Responsive Scrollable Menu

‘मदरसे आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्ट्री हैं’, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का विवादित बयान

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने एक बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने कहा कि मदरसे तो आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्ट्री है. मौर्या ने यह बात बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कही. दरअसल, नसरीन ने हाल में मदरसा शिक्षा सिस्टम की आलोचना करते हुए कहा था कि कुछ संस्थान जिहादी पैदा करने वाले कारखाने बन गए हैं.

 

Continue reading on the app

टीम इंडिया को श्रीलंका दौरे से पहले लग सकता है एक और बड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह के बाद क्या ये खिलाड़ी भी होगा बाहर?

Sai Sudharsan fitness update : श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैच खेलने वाली टीम में साई सुदर्शन का नाम भी शामिल है. उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के स्क्वाड में जगह मिली है, जहां वो 15 से लेकर 27 अगस्त तक 2 टेस्ट मैचों की सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने वाली हैं. जब सुदर्शन को टीम में चुना गया था, तब उनकी फिटनेस पर सवालिया निशान थे. अब श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया को रवाना होना है. 4 अगस्त यानी आज टीम भारत के श्रीलंका के लिए चली जाएगी. उससे पहले साई सुदर्शन की फिटनेस पर एक बड़ा अपडेट आया है. 

भारत के बाएं दाथ के 24 वर्षीय बल्लेबाज साई सुदर्शन टीम के अहम कड़ी बन गए हैं. वो नंंबर 3 पर टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजी करते हैं. इस नंबर पर सालों साल राहुल द्रविड़ और फिर चेतेश्वर पुजार ने टीम इंडिया के लिए बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया. अब साई इस नंबर पर भारतीय टीम के लिए देश और विदेश में खेलते हैं. ऐसे में उनकी चोट और टीम से बाहर होने के खतरे ने भारतीय क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया है. 

साई सुदर्शन की चोट से हो रही है रिकवरी

दरअसल, साई सुदर्शन को एडी में चोट लगी है, जिसके वो उभर रहे हैं. इस चोट से वापसी के लिए वो बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना रिहैब पूरा करे रहे हैं. बीसीसीआई और टीम इंडिया को अनकी फिटनेस पर रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है, जो शायद मिल भी गई है. इस बारे में बीसीसीआई की ओर से अब तक कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. 

सुदर्शन को लेकर पहले रिपोर्ट्स आईं थीं कि, वो अपनी चोट से वापसी की राह पर है, लेकिन वो पूरी तरह से फिट नहीं हुई है. ऐसे में वो श्रीलंका टीम के साथ जाएंगे और पहला मैच मिस कर सकते हैं. वहीं इसके बाद तमाम रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि, साई सुदर्शन अभी तक चोट से पूरी तरह उभर नहीं पाए हैं. ऐसे में वो 100% फिट नहीं होने के चलते श्रीलंका नहीं जा पाएंगे. 

इसके साथ ही क्रिकबज की भी एक रिपोट् सामने आई. रिपोर्ट के मुताबिक सुदर्शन की रिकवरी अच्छी हो रही है. उन्होंने नेट्स में बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया है. ऐसे में उनके श्रीलंका के लिए भारत की फ्लाइट में बैठने की उम्मीद है. अब इन रिपोर्ट्स में से कौन सी रिपोर्ट सही है. ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. अगर सुदर्शन इस दौरे से बाहर होते हैं, तो बीसीसीआई के द्वारा इसका आधिकारिक ऐलान किया जाएगा. 

साई सुदर्शन का इंटरनेशनल करियर 

साई सुदर्शन ने भारत के लिए अब तक तीन फॉर्मेट खेल लिए हैं. उन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया है. सुदर्शन ने भारत के लिए अब तक 7 टेस्ट मैचों की 12 पारियों में 3 अर्धशतकों के साथ 383 रन बनाए हैं. उनका टेस्ट क्रिकेट में औसत 31.9 का और स्ट्राइक रेट 43.3 का रहा है. सुदर्शन का उच्चतम टेस्ट स्कोर 87 रहा है. इस फॉर्मेट में उनके बल्ले से 51 चौके भी निकले हैं. 

 इसके अलावा उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम के लिए 3 वनडे मैच भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2 अर्धशतकों की मदद से 127 रन बनाए हैं. 62 रन उनका उच्चतम स्कोर रहा है. वो इस फॉर्मेट में 17 चौके और 1 छक्का भी लगा चुके हैं. वहीं उन्होंने एक टी20 मैच भी टीम इंडिया के लिए खेला है लेकिन उनकी बल्लेबाजी नहीं आई थी.

ये भी पढ़ें : IND vs SL : रातों-रात टीम इंडिया से जुड़े ये 2 खिलाड़ी, जानिए श्रीलंका दौरे पर क्या होगी इनकी भूमिका?

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड, इकलौता गेंदबाज जिसने 22 बार किया कारनामा

Muttiah Muralitharan Most 10 Wicket Haul Record in Test: टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में 5 विकेट लेना किसी भी गेंदबाज के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है, लेकिन एक ही टेस्ट मैच में 10 या उससे ज्यादा विकेट बॉलर के आंकड़ों को खास बनाता है. टेस्ट इतिहास में कई महान गेंदबाज आए, लेकिन श्रीलंका के महान ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने इस मामले में ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसे तोड़ना आज भी बेहद मुश्किल माना जाता है. उन्होंने अपने करियर में सबसे ज्यादा बार एक टेस्ट मैच में 10 या उससे ज्यादा विकेट लेकर इतिहास रचा. उनके बाद भी कई दिग्गज आए, लेकिन अब तक कोई भी इस आंकड़े के करीब तक नहीं पहुंच सका. Tue, 4 Aug 2026 10:00:47 +0530

  Videos
See all

नेपाल में बदलती डेमोग्रेफी नेपाल के लिए बनता जा रहा खतरा..हिंदुओं पर हमले के बाद भड़की हिंसा #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T03:30:19+00:00

Bull Viral Video : बैल के हमले से मची अफरा-तफरी! Didawana | Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T03:30:30+00:00

Bankipur By Election Result 2026: बांकीपुर के लोगों से किए ये वादे कैसे पूरा करेंगे Prashant Kishor? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T04:00:19+00:00

Assam Flood Updates: असम से कश्मीर, गुजरात तक...बाढ़ से भयंकर तबाही | Monsoon | Rescue | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T03:45:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers