Chhatrapati Sambhajinagar में पति ने पत्नी की पीटकर हत्या की, खुद थाने जाकर किया सरेंडर
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में एक व्यक्ति ने झगड़े के बाद अपनी पत्नी की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी और पुलिस थाने पहुंचकर अपना अपराध कबूल कर लिया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार तड़के कन्नड़ शहर में हुई, जहां 50 वर्षीय आरोपी मुकेश कुंभकर्ण ने घर में तीखी बहस के बाद अपनी 44 वर्षीय पत्नी रोहिणी पर हमला कर दिया।
उन्होंने बताया कि दंपति अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए छत्रपति संभाजीनगर में रह रहा था और हाल में त्योहार के समय में कन्नड़ आया था। अधिकारी के अनुसार, कुंभकर्ण ने सुबह करीब पांच बजे पत्नी पर हमला किया। फिर एक घंटे बाद वह कन्नड़ शहर पुलिस थाने पहुंचा और पत्नी की हत्या करने की बात कबूल कर ली।
उन्होंने बताया कि आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच जारी है।
पोप लियो इटली के अस्पताल में कराएंगे 'लंग नोड्यूल' की सर्जरी
रोम, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। पोप लियो XIV (चौदहवें) मंगलवार को रोम के जेमिली अस्पताल में भर्ती हुए। यहां उनके लंग नोड्यूल यानी फेफड़े में मौजूद एक गांठ को सर्जरी से हटाया जाएगा। वेटिकन ने विशेषज्ञों के हवाले से बताया है कि यह ऑपरेशन आम तौर पर कम जोखिम वाला होता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Samacharnama









