Responsive Scrollable Menu

70 रुपए के पैकेट में मिल रहे मिलेट्स बिस्किट, ज्वार-बाजरा और रागी से तैयार होता है स्वाद, पढ़िए धीरज की कहानी

मिर्जापुर के धीरज कुमार मौर्य ने नौकरी छोड़कर अपना कारोबार शुरू करने का फैसला किया. बेकरी में काम सीखने के बाद उन्होंने करीब 2 लाख रुपये की मशीन से घर पर बिस्किट बनाने शुरू किए. आज वह ज्वार, बाजरा, रागी और मक्का जैसे मोटे अनाज से Vindhya Millets बिस्किट तैयार कर रहे हैं. कारोबार की मांग बढ़ने के बाद उन्होंने सरकारी सहायता से 95 लाख रुपये की नई यूनिट स्थापित की है.

Continue reading on the app

शाह बोले- राहुल SIR के बहाने घुसपैठियों को बचा रहे:2029 में लगातार चौथी बार उनकी हार होगी; INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन के बीच पहला बयान

देश भर में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को पहली बार बयान दिया। उन्होंने कहा- राहुल गांधी SIR की आड़ में घुसपैठियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इस देश की जनता उनके एजेंडे को अच्छी तरह समझती है। शाह ने कहा- मैं राहुल और उनके साथियों से कहना चाहता हूं कि 2029 में एक बार फिर करारी हार के लिए तैयार रहें। 2029 के लोकसभा चुनाव में NDA भारी बहुमत से जीत हासिल करेगा और कांग्रेस को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ेगा। इस देश की जनता पीएम मोदी, भाजपा और NDA के साथ खड़ी है। आप इस सच्चाई को नकार नहीं सकते। शाह बोले- बैलेट पेपर से चुनाव हुए, फिर मशीनों पर सवाल क्यों? शाह ने चुनाव नतीजों के लिए बैलेट मशीनों को जिम्मेदार ठहराने वालों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन चुनावों का वह जिक्र कर रहे हैं, वे बैलेट पेपर से कराए गए थे। शाह ने दावा किया कि इससे भाजपा की जीत के लिए बैलेट मशीनों को जिम्मेदार ठहराने का तर्क खारिज होता है। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में 33 साल से कांग्रेस का कोई मुख्यमंत्री नहीं बना है और पश्चिम बंगाल में कांग्रेस 54 साल से कोई चुनाव नहीं जीती है। शाह ने राहुल गांधी से सवाल किया कि क्या इन नतीजों को भी SIR से जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि SIR 2024 के बाद लागू हुआ, जबकि कांग्रेस उनके प्रमुख नेता, पार्टी अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद से लगातार चुनाव हार रही है। शाह बोले- गुजरात में कांग्रेस 41 साल से एक भी चुनाव नहीं जीती अमित शाह ने गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की जीत का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी ने कुल 104 सीटों में से 90 सीटें जीती हैं। उन्होंने दावा किया कि गुजरात के मतदाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मजबूती से खड़े हैं। शाह ने कहा- आम आदमी पार्टी ने सभी 32 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन हर सीट पर उसकी जमानत जब्त हो गई। कांग्रेस 41 साल से गुजरात में एक भी चुनाव नहीं जीती है। कांग्रेस ने आखिरी चुनाव 1985 में जीता था। बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के उपचुनावों का जिक्र किया शाह ने हाल में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हुए उपचुनावों का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस इनमें एक भी सीट नहीं जीत सकी। उन्होंने कहा- पश्चिम बंगाल के नाओगांव में भाजपा उम्मीदवार ने 1.42 लाख वोटों के अंतर से जीत हासिल की। नंदीग्राम में भाजपा उम्मीदवार को 76% वोट मिले और उन्होंने 1.22 लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। शाह के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के रेजिनगर में भाजपा ने 75 हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की और यह सीट तृणमूल कांग्रेस से छीन ली। वहीं, पुडुचेरी में NDA के सहयोगी AINRC के उम्मीदवार ने 8,482 वोटों से जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को 22% वोट मिले। राजस्थान और त्रिपुरा के चुनावों में भी BJP-NDA की जीत का दावा अमित शाह ने राजस्थान के स्थानीय निकाय चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा ने 90% नगर निगमों, 66% नगर परिषदों और 65% नगरपालिकाओं में जीत हासिल की। उन्होंने दावा किया कि राजस्थान में 85% से अधिक वार्डों में आम आदमी पार्टी की जमानत जब्त हो गई। शाह ने त्रिपुरा के ग्राम समिति चुनावों के बारे में कहा कि NDA ने करीब 4,000 सीटें जीतीं और उसे कुल 77.5% वोट मिले। उनके मुताबिक, कांग्रेस 4,600 सीटों में से केवल 14 सीटें जीत सकी। शाह ने इन चुनाव नतीजों का हवाला देते हुए कांग्रेस को लगातार मिल रही हार पर आत्ममंथन करने की सलाह दी।

Continue reading on the app

  Sports

3 क्रिकेटर्स, जो भविष्य में कर सकते हैं टीम इंडिया की अगुआई, तीनों फॉर्मेट में बन सकते हैं भारत के कप्तान

3 cricketers can captain of team india: भारतीय क्रिकेट में सीनियर खिलाड़ियों के बाद तीनों फॉर्मेट की कमान संभालने के लिए युवा खिलाड़ियों की तलाश तेज हो गई है. चयनकर्ताओं ने घरेलू और इंडिया ए स्तर पर युवा चेहरों को नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपनी शुरू कर दी है. इस दौड़ में ईशान किशन, तिलक वर्मा और देवदत्त पडिक्कल सबसे आगे हैं. अपने शानदार आंकड़ों, आक्रामक बल्लेबाजी और कप्तानी के अनुभव के दम पर ये तीनों युवा खिलाड़ी भविष्य में भारतीय टीम के कप्तान बनने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. Wed, 14 Oct 2026 17:00:41 +0530

  Videos
See all

Love Jihad | प्यार के नाम पर धोखे का आरोप! #hindugirls #crime news #viralshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T11:39:33+00:00

Cyclone Alert : चक्रवात को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी? | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T11:45:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers