Sawan Home Cleaning Tips: सावन का महीना शुरू होते ही कई घरों में पूजा-पाठ की तैयारियां तेज हो जाती हैं। ऐसे में मंदिर के साथ-साथ पूरे घर की साफ-सफाई पर भी खास ध्यान दिया जाता है। वहीं, मॉनसून के मौसम में धूल, नमी और गंदगी जल्दी जमा होने लगती है। अगर आप भी इस सावन कम मेहनत और कम समय में घर को साफ रखना चाहते हैं, तो ये 7 आसान क्लीनिंग टिप्स आपके काफी काम आ सकते हैं।
सावन में क्यों जरूरी है घर की सफाई? सावन के दौरान ज्यादातर लोग घर में भगवान शिव की पूजा करते हैं। ऐसे में घर साफ-सुथरा रहे, इसके लिए लोग पहले से ही सफाई करना शुरू कर देते हैं। लेकिन बारिश के मौसम में धूल, मिट्टी और नमी की वजह से घर जल्दी गंदा हो जाता है। अगर सफाई सही तरीके से की जाए, तो घर को साफ और चमकदार रखना काफी आसान हो जाता है।
1.ऊपर से नीचे की ओर करें सफाई
ऊपर से नीचे की ओर करें सफाई
सावन और बारिश के मौसम में पंखों, शेल्फ और ऊंची जगहों पर धूल जल्दी जम जाती है। इसलिए सफाई हमेशा ऊपर से शुरू करें। पहले पंखे, शेल्फ और खिड़कियां साफ करें, फिर फर्नीचर और आखिर में फर्श की सफाई करें। इससे दोबारा पोछा लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
2.सही कपड़े का करें इस्तेमाल सफाई के लिए माइक्रोफाइबर कपड़ा बेहतर माना जाता है। यह धूल और गंदगी को आसानी से साफ कर देता है और कांच, फर्नीचर व इलेक्ट्रॉनिक सामान पर निशान भी नहीं छोड़ता। इससे कम मेहनत में अच्छी सफाई हो जाती है।
3.क्लीनिंग का सामान एक जगह रखें
क्लीनिंग का सामान एक जगह रखें
सावन में अगर रोज पूजा की तैयारी के साथ सफाई भी करनी हो, तो बार-बार क्लीनिंग का सामान ढूंढना परेशानी बढ़ा सकता है। इसलिए सभी क्लीनिंग प्रोडक्ट्स, स्प्रे, ब्रश और कपड़ों को एक ही बॉक्स या कैडी में रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत मिल जाएं।
4.क्लीनर को असर करने का समय दें कई लोग क्लीनिंग स्प्रे लगाते ही उसे पोंछ देते हैं। ऐसा करने के बजाय स्प्रे को 2–5 मिनट तक लगा रहने दें। इससे जिद्दी दाग और गंदगी नरम हो जाती है और कम मेहनत में आसानी से साफ हो जाती है।
5.रोज थोड़ा-थोड़ा साफ करें पूरे घर की सफाई एक ही दिन करने के बजाय हर दिन 10 से 15 मिनट अलग-अलग हिस्सों की सफाई करें। सावन और बारिश के मौसम में रोज थोड़ी सफाई करने से धूल और नमी जमा नहीं होती और घर हमेशा साफ बना रहता है।
हर चीज की तय जगह बनाएं
6.बेकार सामान हटाते रहें घर में जितना ज्यादा सामान होगा, उतनी ही ज्यादा धूल और गंदगी जमा होगी। समय-समय पर ऐसे सामान को हटा दें, जिसका इस्तेमाल नहीं हो रहा है। इससे घर खुला-खुला, साफ और सुंदर दिखेगा। साथ ही सफाई करने में भी कम समय लगेगा।
7.हर चीज की तय जगह बनाएं घर को साफ रखने का सबसे आसान तरीका है कि इस्तेमाल के बाद हर सामान को उसकी तय जगह पर वापस रख दें। इससे घर बिखरा हुआ नहीं दिखेगा और अगली बार सफाई करने में भी ज्यादा समय नहीं लगेगा।
सावन में अगर इन छोटी-छोटी आदतों को रोज की दिनचर्या का हिस्सा बना लिया जाए, तो कम मेहनत और कम समय में भी घर हमेशा साफ, चमकदार और व्यवस्थित नजर आएगा। साथ ही मॉनसून में धूल और नमी से होने वाली गंदगी से भी काफी हद तक बचाव हो सकता है।
द्रमुक (DMK) नेता उदयनिधि स्टालिन अपने एक विवादित बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर तीखी आलोचनाओं के घेरे में आ गए हैं। तंजावुर में कावेरी मुद्दे पर आयोजित एक विरोध प्रदर्शन रैली का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय और अभिनेत्री त्रिशा का संदर्भ देते हुए कथित तौर पर 'द्विअर्थी' (Double Entendre) और अश्लील टिप्पणी करते सुने जा सकते हैं। इस बयान के सामने आने के बाद तमिलागा वेत्री कज़गम (TVK) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने DMK पर जमकर निशाना साधा है।TVK विधायक रेवंत चरण ने इस टिप्पणी को "घिनौना" और अस्वीकार्य बताते हुए DMK नेतृत्व पर राजनीतिक स्तर गिराने और उकसावे वाली हरकतें करने का आरोप लगाया।
कावेरी मुद्दे पर एक रैली को संबोधित करते हुए, जब उदयनिधि मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की आलोचना कर रहे थे, तो बीच-बीच में "त्रिशा, त्रिशा" के नारे लग रहे थे। वायरल हुए वीडियो में उदयनिधि को यह कहते हुए सुना गया, "कावेरी का एक बूंद पानी भी नहीं मिला है। लेकिन क्या मुख्यमंत्री ने इस बारे में कुछ कहा है? नहीं। उन्हें तो बस DMK के खिलाफ 'झूठे केस' दर्ज करने की चिंता है।"
जब नारे लगते रहे, तो वे रुके, मुस्कुराए और एक ऐसी टिप्पणी की जिसे कई लोगों ने एक्ट्रेस त्रिशा (जो विजय की को-स्टार और करीबी दोस्त हैं) की ओर इशारा माना—खासकर तब जब सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही हैं।
उन्होंने कहा, "पानी कहीं और पहुंचे या न पहुंचे, वहां तो पहुंचना ही चाहिए," और फिर मुस्कुराते हुए स्पष्ट किया कि वे कावेरी की बात कर रहे थे।
वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए चरण ने टिप्पणी को "बेहद घिनौना" बताया और कहा कि किसी के भी खिलाफ ऐसी बातें अस्वीकार्य हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना DMK की राजनीतिक संस्कृति और गिरते स्तर को दर्शाती है। चरण ने यह भी दावा किया कि विरोध प्रदर्शन को ज़्यादा समर्थन नहीं मिला और आरोप लगाया कि पार्टी सोशल मीडिया पर ध्यान खींचने के लिए "सस्ते उकसावे" का सहारा ले रही है।
उन्होंने चेतावनी दी कि लगातार "अहंकार और बदतमीज़ी" से जनता के बीच DMK की अहमियत और कम हो जाएगी। उन्होंने कहा, "यही वजह है कि तमिलनाडु की जनता ने आपको नकार दिया और आज आप जिस स्थिति में हैं, वहीं तक सीमित कर दिया। अरिवलयम (DMK मुख्यालय) के पहले से ही खराब स्तर को देखते हुए भी, यह एक नया निचला स्तर है।"
BJP की तमिलनाडु इकाई ने भी विपक्ष के नेता की टिप्पणी की आलोचना करते हुए इसे "घिनौना, अश्लील, भद्दा और शर्मनाक" बताया। राज्य बीजेपी प्रवक्ता नारायणन तिरुपति ने भी पूर्व सीएम एमके स्टालिन की चुप्पी की आलोचना की और उदयनिधि की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि कानूनी कार्रवाई से मुख्यमंत्री विजय की विश्वसनीयता बढ़ेगी।
TVK ने महिला आयोग से कार्रवाई की मांग की
सत्ताधारी पार्टी ने राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) को पत्र लिखकर उदयनिधि के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इन टिप्पणियों को "बेहद परेशान करने वाला" बताते हुए TVK ने कहा कि यह भाषा "सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं को वस्तु समझने और उनके साथ मौखिक उत्पीड़न को सामान्य बनाती है," "सार्वजनिक हस्तियों से अपेक्षित मर्यादा को बुरी तरह कम करती है," और सार्वजनिक जीवन में महिलाओं के साथ व्यवहार के लिए "एक खतरनाक मिसाल" कायम करती है।
TVK ने NCW से भाषण और रैली के फुटेज का औपचारिक संज्ञान लेने, स्पष्टीकरण और बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगने के लिए नोटिस जारी करने का आग्रह किया। इसने DMK नेता के खिलाफ सार्वजनिक अश्लीलता और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज करने की भी मांग की।
Muttiah Muralitharan Most 10 Wicket Haul Record in Test: टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में 5 विकेट लेना किसी भी गेंदबाज के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है, लेकिन एक ही टेस्ट मैच में 10 या उससे ज्यादा विकेट बॉलर के आंकड़ों को खास बनाता है. टेस्ट इतिहास में कई महान गेंदबाज आए, लेकिन श्रीलंका के महान ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने इस मामले में ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसे तोड़ना आज भी बेहद मुश्किल माना जाता है. उन्होंने अपने करियर में सबसे ज्यादा बार एक टेस्ट मैच में 10 या उससे ज्यादा विकेट लेकर इतिहास रचा. उनके बाद भी कई दिग्गज आए, लेकिन अब तक कोई भी इस आंकड़े के करीब तक नहीं पहुंच सका. Tue, 4 Aug 2026 10:00:47 +0530