Responsive Scrollable Menu

UP Board Exam 2027: कक्षा 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 5 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं, जानें कब होगा कौन-सा पेपर

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानि यूपी बोर्ड ने वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। डेटशीट के मुताबिक, दोनों कक्षााओं की परीक्षाएं 5 फरवरी 2027 से शुरू होकर 24 फरवरी 2027 तक चलेंगी।

परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा।  पहली शिफ्ट सुबह 8.30 बजे से 11.45 तक होगी। वहीं, दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 से शाम के 5.15 बजे तक चलेगी। 5 फरवरी को पहली शिफ्ट में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की हिंदी की परीक्षा होगी। 24 फरवरी को अंतिम दिन संस्कृत और कृषि विषय की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

इस बार 10वीं और 12वीं के कुल 52,04,713 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। पिछले साल यह संख्या 53,37,432 थी जो कि पिछली बार की तुलना में 1,32,719 कम हैं। इससे पहले 2026 की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से लेकर 12 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं।

यूपी बोर्ड : कक्षा 10वीं की डेट शीट, जानिए कब होगा कौन-सा पेपर

  • 5 फरवरी (शुक्रवार): हिंदी, प्रारंभिक हिंदी
  • 8 फरवरी (सोमवार): सामाजिक विज्ञान
  • 9 फरवरी (मंगलवार): मानव विज्ञान, एनसीसी
  • 10 फरवरी (बुधवार): अंग्रेजी, इलेक्ट्रिशियन, हेल्थकेयर, ऑटोमोबाइल, सोलर सिस्टम रिपेयर, प्लम्बर, सुरक्षा, आई०टी०/आई०टी०ई०एस०, मोबाइल रिपेयर, आपदा प्रबन्ध, रिटेल ट्रेडिंग (खुदरा व्यापार)
  • 12 फरवरी (शुक्रवार): गृह विज्ञान (केवल बालिकाओं के लिए / बालकों के लिए तथा उन बालिकाओं के लिए जिन्होंने इसे अनिवार्य विषय के रूप में नहीं लिया है)
  • 13 फरवरी (शनिवार): गणित
  • 15 फरवरी (सोमवार): संस्कृत
  • 16 फरवरी (मंगलवार): गुजराती, पंजाबी, बंगला, मराठी, असामी, उड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, सिन्धी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, नेपाली
  • 17 फरवरी (बुधवार): विज्ञान, संगीत वादन
  • 18 फरवरी (गुरुवार): कंप्यूटर, सिलाई
  • 19 फरवरी (शुक्रवार): वाणिज्य
  • 20 फरवरी (शनिवार): उर्दू
  • 22 फरवरी (सोमवार): चित्रकला, रंजन कला
  • 23 फरवरी (मंगलवार): संगीत गायन, पालि, अरबी, फारसी
  • 24 फरवरी (बुधवार): कृषि

यूपी बोर्ड : कक्षा 12वीं की डेट शीट, जानिए कब होगा कौन-सा पेपर

  • 5 फरवरी (शुक्रवार): हिंदी, सामान्य हिंदी
  • 8 फरवरी (सोमवार): अंग्रेजी
  • 9 फरवरी (मंगलवार): काष्ठ शिल्प, ग्रंथ शिल्प, सिलाई शिल्प आदि, नागरिक शास्त्र
  • 10 फरवरी (बुधवार): व्यावसायिक विषय (2 पेपर), इतिहास
  • 12 फरवरी (शुक्रवार): जीव विज्ञान, गणित
  • 13 फरवरी (शनिवार): शस्य विज्ञान (व्यावसायिक), कृषि वनस्पति विज्ञान, कृषि अर्थशास्त्र, अर्थशास्त्र
  • 15 फरवरी (सोमवार): संगीत गायन, संगीत वादन, नृत्यकला, नृत्य कला, रसायन विज्ञान, समाजशास्त्र
  • 16 फरवरी (मंगलवार): कृषि भौतिक एवं जलवायु विज्ञान, कृषि जंतु विज्ञान, भूगोल17 फरवरी (बुधवार): भौतिक विज्ञान, सैन्य विज्ञान
  • 18 फरवरी (गुरुवार): कृषि अभियांत्रिकी, कृषि पशुपालन, चित्रकला, रंगकला
  • 19 फरवरी (शुक्रवार): व्यावसायिक विषय (5 पेपर), मानव विज्ञान
  • 20 फरवरी (शनिवार): उर्दू, गुजराती, पंजाबी, बंगला, मराठी, आदि, मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र
  • 22 फरवरी (सोमवार): सामान्य आधारिक विषय, कृषि गणित एवं सांख्यिकी, कृषि रसायन विज्ञान, व्यवसाय अध्ययन, गृह विज्ञान
  • 23 फरवरी (मंगलवार): लेखाशास्त्र, एनसीसी, पालि, अरबी, पारसी
  • 24 फरवरी (बुधवार): कंप्यूटर, संस्कृत

 

 

 

 

 

Continue reading on the app

मध्यप्रदेश में बिजली संकट पर उमंग सिंघार ने सरकार को घेरा, कहा “सरकार की खींचतान से जनता परेशान”

मध्यप्रदेश में अघोषित बिजली कटौती को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली कटौती से आम जनता और किसान परेशान हैं। उन्होंने सरकार के भीतर भी इस मुद्दे पर नाराजगी होने का दावा करते हुए कहा कि कैबिनेट की विशेष बैठक में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा समेत 12 मंत्रियों ने बिजली कटौती पर सवाल उठाए हैं।

कांग्रेस नेता आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के भीतर चल रही खींचतान के बीच आम जनता को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि प्रदेश की जनता को आपसी रंजिश की भेंट न चढ़ाया जाए। साथ ही, किसानों को बिजली की समस्या से राहत दिलाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।

रबी सीजन में किसानों के लिए नियमित बिजली आपूर्ति जरूरी

मध्यप्रदेश में बिजली आपूर्ति का मुद्दा खासकर ग्रामीण क्षेत्रों और खेती-किसानी के लिहाज से महत्वपूर्ण है। रबी सीजन की शुरुआत के साथ किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए बिजली की जरूरत बढ़ जाती है। ऐसे में बिजली कटौती होने पर सिंचाई का काम प्रभावित होने की आशंका रहती है। ग्रामीण इलाकों में घरेलू जरूरतों के साथ-साथ कृषि कार्य भी बिजली पर निर्भर हैं।

रबी सीजन में गेहूं और दूसरी फसलों की खेती के लिए सिंचाई महत्वपूर्ण होती है। इस दौरान किसानों को समय पर बिजली नहीं मिलने से खेती का काम प्रभावित हो सकता है। बिजली आपूर्ति को लेकर किसानों की शिकायतें सामने आने पर सरकार और बिजली विभाग की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि ग्रामीण क्षेत्रों में मांग के अनुरूप आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

उमंग सिंघार ने सरकार से की मांग

उमंग सिंघार ने प्रदेश में बिजली कटौती को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में बिजली संकट के कारण आम लोगों और किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट की विशेष बैठक में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा समेत 12 मंत्रियों ने बिजली कटौती पर सवाल उठाए। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 10 घंटे बिजली मिलने के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार के भीतर ही इस मुद्दे पर नाराजगी है। कांग्रेस नेता मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि आपसी खींचतान का असर जनता पर न पड़ने दें और किसानों को बिजली संकट से राहत दिलाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।

Continue reading on the app

  Sports

Raipur में Zimbabwe सीरीज से पहले Smriti Mandhana ने बतौर फुल टाइम कप्तान शुरू की तैयारी

भारतीय बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में 16 अक्टूबर से शुरू होने वाले ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ पहले T20 इंटरनेशनल मैच से पहले, भारतीय क्रिकेट टीम की फ़ुल-टाइम कप्तान के तौर पर अपना पहला ट्रेनिंग सेशन किया। हरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने के बाद, टीम इंडिया ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ घरेलू मैदान पर होने वाली तीन T20I और वनडे इंटरनेशनल मैचों की सीरीज़ के साथ 'स्मृति युग' की शुरुआत करेगी।

इसे भी पढ़ें: ICC World Cup 2027 के टिकटों की भारी मांग, 142 देशों के फैंस ने किया रजिस्ट्रेशन

मंधाना, जिन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दो बार विमेंस प्रीमियर लीग का खिताब जिताया है, ने इस साल बड़ी कामयाबी हासिल की है और कई रिकॉर्ड बनाए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें उनकी बैटिंग प्रैक्टिस और नई लीडरशिप भूमिका में ट्रेनिंग सेशन की झलक दिखाई गई है। मंधाना ने हाल ही में एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन किया, जहाँ हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने अपना गोल्ड मेडल सफलतापूर्वक बचाया; यह फुल-टाइम कप्तानी संभालने से पहले मंधाना का आखिरी टूर्नामेंट था।

फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 147 रनों से हराया, जिसमें मंधाना ने 45 गेंदों में 79 रन बनाकर भारत के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाए। उन्होंने टूर्नामेंट के दौरान दो पारियों में कुल 116 रन बनाए। मंधाना की उपलब्धियों ने महिला क्रिकेट में एक प्रमुख खिलाड़ी के तौर पर उनकी जगह पक्की कर दी है। वह अभी महिला T20 इंटरनेशनल में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं और महिला क्रिकेटरों में सबसे ज़्यादा इंटरनेशनल रन और शतक बनाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है।

इसे भी पढ़ें: Shubman Gill का ऐतिहासिक Record, 5वां ICC Award जीतकर Hayley Matthews की बराबरी की

179 T20I मैचों में, मंधाना ने 31.00 की औसत और 127 से ज़्यादा के स्ट्राइक रेट से 4,867 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और 37 अर्धशतक शामिल हैं। अकेले इस साल, उन्होंने 22 मैचों और 21 पारियों में 38.25 की औसत और 148.25 के स्ट्राइक रेट से 765 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं, और उनका सर्वोच्च स्कोर 124 रहा है। इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फ़ॉर्मेट में, मंधाना ने 308 मैचों में कुल 11,066 रन बनाए हैं, जिसमें 18 शतक शामिल हैं; यह दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोल्वार्ड्ट के साथ संयुक्त रूप से किसी भी महिला बल्लेबाज़ द्वारा बनाए गए सबसे ज़्यादा शतक हैं।

Tue, 13 Oct 2026 15:26:00 +0530

  Videos
See all

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज ट्रैफिक का बड़ा अलर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये खबर... #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T10:13:35+00:00

Nepal Flood News : नेपाल में फिर बाढ़ मचाएगी हाहाकार? | Flood Update | Natural Disaster | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T10:07:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers