Responsive Scrollable Menu

ज्यादा मुलेठी खाने से बढ़ सकता है High BP, सेहत पर होते हैं 5 गंभीर नुकसान

बदलते मौसम में सर्दी-खांसी और गले की खराश जरुर परेशान करती है। ऐसे में मुलेठी चबाना बेहद फायदेमंद हो सकती हैं। इसका सेवन करने से गले को आराम मिलता है, लेकिन इसे बार-बार या ज्यादा मात्रा में खाने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।

वहीं, ज्यादा मुलेठी खाने से शरीर में ग्लाइसीराइजिन पॉइजनिंग हो जाती है, जो शरीर में नमक, पानी और हार्मोन का पूरा बैलेंस बिगाड़ देती है। इतना ही नहीं, आपको हेल्थ से संबंधित कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, जैसे-हाई-बीपी, पोटेशियम कम होना और दिल की धड़कन का बिगड़ना।

ज्यादा मुलेठी खाने के 5 बड़े नुकसान

अगर आप गले की खराश दूर करने के लिए ज्यादा मुलेठी का सेवन करते है, तो नेशनल सेंटर फॉर कॉम्प्लमेंट्री एंड इंटीग्रेटिव हेल्थ के अनुसार, नुकसानदायक हो सकती है।

हाई ब्लड प्रेशर बढ़ता है

असल में मुलेठी में ग्लाइसीराइजिन होता है। जिससे शरीर में सोडियम और पानी रुक जाता है और ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है।

पोटेशियम कम हो जाता है

अगर आप ज्यादा मुलेठी का सेवन करेंगे, तो शरीर से पोटेशियम बाहर निकल जाता है। इस कारण से आपको थकान, मसल्स में ऐंठन और कमजोरी महसूस होती है।

 प्रेग्नेंसी में न खाएं मुलेठी

दरअसल, प्रेग्नेंसी को दौरान मुलेठी नहीं खाना चाहिए, क्योंकि यह सेफ नहीं है। इससे समय से पहले डिलीवरी का जोखिम बढ़ जाता है। इसलिए गर्भावस्था के समय के इसका सेवन न करें।

दिल की धड़कन बिगड़ सकती है

पोटेशियम की कमी और हाई बीपी की वजह से दिल की धड़कन बिगड़ सकती हैं। कार्डियक अरेस्ट का खतरा बढ़ जाता है।

हार्मोन पर प्रभाव पड़ता है

अगर आप अधिक मुलेठी का सेवन करते हैं, तो अभी छोड़ दें। मुलेठी के सेवन कोर्टिसोल हार्मोन को ठीक से टूटने नहीं देता, जिससे सिरदर्द, चक्कर आना और महिलाओं में पीरियड्स गड़बड़ होने की समस्या देखने को मिलती हैं।

गले की खराश में मुलेठी क्यों फायदेमंद हैं?

अपोलो की रिपोर्ट के अनुसार, मुलेठी एक प्राकृतिक एक्सपेक्टोरेंट है, यानी यह कफ को कम करने और खांसी से राहत दिलाने में मदद करती है। जो कि यह सूजन-रोधी गुण भी होते हैं, जो कि गले की जलन को शांत करती है।

गले की खराश से कैसे बचें?

- फ्लू के टीके समय पर जरुर लगवाएं।

- साबुन-पानी या सैनिटाइजर से बार-बार हाथ धोएं।

- खाना, पीने की चीजें या बर्तन शेयर न करें।

- सर्दी-जुकाम वाले लोगों से दूरी बनाएं।

- खुद बीमार होने के बाद दूसरों के संपर्क में आने से बचें, जिससे संक्रमण न फैले।

Continue reading on the app

दिवाली पर नन्ही परियों का अंदाज होगा सबसे खास, देखें 7 खूबसूरत कुर्ता-पलाजो और शरारा सेट

दिवाली पर बच्चियों को राजकुमारी जैसा लुक देने के लिए चुनें प्यारे एथनिक सेट। फ्लोरल प्रिंट से लेकर कढ़ाईदार कुर्ता-पलाजो और शरारा तक, देखें 7 खूबसूरत डिजाइन।

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड... 69वां छक्का जड़कर रचा इतिहास, 4 साल पुराना विश्व कीर्तिमान स्वाहा

Abhishek Sharma world records: अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है. हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में अपना 69वां छक्का जड़कर उन्होंने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस मामले में उन्होंने भारतीय पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2022 में 68 छक्के जड़े थे. साल 2026 अभिषेक के लिए बेहद शानदार रहा है. Wed, 14 Oct 2026 22:33:59 +0530

  Videos
See all

Ayushmann Sara's explosive dance on the land of Rajasthan!| आयुष्मान सारा का धमाकेदार डांस! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T20:00:37+00:00

Has the US stopped sharing intel with Ukraine? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T20:05:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers