस्ती टूटे या दो कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे पर आरोप लगाएं, तो लोग उस लगातार बातें करते हैं और रील्स बनाते हैं. लेकिन सिर्फ इस वजह से यह नहीं कहा जा सकता कि हर झगड़ा कैमरे के लिए किया गया है. जैसे कनिका और अरिश्फा की बहस को लेकर भी ऐसा नहीं कहा जा सकता है कि दोनों ने जानबूझकर लड़ाई की, ताकि उन्हें ज्यादा स्क्रीन टाइम मिले.
हां, यह जरूर है कि रियलिटी शो में कंटेस्टेंट्स की बातचीत और उनके बीच होने वाले झगड़े लोगों को घर के लोगों के बारे में अपनी राय बनाने का मौका देते हैं. कुछ दर्शक एक कंटेस्टेंट की बात से राजी हो सकते हैं तो उसी बात को कुछ लोग गलत मान सकते हैं. सोशल मीडिया पर इस तरह राय आमतौर पर देखने को मिलती हैं.
खाने के मुद्दे पर झगड़ा देखने से क्या मिलता है?
दरअसल, टीवी या ऐप पर कोई शख्स जब एपिसोड देखता है तो वह सिर्फ यह नहीं देखता कि घी किसे मिला और किसे नहीं. वे यह भी देखते हैं कि कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे से किस तरह बात की, किसने बीच में आकर मामले को संभालने की कोशिश की. इतना ही नहीं किसने किसका साथ दिया. जैसा कि आपने पिछले ऐपिसोड में देखा होगा घी वाली बहस में आसिफ ने कनिका को घी देने के लिए कहा. इस तरह के बर्ताव से ही दर्शक अपनी राय बना सकते हैं, लेकिन किसी मुद्दे या एक सिचुएशन को लेकर किसी कंटेस्टेंट के पूरे नेचर पर फैसला करना जल्दबाजी होगी.
ये भी पढ़ें: Explainer: यामी गौतम की 'नई नवेली' में डायन का कॉन्सेप्ट, कितना सच और कितना अंधविश्वास?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama
News Nation







