पंजाब में नशा का विरोध करने पर हत्या, मेडिकल स्टोर वाले ने ऐक्टिविस्ट को भूना; Video
पंजाब के मनसा में एक मेडिकल स्टोर संचालक ने एंडी ड्रग्स ऐक्टिविस्ट की गोली मारकर हत्या कर दी। ऐक्टिविस्ट ने नशीली दवाइयां बेचने को लेकर विरोध किया था। आरोपी फरार हो गया है।
'मतभेदों के शांति पूर्ण समाधान में विश्वास रखता है भारत', बिम्सटेक गृह मंत्रियों की पहली बैठक में बोले अमित शाह
Home Minister Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को दिल्ली में पहली बिम्सटेक (BIMSTEC) गृह मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की. गृह मंत्री शाह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पहली बिम्सटेक गृह मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करना भारत के लिए गौरव और सौभाग्य की बात है. गृह मंत्री शाह ने कहा कि बिम्सटेक क्षेत्रीय एकीकरण, आर्थिक सहयोग और सामूहिक सुरक्षा का एक प्रकार से अनिवार्य मंच बन गया है. आज भारत वसुधैव कुटुंबकुम की भावना से आगे बढ़ रहा है. हम शांति, सहअस्तित्व और मानव कल्याण के प्रति हमेशा से प्रतिबद्ध रहे हैं और आज भी हैं.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिम्सटेक की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने कभी भी किसी भी देश पर आक्रमण या प्रभुत्व स्थापित करने में विश्वास नहीं किया. सभी देशों की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान और मतभेदों के शांति पूर्ण समाधान में भारत हमेशा से विश्वास रखता है.
#WATCH | Delhi: At the First BIMSTEC Home Ministers’ Meeting in New Delhi, Union Home Minister Amit Shah says, "Hosting the first BIMSTEC Home Ministers’ Meeting is a matter of great pride and fortune for India. BIMSTEC, in a way, has become an essential platform for regional… pic.twitter.com/6EHBxQQmOb
— ANI (@ANI) October 13, 2026
खबर अभी अपडेट हो रही है....
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News Nation









