Responsive Scrollable Menu

वैभव सूर्यवंशी के दोस्त ने अपने पहले ही रणजी ट्रॉफी मुकाबले में ठोका शतक, विराट कोहली और शुभमन गिल से होने लगी तुलना

Ranji Trophy : भारत में इन दिनों रणजी ट्रॉफी 2026-27 खेली जा रही है. रणजी ट्रॉफी में हर राज्य की टीम क्रिकेट के मैदान पर धमाल मचा रही है. इस सबके बीच वैभव सूर्यवंसी के दोस्त ने अपने पहले ही रणजी ट्रॉफी मुकाबले में शतक लगाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. उनके बल्लेबाजी देखने के बाद विराट कोहली और शुभमन गिल के साथ उनकी तुलना होने लगी है. इस बल्लेबाज में अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में वैभव सूर्यवंसी के साथ मिलकर कमाल का प्रदर्शन किया था. अब इस प्रदर्शन को सीनियर खिलाड़ियों के बीच भी अपने पहले ही मैच में जारी रखा है. 

ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि वैभव सूर्यवंशी के साथ आयुष म्हात्रे की कप्तानी में खेलने वाले विहान मल्होत्रा हैं. इस 19 वर्षीय बल्लेबाज ने अपने पहले ही फर्स्ट क्लास मैच में शतकीय पारी खेली है. विहान का जन्म 1 जुलाई 2027 को पंजाब में हुआ था. विहान पंजाब के पटियाला के रहने वाले हैं. वो बाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज हैं. उन्होंने अंडर-19 क्रिकेट टीम में भारत के लिए एक ऑलराउंडर की भूमिका निभाई है. विहान मल्होत्रा पंजाब की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. 

विहान मल्होत्रा ने पंजाब के लिए लगाया शतक

विहान मल्होत्रा रणजी ट्रॉफी 2026-27 में पंजाब की ओर से खेले रहे हैं. इस समय पंजाब और असम के बीच रणजी ट्रॉफी का ग्रुप मैच खेला जा रहा है, जहां विहान मल्होत्रा ने पंजाब के लिए पारी की शुरुआत करते हुए शतक जड़ दिया है. इस मुकाबले में असम ने पहले बैटिंग की और 117 ओवर में 10 विकेट गंवाकर 373 रन बनाए. 

इसके बाद जब पंजाब अपनी पहली पारी की शुरुआत करने के लिए आई तो, विहान मल्होत्रा ने हरनूर सिंह के साथ ओपनिंग की. उन्होंने अपने पहले ही फर्स्ट क्लास मैच में कमाल की शैली दिखाई और 208 बॉल का सामना करते हुए 11 चौकों की मदद से 103 रनों की शतकीय पारी खेली. इस पारी के दौरान उनका औसत 49.52 का रहा है.

कोहली और गिल से हुई विहान की तुलना

विहान मल्होत्रा की रणजी ट्रॉफी के पहले ही मैच में शतकीय पारी के बाद उनकी तुलना भारत के स्टार क्रिकेट विराट कोहली और शुभमन गिल से होने लगी है. इन दोनों क्रिकेटर्स ने भी अपने पहले ही फर्स्ट क्लास मैच में सभी का ध्यान खींच लिया था. विराट 2008 में अंडर-19 वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा थे, वहीं शुभमन गिल ने 2018 में अंडर-19 वर्ल्ड कप खेला था. अब विहान ने भी इन दो स्टार भारतीय क्रिकेटर्स की तरह अपने फर्स्ट क्लास करियर की शुरुआत की है, जिसके बाद सभी का ध्यान उन पर आ गया है. 

किन खिलाड़ियों में मैच में मचाया धमाल

इस मैच में असम की ओर से कप्तान डेनिश दास ने 186 बॉल में 15 चौकों के साथ 103 रनों की पारी खेली और सिबशंकर रॉय ने 295 बॉल में 20 चौके और 1 छक्के के साथ 143 रनों की पारी खेली. वहीं पंजाब के लिए बॉल के साथ उमेश यादव ने 5 विकेट लिए हैं. वहीं पंजाब के लिए बल्ले के साथ हरनूर सिंह ने 54 रनों की पारी खेली. कप्तान उदय सहारन ने 30 रन बनाए. अब तक पंजाब 80 ओवर में 5 विकेट पर 238 रन बना चुकी है. पंजाब अभी असम से 135 रन पीछे हैं. असम के लए अब तक स्वरूपम पुरकायस्थ ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए हैं.

ये भी पढ़ें : न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले केएल राहुल की खराब फॉर्म ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, रणजी ट्रॉफी में बुरी तरह हुए फेल

Continue reading on the app

सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल हुआ सिंगापुर [Singapore air quality among top 'unhealthy' cities]

सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में अब दूसरे नंबर पर सिंगापुर है. वहीं कोलकता और दिल्ली तीसरे और पांचवे नंबर पर है. Singapore now ranks second on the list of the most polluted cities, while Kolkata and Delhi are in third and fifth place, respectively. #dwhindi #pollution #environment

Continue reading on the app

  Sports

चौथे T20 में हार के बाद बल्लेबाजों को जिम्मेदारी लेने की Sunil Gavaskar की नसीहत

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले से पहले भारतीय टीम को अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों पर ध्यान देने की सलाह मिली है। भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर का मानना है कि टीम को लक्ष्य का पीछा करते समय ज्यादा जिम्मेदारी दिखानी होगी। उनके मुताबिक, पिछले मुकाबले में संजू सैमसन को छोड़कर बाकी बल्लेबाज अपनी अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके। वहीं, भारतीय गेंदबाजों की अनुभवहीनता भी टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में मेहमान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 247 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने सिर्फ 50 गेंदों पर नाबाद 102 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 9 छक्के लगाए। भारत दौरे पर यह उनका चौथा शतक था, जबकि टी20 श्रृंखला में उन्होंने दूसरी बार शतक बनाया। उनके अलावा शिमरॉन हेटमायर ने 12 गेंदों पर 33 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे। शेरफेन रदरफोर्ड ने भी 26 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

भारत को उम्मीद थी कि ओस के कारण दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान होगी और टीम बड़े लक्ष्य को हासिल कर लेगी। इससे पहले वेस्टइंडीज ने दूसरी टी20 में 250 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया था। लेकिन भारतीय बल्लेबाजी इस बार उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। संजू सैमसन ने 22 गेंदों पर 56 रन बनाकर तेज शुरुआत दी। उनकी पारी में 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। हालांकि, उनके अलावा शुरुआती बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।

अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा। ईशान किशन कीमा पॉल की गेंदबाजी के सामने अपना विकेट गंवा बैठे, जबकि श्रेयस अय्यर भी शतक लगाने के बाद से लगातार अच्छी पारी खेलने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसके बाद तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने 70 रन की साझेदारी करके भारत की उम्मीदें जगाईं। तिलक ने 25 गेंदों पर 43 रन बनाए, जबकि नीतीश ने 20 गेंदों पर 41 रन की पारी खेली। दोनों के आउट होने के बाद भारत की मुश्किलें बढ़ गईं। कीमा पॉल ने 41 रन देकर 5 विकेट लिए और वेस्टइंडीज की जीत में अहम भूमिका निभाई। अंतिम ओवर में अर्शदीप सिंह के हाथ पर गेंद लगने के कारण उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। भारत लक्ष्य से 25 रन पीछे रह गया।

जियोस्टार के कार्यक्रम ‘क्रिकेट लाइव’ में गावस्कर ने कहा कि भारतीय टीम को सबसे पहले लक्ष्य का पीछा करने के तरीके में सुधार करना चाहिए। उनके मुताबिक, ओस वाली पिच पर लगातार दो टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम जैसी आक्रामक बल्लेबाजी की उम्मीद थी, लेकिन भारत ऐसा नहीं कर पाया। उन्होंने अभिषेक शर्मा की पारी को उनके स्तर के मुताबिक कमजोर बताया और कहा कि बल्लेबाजों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।

गावस्कर ने भारतीय गेंदबाजी पर भी बात की। उनका कहना है कि टीम के कई गेंदबाज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नए हैं और उन्हें अनुभव हासिल करने के लिए मुश्किल हालात का सामना करना पड़ेगा। बल्लेबाजों से चौके-छक्के खाने के बाद ही वे अपनी गलतियों को समझकर सुधार कर सकेंगे। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि टीम बल्लेबाजी की जिम्मेदारी से बच सकती है।

गावस्कर ने निर्णायक मुकाबले के लिए सुझाव दिया कि भारत को पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 से 250 रन बनाने चाहिए और फिर वेस्टइंडीज को कम स्कोर पर रोकने की कोशिश करनी चाहिए। गौरतलब है कि श्रृंखला के इस अहम पड़ाव पर भारतीय टीम के सामने बल्लेबाजी में निरंतरता लाने और गेंदबाजों का आत्मविश्वास बढ़ाने की चुनौती है। निर्णायक मुकाबले में जीत हासिल करने के लिए सभी खिलाड़ियों को मिलकर बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

Thu, 15 Oct 2026 22:05:00 +0530

  Videos
See all

Black and White with Anjana Om Kashyap: CM Bhajanlal Sharma ने बताया Rajasthan के विकास का रोडमैप #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T16:44:52+00:00

Black and White with Anjana Om Kashyap: Mumbai से Patna, Diwali पर किराया करीब 25 हजार रुपये! #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T16:39:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers