Responsive Scrollable Menu

भोपाल: बिजली कटौती, खाद-बीज की किल्लत और सूखे से परेशान किसान, किसान संघ ने सरकार को घेरा, आंदोलन की दी चेतावनी

भोपाल: मध्यप्रदेश में बिजली कटौती, खाद-बीज की किल्लत, सूखे जैसे हालात और फसलों की खरीदी को लेकर किसान चिंतित हैं। खेती-किसानी से जुड़ी इन समस्याओं के बीच किसानों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं और राहत की उम्मीद लगाए किसान सरकार से समाधान की आस कर रहे हैं। इसी बीच, इन मुद्दों को लेकर भारतीय किसान संघ ने सरकार को दशहरे तक का अल्टीमेटम दिया है।

बता दें कि भारतीय किसान संघ के प्रदेशाध्यक्ष कमल सिंह आंजना ने मंगलवार को राजधानी भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही समस्याओं के निराकरण करे, नहीं तो संघ बड़ा आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि संघ बातचीत के माध्यम से उचित समाधान चाहता है लेकिन सीएम डॉ. मोहन यादव से चर्चा करने के लिये अब तक समय नहीं दिया गया है।

ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती की समस्या

कमल सिंह आंजना ने बताया कि दीवाली का पर्व नजदीक आ गया है लेकिन किसान बिजली, पानी, खाद और बीज की समस्याओं को लेकर परेशान हो रहा है। ग्रामीणों इलाकों में बिजली कटौती की समस्या लगातार सामने आ रही है। रात के 10 बजते ही बिजली काट दी जाती है। जबकि यह समय लोगों के सोने का होता है। इसस ग्रामीण इलाकों में बुजुर्गों और परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों की समस्याओं पर मुख्यमंत्री से चर्चा की उम्मीद

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से वार्ता के लिए लगातार संपर्क किया जा रहा है लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। संभव है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद मुख्यमंत्री या प्रशासन किसानों को चर्चा के लिए बुलाए। संघ बातचीत के जरिए समस्याओं का समाधान चाहता है। उन्होंने कहा कि सरकार को दशहरे तक का समय दिया जा रहा है। इसके बाद भी मांगों पर चर्चा नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

राज्य के 20 से 22 जिलों में सूखे जैसे हालात होने का दावा

भारतीय किसान संघ प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि किसानों की मांग है कि जिन फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) घोषित है, उनकी खरीदी उसी दर पर हो। उन्होंने सोयाबीन और धान की खरीदी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार भावांतर देने की बात कर रही है, लेकिन यह स्पष्ट होना चाहिए कि किसानों को इसका लाभ कैसे मिलेगा। इसके साथ ही, प्रदेशाध्यक्ष ने दावा किया कि प्रदेश के 20 से 22 जिलों में सूखे जैसी स्थिति है। कई क्षेत्रों में नदी-नाले खाली हैं। आने वाले दिनों में पीने के पानी का संकट भी खड़ा हो सकता है। उन्होंने सवाल उठाया कि सिंचाई के लिए बिजली और पानी नहीं मिलेगा, तो किसान फसल कैसे उगाएगा। उन्होंने कहा कि खेती के लिए समय पर पानी मिलना जरूरी है।

Continue reading on the app

राहुल गांधी की हाई-टी पॉलिटिक्स, बोले- हम रुकने वाले नहीं हैं, हम End Goal तक जाएंगे, हम सब एक होकर खड़े हैं

वोट चोरी को लेकर CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहे राहुल गांधी ने इसे एक बड़े आंदोलन की शक्ल दे दी हैं उन्होंने स्पष्ट कह दिया है कि अब हम रुकने वाले नहीं है जब तक हमारा मकसद पूरा नहीं हो जाता चुप नहीं रहेंगे अपने लक्ष्य को पूरा करेंगे, उन्होंने कहा भारत में लोकतंत्र को बचाने के लिए हम सब एक साथ खड़े हैं कोई अलग-अलग विरोध प्रदर्शन नहीं हो रहे हैं, बल्कि एक ही मकसद के साथ सिर्फ़ एक ही विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

SIR के माध्यम से मतदाताओं के वोट काटने, वोट चोरी कर भाजपा की मदद करने के आरोप लगाकर राहुल गांधी चुनाव योग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं, पिछले दिनों सैकड़ों की भीड़ के साथ राहुल गांधी चुनाव आयोग पहुंचें, फिर उसके अगले दिन जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया दोनों ही जगह उन्हें हिरासत में लिया गया फिर उसके अगले दिन वे राजघाट पर धरने पर बैठ गए और अपना मंशा बता दी कि वे रुकने वाले नहीं है।

सोमवार को कल राहुल गांधी ने मार्च फॉर डेमोक्रेसी निकाला और वे बाराखम्बा कनॉट प्लेस से सुप्रीम कोर्ट तक लाखों की भीड़ के साथ पहुंचे और सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की, आज उन्होंने अपने आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए इंडिया ब्लॉक के नेताओं को अपने घर हाई टी पर बुलाया और आंदोलन की रणनीति बनाई और अपने कड़े तेवर जारी रखे।

हम सब एक साथ खड़े हैं, कोई अलग-अलग विरोध प्रदर्शन नहीं

मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा हम सब एक साथ खड़े हैं। कोई अलग-अलग विरोध प्रदर्शन नहीं हो रहे हैं, बल्कि एक ही मकसद के साथ एक ही विरोध प्रदर्शन हो रहा है, भारत में लोकतंत्र को बहाल करना। उन्होंने कहा लोकतंत्र को खत्म कर दिया गया है, चुनावी व्यवस्था को कमजोर किया गया है और संविधान को तार-तार कर दिया गया है। हम लोकतांत्रिक शासन को बहाल करने के लिए मिलकर लड़ रहे हैं।

राहुल गांधी की चेतावनी जंतर मंतर वापस लेकर रहेंगे 

राहुल गांधी ने कहा सरकार ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने पर रोक लगा दी है, जो लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति का एक मंच है। हम इस फैसले को चुनौती देंगे, मोदी इसके मुख्य सूत्रधार हैं, अमित शाह इसे लागू करने वाले हैं और ज्ञानेश कुमार व अन्य इसमें शामिल हैं। उन्हें यह समझना होगा कि उन पर शिकंजा कस रहा है। वे संविधान को खत्म करके बच नहीं सकते।

लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बहाल करने आखिरी दम तक लड़ेंगे 

राहुल गांधी ने कहा कल आपने न केवल राजनीतिक दलों को, बल्कि भारत की जनता को भी अपनी बात रखते हुए देखा। हम दिल्ली और भारत की जनता का हमारे साथ खड़े होने के लिए धन्यवाद करते हैं। हम लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बहाल करने के लिए आखिरी दम तक लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जनता से हमारा वादा है कि मोदी, शाह, ज्ञानेश कुमार और अन्य सहित जो भी इसके लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें सजा दिलाई जाएगी।

हमारी टीम रुकने वाली नहीं है, समय कितना भी लगे रुकेंगे नहीं

राहुल गांधी ने कहा हमारी टीम रुकने वाली नहीं है, समय कितना भी लगे रुकेंगे नहीं हम End Goal तक जाएंगे। अब कैसे जायेंगे वो हम आपको नहीं बताएँगे क्योंकि फिर आपका सरप्राइज खत्म हो जायेगा, हम चाहते हैं देश के लिए ये माहौल बना रहे लेकिन मैं आपको गारंटी देता हूँ कि  जिस प्रकार हमने जिस ताकत और एकजुटता के साथ काम किया है, वह हम करते रहेंगे और साथ मिलकर अन्याय के खिलाफ लड़ते रहेंगे।

राहुल बोले हम CJI , सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करते हैं 

राहुल गांधी ने कहा  हम भारत के मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट और भारत की न्याय व्यवस्था का बहुत सम्मान करते हैं। उनकी अपनी भूमिका है। हमें उम्मीद है कि वे अपनी वह भूमिका निभाएंगे। लेकिन हम राजनीतिक लोग भी हैं।  कोई संवैधानिक संस्था   अपनी भूमिका निभाए या अनाहीं निभाए, चाहे कुछ भी हो जाए, राजनीतिक विरोध जारी रहेगा, लोगों का विरोध जारी रहेगा और अंत में जीत उसी की होगी।

 

Continue reading on the app

  Sports

PAK vs SL: रावलपिंडी में कुसल मेंडिस की विस्फोटक बल्लेबाजी, श्रीलंका ने तीसरे टी20 में पाकिस्तान को 8 विकेट से धोया

तीन टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को रावलपिंडी में 8 विकेट से हरा दिया. हालांकि, इस आखिरी मैच में हार के बावजूद पाकिस्तान ने 2-1 से सीरीज अपने नाम किया. Wed, 14 Oct 2026 00:57:58 +0530

  Videos
See all

Saudi Airport Attack Video : हूती ने सऊदी का एयरपोर्ट उड़ाया ! | Saudi Yemen Conflict | Yemen #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T23:30:14+00:00

Gujarat में BJP की जीत के बाद Amit Shah का वार.. Rahul Gandhi को क्यों दी 2029 की चेतावनी? #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T23:14:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers