MG Windsor EV के 2 साल पूरे, कंपनी ने लॉन्च किया खास एडिशन; जानें कीमत और रेंज
MG Windsor EV Indulge Edition लॉन्च हो गया है. ₹17.90 लाख की एक्स-शोरूम कीमत वाले इस लिमिटेड एडिशन में कंपनी ने प्रीमियम लुक के साथ रियर पैसेंजर्स के आराम और एंटरटेनमेंट पर खास ध्यान दिया है. इसमें 18-इंच ब्लैक अलॉय व्हील्स, रूफ-माउंटेड फ्लिप-डाउन स्क्रीन और 135 डिग्री तक रिक्लाइन होने वाली सीटें मिलती हैं. 38kWh बैटरी और 332km की क्लेम्ड रेंज वाली इस इलेक्ट्रिक कार में क्या कुछ खास है? जानें पूरी डिटेल.
न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले केएल राहुल की खराब फॉर्म ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, रणजी ट्रॉफी में बुरी तरह हुए फेल
Ranji Trophy: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल का खराब फॉर्म घरेलू क्रिकेट में भी उनका पीछा नहीं छोड़ रहा है. रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले ही मुकाबले में वह बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए. पहली पारी में महज 4 रन पर आउट होने के बाद दूसरी पारी में भी वह सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. आगामी न्यूजीलैंड दौरे से पहले सीनियर बल्लेबाज का यह निराशाजनक प्रदर्शन भारतीय टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं के लिए बड़ी सिरदर्द बन गया है.
रणजी ट्रॉफी में केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
भारतीय टीम से बाहर चल रहे या फॉर्म की तलाश में जुटे खिलाड़ियों के लिए रणजी ट्रॉफी हमेशा से वापसी का एक बेहतरीन मंच रहा है. हालांकि, केएल राहुल इस मौके का फायदा उठाने में पूरी तरह नाकाम रहे. पहली पारी में वह क्रीज पर कुछ समय बिताने के बाद 4 रन के निजी स्कोर पर विकेट गंवा बैठे थे. फैंस और टीम को उम्मीद थी कि वह दूसरी पारी में संभलकर खेलेंगे और उनके बल्ले से रन निकलेंगे, लेकिन वहां भी उनकी तकनीकी खामियां उजागर हुईं और वह सिर्फ 1 रन बनाकर चलते बने.
4 (11) in the first innings
— Sportstar (@sportstarweb) October 13, 2026
1 (20) in the second innings
Not the start KL Rahul would have hoped for in the Ranji Trophy.
He was dismissed for one off 20 balls by Saurabh Kumar on Day 3 of Karnataka’s clash against Andhra.
????: Giri KVS#RanjiTrophy #Karnataka #KLRahul pic.twitter.com/50BgMPi37r
न्यूजीलैंड सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता
भारतीय टीम को आगामी टेस्ट सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलनी है. इसके लिए टीम इंडिया को न्यूजीलैंड का दौरा करना है, जहां की पिचें काफी उछाल वाली होती हैं. यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से टीम इंडिया के लिए 'करो या मरो' जैसी है. ऐसे में, एक अनुभवी बल्लेबाज के रूप में केएल राहुल का इस तरह आउट ऑफ फॉर्म होना टीम इंडिया की रणनीति को प्रभावित कर सकता है. राहुल के इस फ्लॉप शो के बाद, प्लेइंग इलेवन 11 उनकी जगह को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं.
भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी खेलना है टेस्ट सीरीज
यह सिर्फ न्यूजीलैंड सीरीज की बात नहीं है, बल्कि इसके ठीक बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर पर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेलने है. ऑस्ट्रेलिया की उछाल भरी पिचों पर खेलने के लिए बल्लेबाज का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होना जरूरी है. रणजी ट्रॉफी में 'सिंगल डिजिट' पर आउट होने के बाद राहुल के आत्मविश्वास को बड़ा झटका लगा होगा. अगर वह जल्द ही अपनी लय हासिल नहीं करते हैं, तो चयनकर्ता भविष्य की ओर देखते हुए कड़े फैसले ले सकते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation







