Responsive Scrollable Menu

राहुल गांधी की हाई-टी पॉलिटिक्स, बोले- हम रुकने वाले नहीं हैं, हम End Goal तक जाएंगे, हम सब एक होकर खड़े हैं

वोट चोरी को लेकर CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहे राहुल गांधी ने इसे एक बड़े आंदोलन की शक्ल दे दी हैं उन्होंने स्पष्ट कह दिया है कि अब हम रुकने वाले नहीं है जब तक हमारा मकसद पूरा नहीं हो जाता चुप नहीं रहेंगे अपने लक्ष्य को पूरा करेंगे, उन्होंने कहा भारत में लोकतंत्र को बचाने के लिए हम सब एक साथ खड़े हैं कोई अलग-अलग विरोध प्रदर्शन नहीं हो रहे हैं, बल्कि एक ही मकसद के साथ सिर्फ़ एक ही विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

SIR के माध्यम से मतदाताओं के वोट काटने, वोट चोरी कर भाजपा की मदद करने के आरोप लगाकर राहुल गांधी चुनाव योग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं, पिछले दिनों सैकड़ों की भीड़ के साथ राहुल गांधी चुनाव आयोग पहुंचें, फिर उसके अगले दिन जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया दोनों ही जगह उन्हें हिरासत में लिया गया फिर उसके अगले दिन वे राजघाट पर धरने पर बैठ गए और अपना मंशा बता दी कि वे रुकने वाले नहीं है।

सोमवार को कल राहुल गांधी ने मार्च फॉर डेमोक्रेसी निकाला और वे बाराखम्बा कनॉट प्लेस से सुप्रीम कोर्ट तक लाखों की भीड़ के साथ पहुंचे और सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की, आज उन्होंने अपने आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए इंडिया ब्लॉक के नेताओं को अपने घर हाई टी पर बुलाया और आंदोलन की रणनीति बनाई और अपने कड़े तेवर जारी रखे।

हम सब एक साथ खड़े हैं, कोई अलग-अलग विरोध प्रदर्शन नहीं

मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा हम सब एक साथ खड़े हैं। कोई अलग-अलग विरोध प्रदर्शन नहीं हो रहे हैं, बल्कि एक ही मकसद के साथ एक ही विरोध प्रदर्शन हो रहा है, भारत में लोकतंत्र को बहाल करना। उन्होंने कहा लोकतंत्र को खत्म कर दिया गया है, चुनावी व्यवस्था को कमजोर किया गया है और संविधान को तार-तार कर दिया गया है। हम लोकतांत्रिक शासन को बहाल करने के लिए मिलकर लड़ रहे हैं।

राहुल गांधी की चेतावनी जंतर मंतर वापस लेकर रहेंगे 

राहुल गांधी ने कहा सरकार ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने पर रोक लगा दी है, जो लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति का एक मंच है। हम इस फैसले को चुनौती देंगे, मोदी इसके मुख्य सूत्रधार हैं, अमित शाह इसे लागू करने वाले हैं और ज्ञानेश कुमार व अन्य इसमें शामिल हैं। उन्हें यह समझना होगा कि उन पर शिकंजा कस रहा है। वे संविधान को खत्म करके बच नहीं सकते।

लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बहाल करने आखिरी दम तक लड़ेंगे 

राहुल गांधी ने कहा कल आपने न केवल राजनीतिक दलों को, बल्कि भारत की जनता को भी अपनी बात रखते हुए देखा। हम दिल्ली और भारत की जनता का हमारे साथ खड़े होने के लिए धन्यवाद करते हैं। हम लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बहाल करने के लिए आखिरी दम तक लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जनता से हमारा वादा है कि मोदी, शाह, ज्ञानेश कुमार और अन्य सहित जो भी इसके लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें सजा दिलाई जाएगी।

हमारी टीम रुकने वाली नहीं है, समय कितना भी लगे रुकेंगे नहीं

राहुल गांधी ने कहा हमारी टीम रुकने वाली नहीं है, समय कितना भी लगे रुकेंगे नहीं हम End Goal तक जाएंगे। अब कैसे जायेंगे वो हम आपको नहीं बताएँगे क्योंकि फिर आपका सरप्राइज खत्म हो जायेगा, हम चाहते हैं देश के लिए ये माहौल बना रहे लेकिन मैं आपको गारंटी देता हूँ कि  जिस प्रकार हमने जिस ताकत और एकजुटता के साथ काम किया है, वह हम करते रहेंगे और साथ मिलकर अन्याय के खिलाफ लड़ते रहेंगे।

राहुल बोले हम CJI , सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करते हैं 

राहुल गांधी ने कहा  हम भारत के मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट और भारत की न्याय व्यवस्था का बहुत सम्मान करते हैं। उनकी अपनी भूमिका है। हमें उम्मीद है कि वे अपनी वह भूमिका निभाएंगे। लेकिन हम राजनीतिक लोग भी हैं।  कोई संवैधानिक संस्था   अपनी भूमिका निभाए या अनाहीं निभाए, चाहे कुछ भी हो जाए, राजनीतिक विरोध जारी रहेगा, लोगों का विरोध जारी रहेगा और अंत में जीत उसी की होगी।

 

Continue reading on the app

महाकाल मंदिर क्षेत्र में जाम से राहत के लिए नगर निगम का अभियान, कई इलाकों में अतिक्रमण हटाया, रेस्टोरेंट संचालक पर की गई कार्रवाई

उज्जैन में महाकाल मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को सड़कों पर जाम से राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की है। दरअसल टीम ने शहर के अलग-अलग इलाकों में सड़क, फुटपाथ और नालियों पर किए गए कब्जे हटाए। वहीं अभियान में जेसीबी की मदद से दुकानों के बाहर बनाए गए अवैध निर्माण, सीढ़ियां, ओटले और गुमटियां हटाई गईं। इस दौरान गुदरी चौराहे पर एक रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ अतिक्रमण के मामले में 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।

वहीं नगर निगम की रिमूवल गैंग ने महाकाल चौराहा, 24 खंभा, हरसिद्धि पाल, गुदरी चौराहा और गोपाल मंदिर क्षेत्र में अभियान चलाया। इन इलाकों में सड़क और फुटपाथ पर किए गए कब्जों को जेसीबी से हटाया गया। साथ ही दुकानों के बाहर बनाए गए अवैध निर्माणों पर भी कार्रवाई की गई ताकि रास्तों पर आने-जाने के लिए जगह मिल सके।

रेस्टोरेंट संचालक पर अतिक्रमण के मामले कार्रवाई

दरअसल महाकाल मंदिर के आसपास श्रद्धालुओं की आवाजाही के बीच सड़कों पर कब्जे होने से ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित होती है। इसी को देखते हुए निगम की टीम ने सड़क के हिस्से में आने वाले निर्माणों को हटाया। कार्रवाई के दौरान गुदरी चौराहे स्थित एक रेस्टोरेंट संचालक पर अतिक्रमण के मामले में 20 हजार रुपए का स्पॉट फाइन लगाया गया। निगम की इस कार्रवाई में वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और अभियान की निगरानी की।

दोबारा कब्जा करने पर भी होगी कार्रवाई

वहीं इस अभियान के दौरान दुकानदारों की ओर से नालियों के ऊपर बनाए गए ओटले, सीढ़ियां और गुमटियां हटाई गईं। नगर निगम ने सड़क और फुटपाथ पर किए गए कब्जों को भी हटाया। आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन रास्तों पर चौड़ीकरण का काम चल रहा है वहां दोबारा अतिक्रमण नहीं होने दिया जाए। ऐसे रास्तों पर लगातार निगरानी रखने को भी कहा गया है।

दरअसल आयुक्त ने स्पष्ट किया कि सड़क, फुटपाथ और नालियों पर फिर से कब्जा मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए और जरूरत पड़ने पर जुर्माना भी लगाया जाए। अभियान के दौरान निगम कमिश्नर अभिलाष मिश्रा, अपर आयुक्त संतोष टैगोर, अधीक्षण यंत्री प्रमोद मालवीय, सहायक आयुक्त राघवेंद्र सिंह पालिया, उपयंत्री राजेंद्र रावत और दिलीप मालवीय, स्वास्थ्य निरीक्षक अंकित झंझोट, मनीष पांडे सहित नगर निगम का रिमूवल अमला मौजूद रहा।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI 4th T20I: हैदराबाद में कैसा रहेगा मौसम? जानें हेड-टू-हेड, संभावित प्लेइंग-11 और टेलीकास्ट डिटेल्स

IND vs WI 4th T20I: भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 14 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाएगा. भारत अभी 5 मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है. अब उनकी नजर सीरीज में कब्जा जमाने पर होगी.

The post IND vs WI 4th T20I: हैदराबाद में कैसा रहेगा मौसम? जानें हेड-टू-हेड, संभावित प्लेइंग-11 और टेलीकास्ट डिटेल्स appeared first on Prabhat Khabar.

Wed, 14 Oct 2026 00:35:13

  Videos
See all

Casual look में दिखीं Soha Ali Khan, फैंस हुए फिदा! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T00:10:33+00:00

Udta Teer Promotion: आयुष्मान-सारा की मौजूदगी ने बटोरी सुर्खियां #saraalikhan #ayushmannkhurrana #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T00:15:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers