Responsive Scrollable Menu

Sensex में 1109 अंकों का उछाल, Nifty 22720 के पार पहुंचा

डॉलर के मुकाबले रुपये में सुधार और दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ (एलटीसीजी) कर के बारे में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की टिप्पणी से बनी सकारात्मक धारणा से घरेलू शेयर बाजार ने मंगलवार को जोरदार वापसी की। सेंसेक्स 1,109 अंक चढ़ गया, जबकि निफ्टी 22,720 अंक के ऊपर बंद हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), वित्तीय और दैनिक उपयोग के उपभोक्ता सामान (एफएमसीजी) कंपनियों के शेयरों में लिवाली से भी घरेलू बाजार में निवेशक धारणा को समर्थन मिला।

बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 1,109.10 अंक यानी 1.54 प्रतिशत चढ़कर 73,033.78 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,120.99 अंक उछलकर 73,045.67 अंक तक पहुंच गया था। सेंसेक्स में यह किसी एकल कारोबारी सत्र की चार महीने की सबसे बड़ी बढ़त है।

एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी भी 358.60 अंक यानी 1.60 प्रतिशत बढ़कर 22,721.95 अंक पर बंद हुआ। यह दो महीने से अधिक समय में निफ्टी की सबसे बड़ी एकदिवसीय बढ़त है। सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर अनुकूल तिमाही नतीजों के बाद सबसे अधिक 8.28 प्रतिशत चढ़ गया।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का शेयर 6.59 प्रतिशत, टेक महिंद्रा का 4.90 प्रतिशत और इन्फोसिस का भी शेयर 4.44 प्रतिशत चढ़ गया। इसके अलावा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन, बजाज फिनसर्व, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक भी प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में शामिल रहे। हालांकि, कोटक महिंद्रा बैंक, इटर्नल और मारुति के शेयरों में गिरावट रही।

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘प्रौद्योगिकी कंपनियों के उम्मीद से बेहतर नतीजों से कंपनियों के मुनाफे में वृद्धि को लेकर भरोसा बढ़ा और बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी आई। रुपये में स्थिरता और बॉण्ड प्रतिफल में नरमी से भी बाजार धारणा को समर्थन मिला।’’ वित्त मंत्री सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि एलटीसीजी कर और प्रतिभूति लेनदेन कर (एसटीटी) को युक्तिसंगत बनाने को लेकर चर्चा चल रही है। उन्होंने इसे स्वस्थ चर्चा बताते हुए कहा कि वह इन विचारों को गंभीरता से सुनेंगी।

वित्त मंत्री की इस टिप्पणी से प्रमुख कंपनियों के शेयरों में लिवाली तेज हो गई। इस बीच, अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये में सुधार जारी रहा। मंगलवार को रुपया करीब 41 पैसे मजबूत होकर 95.37 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

रिजर्व बैंक द्वारा डेरिवेटिव बाजार में सट्टेबाजी पर अंकुश लगाने के उपायों की घोषणा के बाद रुपये में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी आई। इस दौरान रुपया 1.5 प्रतिशत से अधिक चढ़ चुका है। हालांकि, व्यापक बाजार में मिला-जुला रुझान देखने को मिला।

मझोली कंपनियों का बीएसई मिडकैप सेलेक्ट सूचकांक 0.89 प्रतिशत चढ़ गया जबकि छोटी कंपनियों के स्मालकैप सेलेक्ट सूचकांक में 0.26 प्रतिशत की गिरावट रही। क्षेत्रवार सूचकांकों में फोकस आईटी खंड में सर्वाधिक 5.05 प्रतिशत की तेजी देखी गई जबकि आईटी खंड में 4.92 प्रतिशत की बढ़त रही। रियल्टी खंड में 2.48 प्रतिशत, टिकाऊ उपभोक्ता खंड में 1.50 प्रतिशत और पीएसयू बैंक खंड में 1.31 प्रतिशत की तेजी रही।

शोध विश्लेषक फर्म एचएसटी वेल्थ के संस्थापक हरिसेल्वन राधाकृष्णन ने कहा, प्रौद्योगिकी कंपनियों के बेहतर नतीजों के बाद उनके शेयरों में लिवाली, अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड प्रतिफल में नरमी और घरेलू बाजार धारणा में सुधार से भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी आई। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों को लेकर बनी चिंताएं भी तेजी पर हावी नहीं हो सकीं। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 1.66 प्रतिशत गिरकर 104.60 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 गिरावट के साथ बंद हुआ। हालांकि, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में रहे। यूरोपीय बाजारों में दोपहर के कारोबार के दौरान तेजी का रुख देखा गया।

अमेरिकी बाजार सोमवार को ज्यादातर गिरावट के साथ बंद हुए थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 1,708.48 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की थी। सोमवार को सेंसेक्स 547.65 अंक गिरकर 71,924.68 अंक पर और निफ्टी 157.10 अंक टूटकर 22,363.35 अंक पर बंद हुआ था।

Continue reading on the app

Agarwal Packers and Movers को सामान नुकसान पर 2.30 लाख रुपये चुकाने का आदेश

मुंबई की एक उपभोक्ता अदालत ने अग्रवाल पैकर्स एंड मूवर्स को सामान स्थानांतरित करते समय हुए नुकसान की भरपाई के लिए दंपति को 2.30 लाख रुपये से अधिक का मुआवजा देने का निर्देश दिया है। जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (दक्षिण मुंबई) ने पिछले महीने पारित अपने आदेश में कहा कि सामान की पैकिंग तथा उसे वाहन में चढ़ाते व उतारते समय सावधानी रखना कंपनी की कानूनी जिम्मेदारी है। आयोग ने लॉजिस्टिक्स कंपनी ‘अग्रवाल पैकर्स एंड मूवर्स’ को सामान स्थानांतरित के लिए दंपति से ली गई 1,33,717 रुपये की पूरी राशि एक अगस्त, 2023 से छह प्रतिशत सालाना ब्याज के साथ लौटाने का निर्देश दिया।

इसके अलावा, सामान को हुए नुकसान के लिए 50,000 रुपये, मानसिक पीड़ा एवं असुविधा के लिए 50,000 रुपये और मुकदमे पर हुए खर्च के रूप में 10,000 रुपये देने का निर्देश दिया गया है। कंपनी को यह भुगतान 45 दिन के भीतर करना होगा। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, उन्होंने जुलाई, 2023 में अपने घरेलू सामान को नए घर तक पहुंचाने के लिए कंपनी की सेवाएं ली थीं।

हालांकि, सामान पहुंचने पर कई वस्तुएं क्षतिग्रस्त मिलीं। कंपनी ने इसके लिए केवल 5,000 रुपये का मुआवजा देने की पेशकश की। इसके बाद दंपति ने कंपनी पर लापरवाही और सेवा में कमी का आरोप लगाते हुए उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत उचित मुआवजे की मांग के साथ आयोग का रुख किया था।

Continue reading on the app

  Sports

तिलक वर्मा की मेहरबानी से शाई होप ने बनाया शतक, निकाला टीम इंडिया के गेंदबाजों का धुआं, रनों की बहती गंगा में धोया हाथ

shai hope century no4: वेस्टइंडीज के भारत दौरे को शाई होप शो का नाम दे दिया जाए तो गलत नहीं होगा. चौथे टी-20 में एक बात तो तय थी कि जो भी टीम पहले बल्लेबाजी करेगी वो 250 रन जेहन में लेकर ही उतरेगी क्योंकि पाटा पिच और छोटी बाउंड्री को देखते हुए कोई भी स्कोर सेफ नहीं माना जा सकता और इसीलिए शाई होप ने वो किया जिसकी सिर्फ उनसे उम्मीद की जा सकती है. शाई होप इस दौरे पर चौथा शतक जड़ने में कामयाब रहे.  Wed, 14 Oct 2026 20:52:10 +0530

  Videos
See all

Breaking News Live | अभी-अभी आई Saudi Arabia पर हमले से जुड़ी बड़ी खबर | Houthi Attack | War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T16:12:37+00:00

UP Panchayat Chunav: यूपी पंचायत चुनाव पर बहुत बड़ा फैसला | #uppanchayatchunav #upelection #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T16:13:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers