Responsive Scrollable Menu

Explainer: बिग बॉस में खाने और घी पर क्यों भिड़ जाते हैं कंटेस्टेंट्स? छोटी-सी बात पर कैसे शुरू हो जाती है लड़ाई?

Bigg Boss 20: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) एक ऐसा शो जहां कभी दोस्ती को लेकर बहस होती है, तो कभी छोटी-छोटी बातों पर कंटेस्टेंट आपस में भिड़ जाते हैं. लेकिन कई बार घर में खाने जैसी रोजमर्रा की चीज भी बड़े झगड़े की वजह बन जाती है. हाल के एपिसोड में कनिका मान और अरिश्फा खान के बीच घी को लेकर बहस हुई. बात इतनी बढ़ गई कि घर के दूसरे लोग भी इस बहस में शामिल हो गए थे. वहीं, वीकेंड के वार के एपिसोड में सलमान खान ने काजी तौकीर के साथ हुए गलत बर्ताव को लेकर घर के कुछ सदस्यों सवाल उठाए थे. बताया जा रहा था कि काजी पिछले हफ्ते डेंगू से बीमार थे. स्काउट ने जिस तरीके से उन्हें खाना दिया था वह सही नहीं था. जिसके लिए सलमान ने अपनी नाराजगी जाहिर की. 

छोटी सी बात का मुद्दा कैसा बन जाता है

इस दोनों बातों से आप समझ सकते हैं कि घर में खाने की चीजों को लेकर मुद्दे बनते हैं जो कोई बड़ा मुद्दा नहीं होता है. लेकिन दोनों की वजह और हालात अलग थे. घी को लेकर हुई बहस में खाने के बंटवारे और एक कंटेस्टेंट की मांग का सवाल था, जबकि काजी के मामले में बीमारी में किया गया बुरा बर्ताव था. यह मुद्दा बना. ऐसे में सवाल उठता है कि बिग बॉस के घर में खाने की छोटी-सी बात इतनी बड़ी बहस में कैसे बदल जाती है?

कैसे शुरू हुई कनिका और अरिश्फा की बहस?

हाल के एपिसोड में कनिका मान ने घर के नए कैप्टन आसिफ से घी मांगा. आसिफ ने कहा कि वह खाने के बंटवारे में किसी के साथ भेदभाव नहीं करेंगे. इसी बीच अरिश्फा खान ने खाने को लेकर कनिका के बर्ताव पर सवाल उठाया और उन्हें खाने के मामले में सेल्शिफ कहा. जिसके बाद कनिका ने भी अपनी सफाई दी. लेकिन देखते ही देखते दोनों के बीच बेहस तेज हो गई. दरअसल, यहां बात घी देने तक नहीं रही क्योंकि अरिश्फा घी का डिब्बा अपने हाथ लेकर खड़ी हो गई और कनिका को घी से देने से माना कर दिया. इस बहस में नकुल धुल ने अरिश्फा का साथ दिया, वहीं,  कनिका ने काम ना करने की बात कही. जब यह बहस ज्यादा बढ़ गई थी तब आसिफ ने इस मामले को खत्म करने की कोशिश की. उन्होंने अरिश्फा से कनिका को घी देने के लिए कहा क्योंकि कनिका खाना खाए बिना रह रही थी. जिसके बाद आसिफ के कहने पर अरिश्फा ने कनिका को घी दिया.

ीक्या बिग बॉस 20 में पहली बार खाने को लेकर हुई बहस?

दरअसल, खाने को लेकर बिग बॉस 20 में छोटी मोटी बहस देखने को मिलती आई है लेकिन इस तरह की बहस बहुत कम देखने के लिए मिली हैं. इससे पहले एक एपिसोड में राशन को लेकर कनिका मान और लव गिल के बीच बहस हुई थी. उस दौरान राशन के बंटवारे और खाने से जुड़े फैसलों पर दूसरे कंटेस्टेंट्स ने भी अपनी राय रखी थी कि उन्हें घर का राशन का ख्याल रखना चाहिए था. घर राशन को लेकर अलग वजहों से मुद्दे बनते रहते हैं. कभी किसी को खाना नहीं मिला तो किसी को सब्जी पसंद नहीं आई तो किसी ने राशन टास्क में घर का सारा राशन दांव पर लगा दिया. 

एक ही घर में रहने के बावजूद क्यों होता खाने पर झगड़ा?

बिग बॉस के घर में सभी कंटेस्टेंट्स एक साथ रहते हैं. उन्हें खाने, राशन और किचन जैसी चीजों को लेकर भी आपस में मिल जुलकर काम करना पड़ता है. हालांकि, हर इंसान की पसंद एक जैसी नहीं होती. किसी को खाने में घी चाहिए, तो कोई चाहता है कि जो सामान घर में है, उसका यूज सबकी जरूरत को ध्यान में रखकर किया जाए. घर में अरिश्फा और कनिका के बीच इसी मुद्दो को लेकर बहस हुई थी एक तरफ कनिका अपनी पसंद के मुताबिक घी चाहती थीं, जबकि अरिश्फा ऐसा नहीं चाहती थीं. हालांकि, कई बार वजह से सिर्फ खाने की ना हो. कभी लोगों के बीच पहले से चल रही नाराजगी की वजह से फाइट शुरू हो जाती है. 

क्या कंटेस्टेंट्स जानबूझकर लड़ाई करते हैं?

बिग बॉस में होने वाली लड़ाई सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाती हैं. किसी एपिसोड में खाने को लेकर झगड़ा हो, किसी की दोस्ती टूटे या दो कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे पर आरोप लगाएं, तो लोग उस लगातार बातें करते हैं और रील्स बनाते हैं. लेकिन सिर्फ इस वजह से यह नहीं कहा जा सकता कि हर झगड़ा कैमरे के लिए किया गया है. जैसे कनिका और अरिश्फा की बहस को लेकर भी ऐसा नहीं कहा जा सकता है कि दोनों ने जानबूझकर लड़ाई की, ताकि उन्हें ज्यादा स्क्रीन टाइम मिले.

हां, यह जरूर है कि रियलिटी शो में कंटेस्टेंट्स की बातचीत और उनके बीच होने वाले झगड़े लोगों को घर के लोगों के बारे में अपनी राय बनाने का मौका देते हैं. कुछ दर्शक एक कंटेस्टेंट की बात से राजी हो सकते हैं तो उसी बात को कुछ लोग गलत मान सकते हैं. सोशल मीडिया पर इस तरह राय आमतौर पर देखने को मिलती हैं. 

खाने के मुद्दे पर झगड़ा देखने से क्या मिलता है?

दरअसल, टीवी या ऐप पर कोई शख्स जब एपिसोड देखता है तो वह सिर्फ यह नहीं देखता कि घी किसे मिला और किसे नहीं. वे यह भी देखते हैं कि कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे से किस तरह बात की, किसने बीच में आकर मामले को संभालने की कोशिश की. इतना ही नहीं किसने किसका साथ दिया. जैसा कि आपने पिछले ऐपिसोड में देखा होगा घी वाली बहस में आसिफ ने कनिका को घी देने के लिए कहा. इस तरह के बर्ताव से ही दर्शक अपनी राय बना सकते हैं, लेकिन किसी मुद्दे या एक सिचुएशन को लेकर किसी कंटेस्टेंट के पूरे नेचर पर फैसला करना जल्दबाजी होगी.

ये भी पढ़ें: Explainer: यामी गौतम की 'नई नवेली' में डायन का कॉन्सेप्ट, कितना सच और कितना अंधविश्वास?

Continue reading on the app

पर्दे पर संस्कारी बहू, कैमरे के सामने ग्लैमरस क्वीन! Erica Fernandes का लुक वायरल

पर्दे पर संस्कारी बहू, कैमरे के सामने ग्लैमरस क्वीन! Erica Fernandes का लुक वायरल

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स डबल गोल्ड मेडलिस्ट नीरू ढांडा आज गांव लौटेंगी:मां ने PM के लिए दिल्ली चूरमा भेजा; परिवार ने दूध बेचकर प्रैक्टिस कराई

एशियन गेम्स में 2 गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीतकर जीतने वाले जींद की नीरू ढांडा आज अपने पैतृक गांव संगतपुरा लौटेंगी। नीरू के स्वागत के लिए पूरा गांव जुटा है। गांव के स्टेडियम में समारोह होगा, जहां 10 हजार से अधिक लोगों के खाने की व्यवस्था की जा रही है। मेन्यू में देशी घी का हलवा होगा। ढांडा खाप के हर घर को न्योता दिया गया है। मां सुदेश ने बताया कि बेटी के लिए घर पर शक्कर का चूरमा बनाएंगी। इससे पहले वे नीरू को रिसीव करने मंगलवार को खुद दिल्ली पहुंची। उन्होंने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए पांच रोटियों का चूरमा बनाया है। इसे उनके पास भेजेगी। बता दें, नीरू की मां को बेटी के मेडल जीतने का पता एक फोन कॉल से लगा था। उनके घर में टीवी तक नहीं है। उस समय सुदेश गांव में ही राशन लेने गई थी। उनके पास (बिलो पॉवर्टी लाइन) BPL कार्ड है। रोड शो करते हुए गांव पहुंचेगी नीरू नीरू ढांडा के स्वागत के लिए गांव के स्टेडियम में मंच तैयार किया गया है। दिल्ली से जींद पहुंचने के बाद उन्हें रोड शो करते हुए गांव ले जाया जाएगा। इससे पहले वह जयंती देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। मां सुदेश ने बताया कि बेटी के लिए घर पर शक्कर का चूरमा बनाएंगी। उसकी पसंदीदा टिंडी घी लगाकर रोटी खिलाएंगी। कार्यक्रम में डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, मंत्री रणबीर गंगवा, महिपाल ढांडा और कृष्ण बेदी भी शामिल होंगी। 6 कमेटियां संभाल रहीं जिम्मेदारी गांव संगतपुरा में नीरू ढांडा के स्वागत की तैयारियों के लिए 6 कमेटियां बनाई गई हैं। इन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, राखी बाहरा (गांव के आसपास के एरिया) के 17 गांवों और प्रदेश के 78 गांवों में रहने वाले ढांडा गोत्र के परिवारों को चूल्हा न्योत दिया गया है। उधार की गन से शुरू किया सफर, एशियन गेम्स में 3 पदक 1. कबड्डी छोड़ शूटिंग में आईं, दूध बेचकर जुटाई गन: नीरू स्कूली दिनों में राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी थीं। बाद में उन्होंने शूटिंग शुरू की और शुरुआती दिनों में उधार की गन से प्रैक्टिस की। परिवार दूध बेचकर उनके लिए बुलेट का इंतजाम करता था। 2. ट्रैप शूटिंग में दो गोल्ड और एक सिल्वर जीता: जापान में हुए एशियन गेम्स में नीरू ने महिला ट्रैप शूटिंग के इंडिविजुअल कैटेगरी के फाइनल में 30 में से 28 निशाने लगाए। वह इस इवेंट में एशियन गेम्स का स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं और नया एशियाई रिकॉर्ड बनाया। 3. मिलिट्री में सूबेदार, बीए तक पढ़ाई की: नीरू भारतीय सेना की मिलिट्री पुलिस में सूबेदार के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अमृतसर की यूनिवर्सिटी से बीए किया और शूटिंग की प्रैक्टिस जारी रखी। परिवार के मुताबिक, नवंबर 2025 में इंटरनेशनल शूटिंग कॉम्पिटिशन में स्वर्ण पदक जीतने के बाद उन्हें मिलिट्री में नायब सूबेदार की नौकरी मिली थी। बाद में पदोन्नति के बाद वह सूबेदार बनीं। Tue, 13 Oct 2026 23:30:00

  Videos
See all

Atar Singh Bhadana अटैक पर SUPER EXCLUSIVE वीडियो वायरल #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T00:00:17+00:00

Ranbir Kapoor | बांद्रा में दिखे रणबीर कपूर, फैंस की नजरें एक्टर पर टिकीं #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T23:50:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers