Responsive Scrollable Menu

Balya Court: नाबालिग बेटी से बलात्कार के दोषी पिता को उम्रकैद

बलिया (उप्र), चार अगस्त बलिया की एक अदालत ने नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार करने के तकरीबन साढ़े तीन माह पुराने मामले में आरोपी 60 वर्षीय पिता को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष के अनुसार सुखपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय लड़की गत 11 अप्रैल की रात को घर पर सो रही थी, तभी उसके पिता विजय राम ने नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने जांच के बाद विजय राम के विरुद्ध अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया।

उन्होंने बताया कि बाल यौन उत्पीड़न संरक्षण अधिनियम से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए नियुक्त विशेष न्यायाधीश की अदालत ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सोमवार को आरोपी विजय राम को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनायी।

Continue reading on the app

Kerala Weather में भारी बारिश, कासरगोड के बायार में सबसे अधिक वर्षा दर्ज

तिरुवनंतपुरम, चार अगस्त केरल के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है और मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे तक के पिछले 21 घंटे की अवधि के दौरान उत्तरी जिलों में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि कासरगोड के बायार में तीन अगस्त तड़के तीन बजे से आधी रात तक राज्य में सबसे अधिक 121.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

कासरगोड के ही मुलियार में 81 मिलीमीटर, कन्नूर हवाई अड्डे पर 74 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। कोझिकोड के उरुमी में 65 मिलीमीटर बारिश हुई। कन्नूर के चेरुवंचेरी और कासरगोड के आरएआरएस पिलिकोड में 59.5-59.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

वहीं एर्णाकुलम के नेरियामंगलम में 59 मिलीमीटर बारिश हुई। आईएमडी 24 घंटों की अवधि के भीतर 60 मिलीमीटर या उससे अधिक बारिश को ‘भारी बारिश’ मानता है। हालिया आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मुवाट्टुपुषा और तोडुपुषा नदियों का जलस्तर मंगलवार सुबह चेतावनी के निशान से ऊपर बना हुआ है, हालांकि पानी का स्तर अब कम हो रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि सुबह आठ बजे मुवाट्टुपुषा नदी का जलस्तर 11.60 मीटर पर दर्ज किया गया, जो 10.92 मीटर के चेतावनी स्तर से ऊपर और 11.93 मीटर के खतरे के निशान के करीब है। उन्होंने कहा कि जलस्तर घट रहा है। तोडुपुषा नदी में सुबह आठ बजे जलस्तर 11.50 मीटर दर्ज किया गया।

इस नदी का चेतावनी स्तर 10.78 मीटर और खतरे का निशान 11.79 मीटर है। इस बीच, कलियारा नदी 12.26 मीटर पर बह रही थी, जो इसके चेतावनी स्तर 13.10 मीटर और खतरे के स्तर 14.10 मीटर से नीचे है। इन नदियों का जलस्तर भी कम हो रहा है।

अधिकारी नदियों पर लगातार नजर रख रहे हैं और उन्होंने तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि मानसून के कारण राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है।

Continue reading on the app

  Sports

जिसके लिए पड़ी विराट को गाली, उसके लिए बाद में बजाई सबने ताली, कप्तान का मास्टर-स्ट्रोक, 22 साल बाद जीते लंका में सीरीज

virat masterstroke in srilanka: स्टुअर्ट बिन्नी को टीम में शामिल करने के फैसले पर मैच से पहले काफी बहस हुई थी. कई दिग्गजों का मानना था कि बिन्नी विदेशी पिचों पर उतने प्रभावी नहीं होंगे. लेकिन बिन्नी ने विपरीत परिस्थितियों में न केवल दबाव को झेला, बल्कि टीम को वह सबसे बड़ा विकेट दिलाया जिसकी उस वक्त सबसे ज्यादा जरूरत थी. यहीं नही तीसरे टेस्ट में उन्होने बैट के 49 रन और गेंदबाजी में 2 विकेट भी हासिल किए. v Tue, 4 Aug 2026 16:04:29 +0530

  Videos
See all

Prashant Kishor Interview: जाति-धर्म से ऊपर उठकर लोग वोट दें: प्रशांत किशोर | Bankipur Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T11:08:53+00:00

Master Stroke LIVE: Karnataka में छात्रों पर लाठीचार्ज! | Jharkhand Protest | Nepal Violence | Soren #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T11:08:39+00:00

Nepal Violence LIVE Updates: नेपाल में बिगड़े हालात, हिंदुओं पर हमले! | Kanwar Yatra | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T11:10:37+00:00

Jharkhand Student Protest: छात्रों के आंदोनल पर सीएम Hemant Soren का बड़ा बयान #shorts | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T11:10:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers