IND vs SL : रातों-रात टीम इंडिया से जुड़े ये 2 खिलाड़ी, जानिए श्रीलंका दौरे पर क्या होगी इनकी भूमिका?
IND vs SL : इंडियन क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है. इस दौरे के लिए टीम इंडिया आज रवाना होने वाली है. आज यानी 4 अगस्त को भारतीय क्रिकेट टीम भारत से श्रीलंका के रवाना होगी. इसके बाद टीम इंडिया को 7 अगस्त से लेकर 9 अगस्त तक श्रीलंका में तीन दिवसीय मैच खेलना है. ये अभ्यास मैच टीम इंडिया के लिए प्रमुख टेस्ट मैच से पहले अभ्यास का सुनहरा मौका होगा. टीम इंडिया 15 अगस्त से अपने इस दौरे की शुरुआत करने वाली है, जिसका अंत 27 अगस्तक को होगा. उससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है.
टीम इंडिया के स्क्वाड में 3 अगस्त यानी सोमवार को एक बड़ा बदलाव हुआ था, जब जसप्रीत बुमराह चोट के चलते टीम इंडिया के स्क्वाड से बाहर हो गए थे. वहीं उनकी जगह पर टीम में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को मिला है. अब बीते रात एक बड़ी खबर भी सामने आई है, जिसके मुताबिक भारतीय क्रिकेट टीम के साथ 2 नए खिलाड़ियों को जोड़ा गया है, जो श्रीलंका में टीम इंडिया के साथ नजर आएंगे.
टीम इंडिया के साथ जुड़े ये 2 खिलाड़ी
दरअसल, टीम इंडिया के साथ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और चयनकर्ताओं ने 2 नेट्स बॉलर्स को जोड़ा है, जो श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के बल्लेबाजों को नेट्स में अभ्यास करता हुए नजर आएंगे. ये दोनों गेंदबाज स्पिनर्स हैं. क्योंकि श्रीलंका की पिच स्पिनर्स को मदद करती है, ऐसे में भारतीय बैटिंग लाइनअप को कोई परेशानी नहीं हो उसके लिए टीम इंडिया के साथ ये दो स्पिनर्स ट्रेवल करेंगे.
⚡️EXCLUSIVE⚡️
— Cricbuzz (@cricbuzz) August 3, 2026
Harsh Dubey and Tanush Kotian will travel with the Indian squad to Sri Lanka as net bowlers. pic.twitter.com/S0ucjmsrxd
ये दोनों स्पिन गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि बाएँ हाथ के ऑर्थोडोक्स स्पिनर हर्ष दुबे हैं, जबकि दूसरे दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर तनुष कोटियान हैं. ये दोनों ही गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों की श्रीलंका के स्पिनर्स से निपटने में मदद कराएंगे. वो नेट्स पर भारत के बैटर्स को जमकर बल्लेबाजी करवाएंगे. हालांकि इंडियन क्रिकेट टीम में पहले से ही कई स्पिन गेंदबाज मौजूद हैं, इसके वावजूद इनको टीम के साथ बतौर नेट बॉलर जोड़ा गया है.
Harsh Dubey and Tanush Kotian will travel with Team India as net bowler for Test series in Sri Lanka. ???????? [Cricbuzz] pic.twitter.com/HPdOJe78BD
— Maina Singh (@Maina_Singhx77) August 3, 2026
आपको बता दें कि, हर्ष दुबे को हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ हुए एक टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल किया गया था. उनको हालांकि खेलने का मौका नहीं मिला था. इसके बाद हर्ष दुबे को इंडियन क्रिकेट टीम में वनडे और टी20 फॉर्मेट में मौका दिया गया. उन्होंने आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने अपनी टीम इंडिया में जगह बनाई है. वहीं तनुष कोटियान आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं. वो घरेलू क्रिकेट मुबंई की ओर से खेलते हैं. वो ऑफ स्पिनर होने के साथ-साथ बल्लेबाजी भी करते हैं.
कब और कहां होंगे दोनों टीमों के बीच मुकाबले
अब ये दोनों खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए श्रीलंका दौरे पर नेट बॉल की भूमिका निभाने वाले हैं. भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका क्रिकेट टीम के साथ पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से 19 अगस्त तक गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी. इसके बाद भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से 27 अगस्त को होगा. ये मैच सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में होगा. इन दोनों मुकाबलों की शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी.
भारत का टेस्ट स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी.
ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी के फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड कैसे हैं? दलीप ट्रॉफी शुरू होने से पहले ही आप जान लीजिए आंकड़े
रोज करें गरुड़ासन, मजबूत होंगे हाथ-पैर और दूर होगी शरीर की जकड़न
नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनए)। स्वस्थ शरीर के लिए रोजाना योगासन और संतुलित आहार जरूरी है। योग में गरुड़ासन एक ऐसा आसन है जो शरीर को लचीलापन और मजबूती देता है। खासकर बच्चों के शारीरिक विकास और सेहत के लिए योग एक आसान और बहुत लाभकारी तरीका माना जाता है।
गरुड़ासन का नाम गरुड़ शब्द पर रखा गया है। गरुड़ का मतलब होता है चील। इस आसन में आप चील की मुद्रा में होते हैं, इसलिए इसका नाम गरुड़ासन दिया गया है। अंग्रेजी में इसे ईगल पोज कहा जाता है।
आयुष मंत्रालय के अनुसार गरुड़ासन संतुलन, एकाग्रता और शारीरिक मजबूती को बढ़ाने वाला एक महत्वपूर्ण योगासन है, जो हाथ-पैर की मांसपेशियों को मजबूत करता है। इसके साथ ही, यह टखनों, पिंडलियों, जांघों और कंधों की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। पैरों और कूल्हों में जकड़न दूर करता है। संतुलन और एकाग्रता में सुधार लाता है। कंधों और ऊपरी पीठ की अकड़न को भी दूर करता है। नसों को सक्रिय कर नर्वस सिस्टम को बेहतर बनाता है।
गरुड़ासन को करने के लिए पहले आप ताड़ासन मुद्रा में आराम से खड़े हो जाएं। इस दौरान आप सामान्य रूप से सांस लेते रहें। अब अपने घुटनों को थोड़ा मोड़ें और दोनों हाथों को सामने की ओर लाएं। अब पूरे शरीर का संतुलन दाएं पैर पर लें और बाएं पैर को ऊपर की ओर उठाएं। इसके बाद बाएं पैर को दाईं टांग के आगे से घूमाते हुए पीछे की ओर ले जाएं। इस स्थिति में बाईं जांघ दाईं जांघ के ऊपर रहेगी। इसके बाद आपको दोनों बाजुओं को कोहनी से मोड़ते हुए क्रॉस करना है। इस दौरान बाईं बाजू को दाईं बाजू के ऊपर रखना है। फिर आपको दोनों हथेलियों को नमस्कार मुद्रा में लाने की कोशिश करनी है। जब तक संभव हो इस मुद्रा में रहें और धीरे-धीरे अपनी प्रारंभिक स्थिति में आ जाएं। इस तरह गरुड़ासन के तीन से पांच चक्र किए जा सकते हैं।
यह आसन शुरुआती अभ्यासकर्ताओं के लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है लेकिन इसके नियमित अभ्यास से कई तरह के लाभ मिलते हैं। घुटने, टखने या कंधे में हाल ही में कोई चोट लगी हो तो यह आसन न करें।
--आईएएनएस
एनएस/पीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
















.jpg)




