Starlink उपग्रह स्टेशन में आग लगाने के पीछे रूसी खुफिया एजेंसियां, पोलैंड का दावा
पोलैंड ने सितंबर में स्टारलिंक उपग्रह स्टेशन में आगजनी की घटना के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया है और स्टेशन को नुकसान पहुंचाने के संबंध में तुर्किये के दो नागरिकों को गिरफ्तार किया है। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। पोलैंड के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि संदिग्धों को जर्मनी में गिरफ्तार किया गया।
पोलैंड के निजता संबंधी नियमों के कारण उनके नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। आरोपियों पर 23 सितंबर को वारसॉ से करीब 40 किलोमीटर दक्षिण में स्थित वोला क्रोबोव्स्का में स्टारलिंक के बुनियादी ढांचे में जानबूझकर आग लगाने का आरोप है। खुफिया सेवाओं की निगरानी करने वाले पोलैंड के मंत्री तोमाश सिएमोनियाक ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हमें इस बात में कोई संदेह नहीं है कि उपग्रह को नुकसान पहुंचाने की इस घटना के पीछे रूसी खुफिया सेवाओं का हाथ है।’’ उन्होंने कहा कि रूसी खुफिया सेवाएं आपराधिक दुनिया से जुड़े लोगों का तेजी से इस्तेमाल कर रही हैं।
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इस घटना को ‘‘हाइब्रिड युद्ध का एक और कृत्य’’ बताया। इस संबंध में अन्य विवरण तत्काल उपलब्ध नहीं हो सके। समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (एपी) ने फरवरी 2022 में यूक्रेन पर मॉस्को के आक्रमण के बाद से ऐसी घटनाओं पर नजर रखी है।
अधिकारियों का कहना था कि इन हमलों का एक उद्देश्य यूक्रेन के लिए समर्थन कमजोर करना, यूरोपीय समाजों में भय और मतभेद फैलाना तथा जांच एजेंसियों के संसाधनों पर दबाव बढ़ाना है। रूस अक्सर ऐसे हमलों के लिए अपने सहयोगियों का इस्तेमाल करता है। कुछ मामलों में हमले करने वाले लोगों का कहना है कि उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि उन्हें मॉस्को की ओर से काम पर लगाया गया है।
सोनाली बेंद्रे ने छेड़ा शादी का किस्सा, माधुरी दीक्षित बोलीं-इसलिए दिलों का इलाज करने वाले को चुना
मुंबई, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। माधुरी भारतीय सिनेमा की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिन्होंने अपनी मुस्कान, बेमिसाल अभिनय और बेहतरीन डांस से करोड़ों दिलों पर राज किया। अपने करियर के शीर्ष पर पहुंचकर उन्होंने डॉ. श्रीराम नेने से शादी की थी, जिससे लाखों फैंस और कई फिल्मी सितारों को बड़ा झटका लगा था। हाल ही में माधुरी दीक्षित ने क्विज रियलिटी शो 'कौन होणार करोड़पति' में इस पर मजेदार अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया दी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Samacharnama










