Responsive Scrollable Menu

CIBIL Score 750+ कैसे करें? जानिए 30x25x25x20 फॉर्मूला और स्कोर बढ़ाने का पूरा गणित

CIBIL Score: क्या आप भी बैंक से होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन लेना चाहते हैं? क्या आपका क्रेडिट स्कोर 750 से कम है और आपको बैंक से लोन लेने में परेशानी हो रही है? अगर हां, तो आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि CIBIL स्कोर कैसे बनता है और इसे कैसे बेहतर बनाया जा सकता है. बहुत से लोग सोचते हैं कि अगर उनकी सैलरी अच्छी है, बैंक अकाउंट में पैसे हैं और नौकरी पक्की है, तो उन्हें आसानी से लोन मिल जाएगा. लेकिन ऐसा हमेशा नहीं होता.

आपकी इनकम के साथ-साथ, बैंक यह भी देखते हैं कि क्या आप पहले लिए गए लोन का पेमेंट समय पर करते हैं. वे देखते हैं कि आप अपनी क्रेडिट कार्ड लिमिट का कितना इस्तेमाल करते हैं और हाल ही में आपने कितने नए लोन के लिए अप्लाई किया है. यही वजह है कि कभी-कभी ज्यादा कमाने वाले व्यक्ति का लोन एप्लीकेशन भी रिजेक्ट हो सकता है. जबकि कम इनकम वाले व्यक्ति को बेहतर क्रेडिट स्कोर की वजह से लोन मिलने की संभावना ज़्यादा हो सकती है. आज हम आसान भाषा में CIBIL स्कोर के पीछे का पूरा गणित समझाएंगे. देखें ये रिपोर्ट...

Continue reading on the app

'क्या आप अभी भी वर्जिन हैं?', सलमान खान से करण जौहर ने पूछा भद्दा सवाल, भाईजान बोलें- 'कंट्रोल करो...'

Karan Johar-Salman Khan: बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूर और डायरेक्टर करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण अपने आखिरी सीजन 9 (Koffee With Karan Seaosn 9) के साथ जल्द ही शुरू होने वाला है. अब शो के पहले गेस्ट का प्रोमो सामने आ गया है, जो कि सलमान खान होने वाले हैं. प्रोमो में सलमान और करण के बीच काफी मस्ती देखने को मिली. इतना ही नहीं  बातों-बातों में करण जौहर ने सलमान खान की वर्जिनिटी पर भी सवाल कर दिया.

'कॉफी विद करण' में सलमान खान की ग्रेंड एंट्री

'कॉफी विद करण 9'  का जो प्रोमो सामने आया है, उसमें करण जौहर बेहद ही ग्रेंड अंदाज में सलमान खान का स्वागत करते दिखें. उन्होंने कहा-'एक वाइस इंसान ने कहा था "इट्स डन ब्रो', तो उनसे बेहतर मेरे आखिरी सीजन को शुरू करने के लिए और कौन हो सकता है?" फिर सलमान खान एंट्री करते हैं करण जौहर की सीट पर बैठ जाते हैं. वहीं फिल्ममेकर सवाल करते हैं कि क्या मुझे सामने बैठना चाहिए? इसपर भाईजान  चुटकी लेते हुए कहते हैं- 'कॉफी विद करण के बाद अब कॉफी विद सलमान.' इसके बाद दोनों स्टार्स हंसने लगने हैं.

वर्जिनिटी पर पूछा सवाल

वहीं, प्रोमो में आगे करण जौहर ने सलमान खान से सवाल किया, 'क्या आप अभी भी वर्जिन हैं?' इसपर भाईजान ने जवाब दिया, 'कंट्रोल करो भाई, कंट्रोल.' फिर भाईजान ने करण जौहर को आड़े हाथों लेते हुए आगे कहा- 'ये ऐसा तो नहीं है ना कि आखिरी सीजन बोल-बोलकर तुम हम सबसे कॉफी विद करण करवा रहे हो.' वहीं करण जौहर ने जवाब दिया कि नहीं अब मैं वापस नहीं आऊंगा. इसपर सलमान खान ने उनकी फिल्म के डायलॉग को रिक्रिएट करते हुए कहा- 'करण तुस्सी न जाओ.'

ये भी पढ़ें- Koffee With karan 9 के बाद नहीं आएगा अगला सीजन, करण जौहर ने किया इमोशनल अनाउंसमेंट, बताई वजह

पैपराजी का भी किया जिक्र

करण जौहर ने सलमान से आगे सवाल किया कि आप बहुत कंपोज लग रहे हो. वहीं सलमान खान ने कहा- 'मैंने जो भी सलाह दी हैं, अब समय आ गया है कि मैं खुद उन सलाहों पर अमल करूं.' जब पैपराजी का जिक्र हुआ, तो सलमान ने मजाक में कहा, 'जिसने भी फोन में कैमरा बनाया है, अगर वो मुझे कहीं मिल गया न...'. बता दें, कुछ दिनों पहले सलमान खान ने पैपराजी के अलग एंगल से फोटो लेने पर सवाल उठाए थे. उन्होंने बिग बॉस 20 के सेट पर गुस्सा जाहिर किया था कि ऐसा नहीं किया जाना चाहिए.

कॉफी विद करण का आखिरी सीजन

इससे पहले कॉफी विद करण सीजन 9 का जब पहला प्रोमो सामने आया था तो करण जौहर ने  इमोशनल होकर अनाउंसमेंट की थी कि कॉफी विद करण 9 उनका आखिरी सीजन होगा. उन्होंने कहा था- 'मैं अपनी लाइफ के ऐसे पड़ाव पर पहुंच गया हूं, जहां मुझे एहसास हुआ कि हर अच्छी चीज का कभी न कभी अंत होता ही है. भारी मन से मुझे यह कहना पड़ रहा है कि यह 'कॉफी विद करण' का मेरा आखिरी सीजन होगा. ट्रोलिंग, कमेंट्स और पोस्ट्स तो होंगे ही, और मैं उनका सामना करने के लिए तैयार हूं, लेकिन इन सबके बीच और इनके परे मैं जानता हूं कि इस 'कप ऑफ कॉफी' के लिए लोगों का प्यार अब भी भरपूर है.'

कौन-कौन होगा गेस्ट?

कॉफी विद करण 9 का आखिरी सीजन 14 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा. अब पहले एपिसोड में तो सलमान खान नजर आने वाले हैं. वहीं, भाईजान के अलावा करण ने शो में आने वाले सेलेब्स की लिस्ट में विजय देवरकोंडा, श्मिका मंदाना, काजोल, करीना कपूर और जया बच्चन, आमिर खान, सैफ अली खान, फरहान अख्तर, आलिया भट्ट और शाहिन भट्ट जैसे सितारों का नाम शामिल है.

ये भी पढ़ें- कौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने 26 दिन पहले पृथ्वी शॉ से तोड़ी थी सगाई, अब फिर थामा हाथ

Continue reading on the app

  Sports

PAK vs SL: रावलपिंडी में कुसल मेंडिस की विस्फोटक बल्लेबाजी, श्रीलंका ने तीसरे टी20 में पाकिस्तान को 8 विकेट से धोया

तीन टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को रावलपिंडी में 8 विकेट से हरा दिया. हालांकि, इस आखिरी मैच में हार के बावजूद पाकिस्तान ने 2-1 से सीरीज अपने नाम किया. Wed, 14 Oct 2026 00:57:58 +0530

  Videos
See all

Casual look में दिखीं Soha Ali Khan, फैंस हुए फिदा! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T00:10:33+00:00

Udta Teer Promotion: आयुष्मान-सारा की मौजूदगी ने बटोरी सुर्खियां #saraalikhan #ayushmannkhurrana #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T00:15:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers