Responsive Scrollable Menu

Job For Retired Employees: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए नौकरी का अवसर, यहां होने जा रही है बंपर भर्ती, जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन

रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए नौकरी का अवसर, यहां होने जा रही है बंपर भर्ती, Government Jobs for Retired Employees

Continue reading on the app

नामीबिया के खिलाफ अभिषेक का खेलना मुश्किल:पेट की समस्या से जूझ रहे, बुमराह की वापसी तय; श्रीलंका के हसरंगा बाहर

नामीबिया के खिलाफ भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा का खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। मंगलवार को मैच से दो दिन पहले दिल्ली में टीम इंडिया का पहला ट्रेनिंग सेशन हुआ, लेकिन अभिषेक मैदान पर दिखाई नहीं दिए। बताया जा रहा है कि वे पेट से जुड़ी समस्या से जूझ रहे हैं और अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं। भारत को नामीबिया के खिलाफ 12 फरवरी को मुकाबला खेलना है। टीम के असिस्टेंट कोच रयान टेन डेशकाटे ने जानकारी दी कि अभिषेक को पेट में परेशानी है। टीम मैनेजमेंट भी उन्हें लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता। बुधवार को होने वाला अगला ट्रेनिंग सेशन उनकी मैच फिटनेस को लेकर अहम माना जा रहा है। बुमराह की वापसी तय इस बीच जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर राहत भरी खबर आई है। टेन डेशकाटे ने बताया कि बुमराह ने करीब 10 दिन बाद गेंदबाजी शुरू की है। वे पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं और उनकी मूवमेंट में भी सुधार दिखा है। करीब एक घंटे के अभ्यास के बाद बुमराह ने नेट्स में सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को लगभग 25 मिनट तक गेंदबाजी की। इस दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। बाद में रिंकू सिंह, शिवम दुबे और हार्दिक पंड्या भी बल्लेबाजी के लिए नेट्स में उतरे। संजू सैमसन को मिल सकता है मौका मैच से दो दिन पहले हुए अभ्यास सत्र में भारत ने संभावित प्लेइंग इलेवन क्रम के हिसाब से बल्लेबाजी कराई। फ्लडलाइट्स में ईशान किशन सबसे पहले बल्लेबाजी के लिए उतरे और उनके साथ संजू सैमसन ने पेस बॉलिंग नेट्स में अभ्यास किया। दोनों बल्लेबाजों ने हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और अर्शदीप सिंह की गेंदों का सामना किया। नामीबिया के तेज गेंदबाज रुबेन ट्रम्पलमैन जैसी एंगल तैयार करने के लिए टीम ने एक लंबे कद के लेफ्ट आर्म नेट गेंदबाज को भी लगाया। स्पिन नेट्स में तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव साथ बल्लेबाजी करते नजर आए, जिसे भारत के संभावित टॉप-4 क्रम का संकेत माना जा रहा है। संजू को टीम का पूरा समर्थन पिछले कुछ हफ्तों में संजू सैमसन के लिए परिस्थितियां बदली हैं। मुंबई में खेले गए पहले वर्ल्ड कप मैच में उन्हें ओपनर के तौर पर मौका नहीं मिला। इस पर टेन डेशकाटे ने साफ कहा कि चयन को लेकर टीम को ईमानदार रहना होता है। संजू को पूरा समर्थन मिला, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में ईशान के प्रदर्शन के बाद पहले मैच का चयन स्पष्ट था। उन्होंने यह भी कहा कि टूर्नामेंट लंबा है और सभी 15 खिलाड़ी टीम के लिए अहम हैं। नेट्स में संजू ने करीब 30 मिनट तक तेज गेंदबाजों का सामना किया। शुरुआत में वे थोड़ा सतर्क दिखे, लेकिन बाद में उनकी टाइमिंग बेहतर होती गई। स्पिन के खिलाफ उनका आत्मविश्वास ज्यादा नजर आया, जो नामीबिया के लेफ्ट आर्म स्पिनर बर्नार्ड शोल्ट्ज के खिलाफ काम आ सकता है। हसरंगा टूर्नामेंट से बाहर उधर श्रीलंका को बड़ा झटका लगा है। ऑलराउंडर वनिंदू हसरंगा चोट के कारण टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। आयरलैंड के खिलाफ ओपनिंग मैच के दौरान उनकी बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। MRI स्कैन में मांसपेशी में गंभीर खिंचाव की पुष्टि हुई। उस मैच में हसरंगा ने चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट लिए थे और अपना स्पेल पूरा किया था, लेकिन बाद की जांच रिपोर्ट के आधार पर उन्हें टूर्नामेंट से बाहर करने का फैसला लिया गया। ICC ने अभी आधिकारिक रिप्लेसमेंट को मंजूरी नहीं दी है, मगर टीम मैनेजमेंट उनकी जगह लेग स्पिन ऑलराउंडर दुशन हेमंथा को शामिल करने की योजना बना रहा है। 31 वर्षीय हेमंथा ने अब तक तीन टी-20 इंटरनेशनल खेले हैं, जिनमें चार विकेट लिए हैं और उनका इकॉनमी रेट 7.85 रहा है। अतिरिक्त स्पिन विकल्प न होने के कारण उन्हें सीधे प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। श्रीलंका का अगला मुकाबला 12 फरवरी को पल्लेकेले में ओमान से होगा। इसके बाद टीम 16 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया और 19 फरवरी को कोलंबो में जिम्बाब्वे से भिड़ेगी।

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026 Points Table: भारत से आगे निकला पाकिस्तान, अमेरिका को हराकर बना नंबर 1

T20 World Cup Points Table Updated: पाकिस्तान ने अपने दूसरे लीग मैच में अमेरिका को एकतरफा अंदाज में हरा दिया. इस जीत के साथ ही पाकिस्तानी टीम ग्रुप ए में टॉप पोजिशन पर पहुंच गई. भारतीय टीम अब दूसरे नंबर पर लुढ़क गई है. Tue, 10 Feb 2026 22:39:15 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: ICC ने पाकिस्तान को दिखाया ठेंगा ! #shorts #sushantsinha #iccvspcb #t20worldcup #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T17:02:37+00:00

News Ki Pathshala: ICC के हंटर सेहरा पाकिस्तान ! #shorts #sushantsinha #iccvspcb #t20worldcup #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T17:04:52+00:00

Congress से अदावत, Navjot Singh Sidhu के लिए BJP के दरवाजे खुलेंगे या नहीं? | Hindi News | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T17:08:22+00:00

News Ki Pathshala: PCB पर 300 करोड़ सेज्यादा का जुर्माना लग सकता था! #shorts #sushantsinha #iccvspcb #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T17:07:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers