आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर रिलीज, 'धुरंधर' से हुई तुलना, लोग बोले- थिएटर रहेंगे हाउसफुल
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की 'उड़ता तीर' का मेकर्स ने दूसरा ट्रेलर रिलीज कर दिया है. जिसमें एक बार फिर पाकिस्तानी स्पाई के रूप में एक्टर का कॉमेडी से लबरेज अवतार देखने को मिला है. चलिए दिखाते हैं ट्रेलर.
शाहरुख खान के बर्थडे पर मिलेगा फैंस को बड़ा तोहफा! 'किंग' के टीजर को लेकर आया अपडेट | देखें VIDEO
शाहरुख खान के फैंस, 2 नवंबर की तारीख याद कर लीजिए! क्योंकि इस बार किंग खान अपने जन्मदिन पर ऐसा सरप्राइज दे सकते हैं, जिसका इंतजार हर फैन को है. उनकी मच अवेटेड फिल्म 'किंग' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग शुरू हो चुकी है. इतना ही नहीं, खबर है कि 2 नवंबर को शाहरुख के बर्थडे पर फिल्म का टीजर भी रिलीज किया जा सकता है. हालांकि, मेकर्स ने अभी इस पर ऑफिशियल मुहर नहीं की है. फिल्म में पहली बार शाहरुख अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिका में नजर आएंगी. अब देखना होगा कि बर्थडे पर किंग खान सच में फैंस को ये तोहफा देते हैं या नहीं!
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18








