Responsive Scrollable Menu

बीजेपी महिला सांसद राष्ट्रपति से मिलेंगी:JNU से बर्खास्त कांग्रेस सांसद के मामले पर दखल की मांग; 11 छात्राओं से यौन उत्पीड़न का आरोप

बीजेपी की महिला सांसदों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेगा। प्रतिनिधिमंडल जेएनयू के प्रोफेसर पद से हटाए गए कांग्रेस सांसद आंगोमचा बिमोल आकोइजाम का मुद्दा उठाएगा। बीजेपी के मुताबिक, सांसद डी. पुरंदेश्वरी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी। इसमें बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी, दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज और अन्य नेता शामिल होंगे। राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात मंगलवार दोपहर राष्ट्रपति भवन में तय है। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) ने प्रोफेसर और इनर मणिपुर से कांग्रेस लोकसभा सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजाम को शुक्रवार को बर्खास्त कर दिया था। यूनिवर्सिटी ने उन्हें 11 छात्राओं के यौन उत्पीड़न का दोषी पाया। बर्खास्तगी तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। यह कार्रवाई यूनिवर्सिटी की इंटरनल कमेटी (IC) की जांच के निष्कर्षों के आधार पर की गई। 2023 में मणिपुर हिंसा के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में वे कांग्रेस पार्टी के टिकट पर 'इनर मणिपुर' सीट से लड़े और भाजपा उम्मीदवार को 1 लाख से ज्यादा वोटों से हराकर सांसद चुने गए। दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन यह मुलाकात सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर हुए बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के एक दिन बाद हो रही है। बीजेपी महिला मोर्चा ने हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर भी प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस से इनर मणिपुर के सांसद आंगोमचा बिमोल आकोइजाम को पार्टी से निकालने की मांग की थी। दिल्ली के प्रदर्शन में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, कई महिला सांसद और बीजेपी कार्यकर्ता शामिल हुए थे। वाइस चांसलर से शिकायत की अकोइजाम को हटाने की कार्रवाई से पहले दिल्ली कमीशन फॉर विमेन (DCW) ने मामले पर JNU प्रशासन से रिपोर्ट मांगी थी। आयोग ने 11 छात्राओं के आरोपों पर सितंबर में यह रिपोर्ट मांगी थी। छात्राओं ने आरोप लगाया था कि उन्होंने मई 2026 में JNU की वाइस चांसलर संतिश्री धुलिपुड़ी पंडित को प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत दी थी। छात्राओं का आरोप था कि उस समय उनकी शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं की गई। गुप्ता ने यूनिवर्सिटी प्रशासन से तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा था। 2023 मे मणिपुर हिंसा के बाद सक्रिय अंगोम बिमोल अकोइजाम जेएनयू (JNU) के प्रोफेसर और सामाजिक कार्यकर्ता रहे हैं। वे मणिपुर के रहने वाले हैं और राज्य के सामाजिक व मानवाधिकार मुद्दों पर लंबे समय से मुखर आवाज रहे हैं। 2023 में मणिपुर हिंसा के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा। बिमोल की सांसदी पर फिलहाल कोई खतरा नहीं है, क्योंकि कानून के मुताबिक सांसदी तभी रद्द होती है जब किसी आपराधिक मामले में अदालत कम से कम 2 साल की जेल की सजा सुनाए। संसद में वे मणिपुर में शांति बहाली, पीड़ितों के पुनर्वास और पूर्वोत्तर के अधिकारों पर अपने तीखे व प्रभावशाली भाषणों के लिए जाने जाते हैं। JNU में छेड़छाड़ पिछली घटनाएं मार्च 2024: 19 साल की छात्रा के साथ कैंपस के पास छेड़छाड़ हुई, जिसके बाद भारी विरोध हुआ। अक्टूबर 2024: फ्रेशर्स पार्टी के दौरान हुई घटना को लेकर 47 छात्राओं ने मिलकर सामूहिक शिकायत दर्ज कराई। शिकायतों का रिकॉर्ड 2017 से 2024 तक: आंतरिक शिकायत समिति (ICC) बनने के बाद कुल 151 शिकायतें आईं। 2015-16: एक ही साल में रिकॉर्ड 39 मामले दर्ज हुए थे। हाल के वर्ष: 2022-23 और 2023-24 में हर साल 30-30 शिकायतें सामने आईं। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में पोर्न वीडियो मिले:जेल से जब्त हुआ था; पूर्व PM का पोता रेप केस में उम्रकैद काट रहा बेंगलुरु की जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में कई पोर्न वीडियो और पेन ड्राइव में वेब सीरीज मिली हैं। शनिवार को फोन और अन्य डिवाइस की फोरेंसिक जांच में इसका पता चला। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

पाकिस्तान के ट्रेन हादसे में 5 की मौत, 30 घायल:पंजाब में रहमान बाबा एक्सप्रेस पटरी से उतरी, कराची से पेशावर जा रही थी

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह यात्री ट्रेन के पटरी से उतरने से 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 30 लोग घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 5:15 बजे पंजाब के मुल्तान में शेर शाह ब्रिज के पास हुआ। रहमान बाबा एक्सप्रेस कराची से पेशावर जा रही थी। घायलों को इलाज के लिए मुल्तान के निश्तर हॉस्पिटल ले जाया गया। हादसे वाली जगह पर बचाव दलों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। रेस्क्यू अधिकारियों के मुताबिक, 13 डिब्बों को हादसे वाली जगह से हटा दिया गया है। एक डिब्बे में बचाव कार्य अभी जारी है। हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें प्रधानमंत्री शहबाज ने रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करने को कहा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हादसे में घायल यात्रियों को लेकर चिंता जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से घायलों को बिना देरी के बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया कराने को भी कहा। ट्रेन के पटरी से उतरने की वजह अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है। रेस्क्यू ऑपरेशन आगे बढ़ने के साथ पाकिस्तान रेलवे और संबंधित अधिकारी ज्यादा जानकारी दे सकते हैं। खबर लगातार अपडेट हो रही है…

Continue reading on the app

  Sports

हार के बाद फूटा कप्तान श्रेयस अय्यर का गुस्सा, मैच के बाद गेंदबाजों की क्लास लेते हुए गिनाईं कमियां

भारतीय क्रिकेट टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में 24 रन से करारी हार मिली. टीम इंडिया की इस हार के बाद सीरीज अब 1-1 से बराबर हो गई है. मैच गंवाने के बाद टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस खराब गेंदबाजी को लेकर अपनी निराशा जताई. इसके अलावा उन्होंने कहा कि वे योजनाओं पर अमल नहीं कर सके. Thu, 15 Oct 2026 08:24:30 +0530

  Videos
See all

Rajasthan News: बेकाबू ट्रैक्टर ने महिला को रौंदा, दर्दनाक मौत | Tractor Accident | CCTV Footage #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T04:00:11+00:00

Shardiya Navratri 5th Day 2026 | शारदीय नवरात्रि के 5वें दिन करें स्कंदमाता की पूजा | Puja Vidhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T04:05:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers