स्मृति मंधाना बैटिंग रैंकिंग में नंबर-1 पर बरकरार:दीप्ति गेंदबाजी और ऑलराउंडर के टॉप-10 में एकमात्र भारतीय; ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी की टॉप-10 में वापसी
भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना ICC की विमेंस वनडे रैंकिंग में टॉप पर बरकरार है। वहीं भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा गेंदबाजी और ऑलराउंडर की रैंकिंग में टॉप-10 में शामिल एकमात्र भारतीय हैं। ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज एलिस पेरी को रैंकिंग में दो स्थान का फायदा हुआ है। उन्होंने वनडे बल्लेबाजों की टॉप-10 लिस्ट में वापसी की है। ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ियों को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला। ऑस्ट्रेलिया ने 3 मैचों की सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर 2-0 की बढ़त बना रखी है। एलिस पेरी और जॉर्जिया वॉल को फायदा एलिस पेरी के अलावा उनकी साथी खिलाड़ी भी टॉप-30 बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहुंच गई हैं। जॉर्जिया वॉल 8 स्थान की छलांग लगाकर 28वें नंबर पर आ गई हैं। एनाबेल सदरलैंड को बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों रैंकिंग में फायदा हुआ है। वे बल्लेबाजों की रैंकिंग में 3 स्थान ऊपर चढ़कर 17वें और गेंदबाजों की रैंकिंग में एक स्थान ऊपर चढ़कर चौथे नंबर पर पहुंच गई हैं। मेगन शट गेंदबाजों में 5वें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज मेगन शट वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में दो स्थान ऊपर चढ़कर 5वें नंबर पर पहुंच गई हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के दूसरे मैच में 4 विकेट लिए थे। सदरलैंड ने पहले मैच में 4 विकेट लेने के साथ नाबाद 25 रन बनाए थे। बांग्लादेश की खिलाड़ियों को भी फायदा बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना जोटी बल्लेबाजों की रैंकिंग में 11 स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 24वें नंबर पर पहुंच गई हैं। वहीं, सोभना मोस्तरी 11 स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 35वें नंबर पर आ गई हैं। स्टेफनी टेलर को टी-20 रैंकिंग में फायदा वेस्टइंडीज की अनुभवी ऑलराउंडर स्टेफनी टेलर को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज में प्रदर्शन का फायदा मिला। उन्होंने सीरीज के आखिरी मैच में 39 गेंदों पर 64 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं। टेलर टी-20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में 7 स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 40वें नंबर पर पहुंच गईं। वहीं, ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में 29 स्थान की छलांग लगाकर 39वें नंबर पर आ गईं। जिम्बाब्वे की केलीस नधलोवु बल्लेबाजों की रैंकिंग में 5 स्थान ऊपर चढ़कर 67वें और बेलव्ड बीजा ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में 10 स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 45वें नंबर पर पहुंच गईं। ------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… गिल 5वीं बार ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बने:मेंस कैटेगरी में सबसे ज्यादा; विमेंस में शेफाली वर्मा को चुना गया टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को सितंबर का ICC प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। यह पांचवीं बार है, जब गिल ने यह अवॉर्ड जीता है। उन्होंने अभिषेक शर्मा और जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को पीछे छोड़ा। पूरी खबर पढ़ें…
Dushyant Gautam को राज्यपाल बनाने पर Dehradun में Congress का मौन उपवास
चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी के खुलासे के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की जांच जारी रहने के बीच भाजपा नेता दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के विरोध में कांग्रेस ने मंगलवार को यहां मौन उपवास रखा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता यहां गांधी पार्क में इकटठा हुए और गौतम की नियुक्ति को संवैधानिक पद का संरक्षण देकर जांच से बचाने का प्रयास बताते हुए इस कदम का विरोध किया। उन्होंने गौतम की नियुक्ति पर पुनर्विचार की मांग भी की।
भाजपा से बेटियां बचाओ जैसे नारे लिखी तख्तियां हाथों में थामे पार्टी कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की मूर्ति के नीचे धरना दिया और अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हत्याकांड में कथित वीआईपी की भूमिका की जांच में तेजी लाए जाने की मांग की। गोदियाल ने संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि अंकिता के माता-पिता ने सरकार से इस तथ्य का परीक्षण कराने की मांग की थी कि हत्याकांड में शामिल कथित वीआईपी क्या यही थे। उन्होंने कहा, ‘‘इसके बजाय उन्हें राज्यपाल बनाकर सेफ पैसेज (सुरक्षित रास्ता) दे दिया गया जिससे अब उन पर मुकदमा भी न चल सके।’’ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जनभावनाओं को कुचलकर ऐसे व्यक्ति को राज्यपाल बनवा कर उत्तराखंड के प्रति अपनी भावनाएं प्रदर्शित कर दी हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘इससे हम सब आहत हैं... प्रदेश का प्रत्येक नागरिक इसका पुरजोर विरोध करेगा।’’ उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक अपना संघर्ष जारी रखेगी और कथित वीआईपी समेत हत्याकांड से जुड़े सभी सवालों का संतोषजनक जवाब मिलने तक चुप नहीं बैठेगी। गोदियाल ने केंद्र और राज्य सरकारों से सीबीआई जांच में तेजी लाकर निष्पक्षता से जांच करने तथा गौतम की राज्यपाल पद पर नियुक्ति पर पुनर्विचार करने की मांग की। ऋषिकेश के पास वनंत्रा रिजॉर्ट में बतौर रिसेप्शनिस्ट काम करने वाली 19 वर्षीय अंकिता की 18 सितंबर 2022 को रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य ने अपने दो कर्मचारियों -सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता के साथ मिलकर हत्या कर दी थी।
घटना के चार दिन बाद चीला नहर से अंकिता का शव बरामद हुआ था। तीनों को इस मामले में अदालत से उम्रकैद की सजा सुनाई गयी है। हालांकि, पिछले साल दिसंबर में पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर और खुद को उनकी पत्नी बताने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर के बीच बातचीत के ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद अंकिता हत्याकांड में कथित वीआईपी के शामिल होने का मामला सुर्खियों में आ गया।
इसे लेकर कांग्रेस समेत तमाम राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा सीबीआई जांच की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन किया गया जिसमें अंकिता के माता-पिता भी शामिल हुए। इसके बाद इस साल जनवरी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता के माता-पिता से मुलाकात कर सीबीआई जांच की सिफारिश की।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
prabhasakshi










