Udhayanidhi Stalin पर TVK की शिकायत, तंजावुर पुलिस और महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया
तंजावुर/चेन्नई, चार अगस्त तमिलनाडु की सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) ने एक फिल्म अभिनेत्री के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) नेता उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ अपना विरोध तेज करते हुए मंगलवार को स्थानीय पुलिस और राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) दोनों जगह शिकायतें दर्ज कराईं। इस मामले में तंजावुर पुलिन से पूछताछ के लिए स्टालिन को हिरासत में ले लिया है। तंजावुर पूर्व थाने में टीवीके की तंजावुर मध्य जिला महिला शखा की संयोजक एस भैरवी ने शिकायत दर्ज कराई है।
यह विवादास्पद टिप्पणी सोमवार को तंजावुर में ‘पनागल बिल्डिंग’ के पास उदयनिधि के नेतृत्व में द्रमुक द्वारा किए गए एक प्रदर्शन के दौरान की गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कावेरी मुद्दे पर उदयनिधि के भाषण के दौरान जब भीड़ ‘‘तृषा, तृषा’’ के नारे लगा रही थी, तो उन्होंने एक अश्लील और द्विअर्थी टिप्पणी के साथ जवाब दिया। शिकायतकर्ता ने उन पर और द्रमुक आईटी शाखा के पदाधिकारियों पर जानबूझकर महिलाओं को नीचा दिखाने, अभिनेत्री और सामान्य तौर पर महिलाओं को मानसिक पीड़ा पहुंचाने तथा जानबूझकर जन अशांति फैलाने के इरादे से सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इस घटना का दो मिनट 39 सेकंड का वीडियो प्रसारित करने का आरोप लगाया।
इसी के साथ, टीवीके के राष्ट्रीय प्रवक्ता पझा सेल्वकुमार ने नयी दिल्ली में राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) के समक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज कराई जिसमें आयोग से आग्रह किया गया है कि वह उदयनिधि से स्पष्टीकरण तलब करने के लिए नोटिस जारी करे और उन्हें बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगने का निर्देश दे। द्रमुक ने कावेरी जल बंटवारे मुद्दे पर तमिलनाडु के अधिकारों को बनाए रखने के लिए दृढ़ कार्रवाई की मांग को लेकर तंजावुर में यह विरोध प्रदर्शन किया था। विवादास्पद टिप्पणियों के बाद, एन आनंद और आदव अर्जुन सहित राज्य सरकार के मंत्रियों व पार्टी नेताओं और विधायकों ने ‘एक्स’ पर द्रमुक की कड़ी निंदा की।
उन्होंने स्टालिन के आचरण को ‘‘बेहद घिनौना’’ करार देते हुए कहा कि ऐसी हरकतें ‘‘द्रमुक की मानसिकता, राजनीतिक संस्कृति और गिरते स्तर’’ को उजागर करती हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी इस मुद्दे पर द्रमुक नेता पर निशाना साधा है। भाजपा की तमिलनाडु इकाई के मुख्य प्रवक्ता नारायणन तिरुपति ने इन टिप्पणियों को ‘‘घृणित, अश्लील, फूहड़ और शर्मनाक’’ बताते हुए उदयनिधि की गिरफ्तारी की मांग की।
असम बाढ़ से Assam में 2 और मौतें, मृतकों का आंकड़ा 87 पहुंचा
(तस्वीरों सहित) गुवाहाटी, चार अगस्त असम में बाढ़ के कारण दो और लोगों की मौत होने के साथ ही, इस प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 87 हो गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के अधिकतर जलमग्न इलाकों से पानी का स्तर कम होने के बावजूद लगभग 1.3 लाख लोग अब भी इस आपदा से प्रभावित हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ दिनों में अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में गरज के साथ अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान जताया है, जिससे इन दोनों राज्यों की सीमा से लगे असम के कई जिले प्रभावित हो सकते हैं।
मौसम कार्यालय ने कहा, ‘‘मौसम के मिजाज से संकेत मिलता है कि मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स, पश्चिमी जैंतिया हिल्स और पूर्वी जैंतिया हिल्स तथा अरुणाचल प्रदेश के पापुमपारे, कुरुंग कुमेय, पूर्व कामेंग, पूर्व सियांग, लोहित और चांगलांग जिलों में अधिकतर स्थानों पर गरज-चमक के साथ अत्यधिक भारी बारिश (ऑरेंज और रेड अलर्ट) का अनुमान है। इसका असर असम के पड़ोसी जिलों पर पड़ सकता है।’’ मौसम विभाग ने नगालैंड के अधिकतर हिस्सों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है, जिससे असम के चराईदेव, शिवसागर, जोरहाट और गोलाघाट जिले प्रभावित हो सकते हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) द्वारा सोमवार रात जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में शिवसागर जिले से दो लोगों की मौत की सूचना मिली है।
इन मौतों के साथ ही इस वर्ष बाढ़ में जान गंवाने वालों की संख्या 87 तक पहुंच गई है। एएसडीएमए के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हालांकि बाढ़ प्रभावित असम के अधिकतर ऊपरी जिलों से रातभर बारिश होने की सूचना है, लेकिन जलमग्न गांवों में पानी का स्तर घट रहा है जिससे ग्रामीणों को थोड़ी राहत मिली है।’’ छह जिलों में कुल मिलाकर 1,28,000 लोग अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं। शिवसागर में सबसे अधिक 55,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हैं।
वहीं, चराईदेव में लगभग 35,000 और जोरहाट में 20,000 से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। एएसडीएमए बुलेटिन में कहा गया है कि विभिन्न हिस्सों से तटबंधों, घरों, सड़कों, स्कूलों और अन्य सार्वजनिक संपत्तियों सहित विभिन्न बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचने की भी सूचना है। बुलेटिन में यह भी बताया गया कि वर्तमान में नुमालीगढ़ में धनसिरी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi

















.jpg)



