Responsive Scrollable Menu

Piyush Goyal ने Rahul Gandhi से पूछे 10 सवाल, वोट चोरी पर सबूत देने की दी चुनौती

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने वोट चोरी के आरोपों के बीच कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के शासनकाल में चुनाव आयोग का ओहदा और साख सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई थी। गोयल ने राहुल गांधी के रवैये को दोहरा मापदंड वाला बताया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त नवीन चावला पर तत्कालीन मुख्य चुनाव आयुक्त एन. गोपालस्वामी ने पक्षपात के आरोप लगाए थे, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें सज़ा देने के बजाय चावला को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के पद पर पदोन्नत कर पुरस्कृत किया। उन्होंने दावा किया कि NDA सरकार ने चुनाव आयोग को पूरी स्वायत्तता दी है और कभी भी चुनाव आयुक्तों को उनके काम के बदले राजनीतिक पद नहीं दिए।

इसे भी पढ़ें: 'यादवों की गुलामी छोड़ो', Asaduddin Owaisi ने Akhilesh Yadav पर सीधा हमला बोलते हुए UP के Muslims से कर दिया बड़ा आह्वान

गोयल ने कहा kf कांग्रेस चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाती है, लेकिन अपने ही ट्रैक रिकॉर्ड को नज़रअंदाज़ कर देती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने एक पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) को पार्टी का टिकट दिया, दूसरे को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया और दो पूर्व CEC को राज्यपाल नियुक्त किया। पूर्व CEC टी.एन. शेषन का उदाहरण देते हुए, गोयल ने 1999 के लोकसभा चुनावों में अनुभवी BJP नेता एल.के. आडवाणी के खिलाफ़ उन्हें उम्मीदवार बनाने के कांग्रेस के फ़ैसले पर सवाल उठाए।

उन्होंने पूछा कि क्या शेषन की ईमानदारी और निडरता की बार-बार तारीफ़ करने के बाद उन्हें कांग्रेस का टिकट देना, चुनाव आयोग में उनके कार्यकाल के लिए उन्हें इनाम देने का एक तरीका था। गोयल ने पूर्व CEC एम.एस. गिल को साल 2000 में पद्म विभूषण मिलने पर भी सवाल उठाए, जबकि वे उस समय भी अपने पद पर बने हुए थे। बाद में गिल राजनीति में आ गए और कांग्रेस के नेतृत्व वाली UPA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट का हिस्सा बने। गोयल ने सवाल किया कि क्या पद पर रहते हुए किसी CEC को भारत का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान देना एक तरह का इनाम था।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में BJP का दावा 25 Congress MLA पाला बदलने को तैयार DK Shivakumar ने किया पलटवार

एक तीखी टिप्पणी में, गोयल ने राहुल गांधी को "सबसे बड़ा रेड फ़्लैग" (खतरे का संकेत) बताया और आरोप लगाया कि गांधी और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चोर हैं। गोयल ने राहुल गांधी से 10 सवाल पूछे और कांग्रेस नेता को चुनौती दी कि वे विरोध-प्रदर्शन करने के बजाय कानूनी तरीकों से चुनावी गड़बड़ी के अपने आरोपों को साबित करें। गोयल ने सवाल किया कि राहुल गांधी ने अपने आरोपों के समर्थन में चुनाव आयोग को शपथ-पत्र क्यों नहीं सौंपा; उन्होंने राहुल पर "शूट एंड स्कूट" (आरोप लगाकर भाग जाने) का तरीका अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी पूछा कि अगर कांग्रेस SIR प्रक्रिया को बुनियादी तौर पर गलत मानती थी, तो उसने बिहार और पश्चिम बंगाल चुनावों के दौरान यह मुद्दा क्यों नहीं उठाया। 

Continue reading on the app

Tarn Taran में शहीद ASI Iqbal Singh के परिवार को मिलेंगे 2 करोड़ रुपये

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तरनतारन जिले में हमलावरों की गोलीबारी में मारे गए एक सहायक उपनिरीक्षक के परिवार को मंगलवार को एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। तरनतारन जिले में रविवार शाम को लौहका रोड पर घर लौटते समय सहायक उपनिरीक्षक इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मान ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सहायक उपनिरीक्षक इकबाल सिंह जी की बहादुरी और जज्बे को दिल से सलाम... दुख की इस घड़ी में पंजाब सरकार उनके परिवार के साथ खड़ी है।’’ पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि एचडीएफसी बैंक की ओर से सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपये का अतिरिक्त बीमा भुगतान किया जाएगा।

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘हमारे बहादुर सहायक उपनिरीक्षक इकबाल सिंह ने ड्यूटी के दौरान अपनी जान कुर्बान कर दी। पंजाब पुलिस दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। माननीय मुख्यमंत्री ने उनके परिवार के लिए एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है, जबकि एचडीएफसी बैंक की ओर से उनके परिवार को एक करोड़ रुपये का अतिरिक्त बीमा भुगतान किया जाएगा।

शहीद को पूरे पुलिस सम्मान के साथ विदाई दी जाएगी।

Continue reading on the app

  Sports

WI vs IND 4th T20: शाई होप के नाबाद शतक और कीमो पॉल के 5 विकेट के दम पर विंडीज जीता, सीरीज में 2-2 की बराबरी

India vs West Indies 4th T20, Match Reports: कप्तान शाई होप की नाबाद सेंचुरी के बाद कीमो पॉल के पांच विकेट हॉल की मदद से वेस्टइंडीज ने भारत को चौथे टी20 मैच में 24 रन से हरा दिया. इसके साथ वेस्टइंडीज ने 5 मैचों की सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली.भारत की ओर से संजू सैमसन ने 56 रन बनाए जबकि तिलक वर्मा 43 और नितीश रेड्डी 41 रन बनाकर आउट हुए. भारतीय टीम 19.4 ओवर में 223 रन ही बना सकी. Wed, 14 Oct 2026 23:14:43 +0530

  Videos
See all

Has the US stopped sharing intel with Ukraine? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T20:05:01+00:00

Train accident in Pakistan, chaos ensues as it derails! | पाकिस्तान में ट्रेन हादसा #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T20:05:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers