भारत-पाकिस्तान के मुस्लिमों को ट्रंप ने फंसा दिया, कर दी अजीब हरकत!
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अचानक इस्लाम और मुस्लिमों पर जुबानी हमले तेज कर दिए हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने अचानक मुस्लिमों के खिलाफ बयानबाजी की झड़ियां लगा दी हैं। किसी को समझ नहीं आ रहा कि डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं। डोनाल्ड ट्रंप की वजह से ही आज शिया और सुन्नी देश आपस में लड़ रहे हैं। हुती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर 10 साल में सबसे बड़ा हमला कर दिया है। यहां तक कि डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी सेना में काम कर चुके एक मुस्लिम सैनिक को गोली मारकर उसे मौत की सजा देने और उसके लाइव प्रसारण के आदेश तक दे दिए हैं। डोनाल्ड ट्रंप की इन हरकतों की वजह से सबसे ज्यादा दुविधा में पाकिस्तान और भारत के कुछ कट्टरपंथी हैं। पाकिस्तान और भारत के यह लोग समझ ही नहीं पा रहे कि डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ करें या डोनाल्ड ट्रंप को भला-बुरा कहें। दरअसल डॉनल्ड ट्रंप सरकार की नीतियों के चलते इस वक्त भारत और अमेरिका के संबंध भी बेहद खराब हैं।
इसे भी पढ़ें: Donald Trump के संघर्षविराम दावे के बाद भी Russia ने ऊर्जा ठिकानों को बनाया निशाना: जेलेंस्की
डोनाल्ड ट्रंप लगातार भारत और पीएम मोदी को टारगेट करते रहते हैं। यह चीज भारत के कुछ कट्टरपंथियों और लगभग पूरे पाकिस्तान को पसंद आती है। लेकिन जैसे ही यह लोग भारत को परेशान करने वाले डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ की तैयारियां शुरू करते हैं, उससे पहले ही डोनाल्ड ट्रंप सीधे इस्लाम पर बयानबाजी शुरू कर देते हैं। ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ की जगह यह लोग डोनाल्ड ट्रंप को गालियां देनी शुरू कर देते हैं। डोनाल्ड ट्रंप से समर्थन मिलने के बाद हाल ही में अमेरिका के बिजनेसमैन एलेन मस्क ने भारत के खिलाफ एक नेगेटिव कैंपेन शुरू कर दिया। यह देखकर पाकिस्तान और भारत के कुछ कट्टरपंथी जश्न मनाने लगे। लेकिन उसके अगले ही दिन डोनाल्ड ट्रंप ने मुस्लिमों को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया जिसने पूरी दुनिया में बवाल मचा दिया। बयान में डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के लोगों को पागल कहा है। ट्रंप ने कहा है कि वहां के लोग अमेरिकियों को देखने के बाद नारे लगाते हैं कि हम तुम सबको मार डालेंगे। इनके पीछे 20 लोग खड़े होकर नारे लगाते हैं कि सिर्फ अल्लाह की तारीफ हो। ट्रंप ने कहा कि यह सभी लोग बेवकूफ हैं।
इसे भी पढ़ें: Trump On France Protests| दिल्ली में लाठी नहीं चली, फ्रांस में क्यों आग लगी?
दरअसल अमेरिका में मिड टर्म चुनाव होने वाले हैं। 3 नवंबर को वोटिंग है। इसी कड़ी में डॉनल्ड ट्रंप ने अमेरिकी शहर मिशिगन में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार अब्दुल अल सैयद को कट्टर जिहादी बोल दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अब्दुल कट्टरपंथी होने के साथ-साथ एक वामपंथी भी है। वो यहूदियों से नफरत करता है। डॉन्ड ट्रंप ने कहा कि मेरे हिसाब से वह एक कट्टर जिहादी है। मैं नहीं चाहता कि मिशिगन जैसे शहर से कोई कट्टर जिहादी सांसद जीते। ट्रंप से ऐसे बयान सुनकर मुस्लिम दुविधा में फंस जाते हैं। वो समझ ही नहीं पाते कि डॉनल्ड ट्रंप की तारीफ करें या उन्हें गालियां दें।
लैरिंक्स: शरीर का लाइफ-सेविंग गेट [The Tiny Valve That Keeps You Alive]
आपकी हर सांस और हर निवाला एक ऐसे छोटे से वॉल्व पर निर्भर है, जिसकी एक पल की चूक जानलेवा साबित हो सकती है. Every breath you take and every bite you swallow depends on a tiny valve that can turn deadly if it fails for even a split second. #DWHindi #SehatTalk #VibeCheck
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
DW








