Responsive Scrollable Menu

AI Summit ने Delhi में मचाया तहलका, 5-Star होटलों का किराया 11 लाख तक, Booking से पहले जानें वजह

दिल्ली के लग्ज़री होटलों के कमरे आमतौर पर कुछ हज़ार या ज़्यादा से ज़्यादा एक लाख रुपये तक ही जाते हैं, लेकिन हाल में यह किराया इतना हो गया कि खबरों में सुर्खियां बटोरने लगा। बता दें कि मंगलवार सुबह जब ट्रैवल पोर्टल पर बुकिंग देखी गई, तो एक रात का किराया 10 लाख रुपये के पार दिखा। हैरानी की बात यह रही कि न तो न्यू ईयर था और न ही शादी-ब्याह का सीज़न है।

बता दें कि इसकी वजह किसी बड़े उत्सव से नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी है। फरवरी के मध्य में दिल्ली भारत–एआई इम्पैक्ट समिट 2026 की मेज़बानी करने जा रही है, और उसी का असर सीधे होटल के दामों पर दिख रहा है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, 16 से 20 फरवरी के बीच भारत मंडपम में होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के लिए बड़ी संख्या में विदेशी प्रतिनिधि, नीति निर्माता, तकनीकी विशेषज्ञ और उद्योग जगत के दिग्गज राजधानी पहुंचेंगे। अचानक बढ़ी इस मांग ने प्रीमियम होटलों की उपलब्धता पर दबाव डाल दिया है।

मंगलवार सुबह 9 बजे के आसपास मेकमायट्रिप पर 15 से 16 फरवरी की बुकिंग देखने पर दाम चौंकाने वाले थे। द इम्पीरियल, नई दिल्ली में एक लग्ज़री सुइट की एक रात की कीमत टैक्स सहित करीब 11.6 लाख रुपये तक पहुंच गई। उसी होटल का हेरिटेज सुइट भी लगभग 1.7 लाख रुपये में सूचीबद्ध दिखा।

द ओबेरॉय, नई दिल्ली में एक कमरे का किराया करीब 5.8 लाख रुपये तक पहुंच गया, जबकि द लीला पैलेस का महाराजा सुइट लगभग 7.3 लाख रुपये में उपलब्ध था। ताज पैलेस का गार्डन प्रेसिडेंशियल सुइट भी चार लाख रुपये के आसपास दिखा। अपेक्षाकृत कम कीमत वाले लग्ज़री होटल जैसे ले मेरिडियन में भी एक रात का खर्च 90 हज़ार रुपये के करीब पहुंच चुका है।

गौरतलब है कि ट्रैवल इंडस्ट्री भी इस उछाल को सीधे एआई समिट से जोड़ रही है। ट्रैवल पोर्टल इक्सिगो के सीईओ आलोक बाजपेयी ने सोशल मीडिया पर कहा कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट की वजह से दिल्ली-एनसीआर के कई पांच सितारा होटलों में प्रति रात किराया एक लाख रुपये से ऊपर चला गया है।

दरअसल, सीमित लग्ज़री इन्वेंट्री और एक साथ बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय मेहमानों के आने से होटल दरों में तेज़ बढ़ोतरी देखी जा रही है। यह समिट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फ्रांस में हुए एआई एक्शन समिट के दौरान घोषित की गई थी। इसे ग्लोबल साउथ में आयोजित होने वाला पहला वैश्विक एआई सम्मेलन माना जा रहा है, जिससे इसका रणनीतिक महत्व भी बढ़ जाता है।

सम्मेलन का फोकस केवल चर्चा तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों, पर्यावरण और प्रगति जैसे विषयों के ज़रिये एआई के व्यावहारिक इस्तेमाल को सामने लाने पर है। ऐसे बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजन पहले भी शहरों के होटल बाज़ार को कुछ दिनों के लिए पूरी तरह बदलते रहे हैं, लेकिन इस बार उछाल का पैमाना असाधारण माना जा रहा है।

आम यात्रियों के लिए यह संकेत है कि इन तारीखों में या तो पहले से योजना बनानी होगी या फिर सेंट्रल दिल्ली से बाहर विकल्प देखने पड़ेंगे। वहीं होटल इंडस्ट्री के लिए यह दिखाता है कि कैसे वैश्विक तकनीकी और कूटनीतिक कार्यक्रम कुछ ही दिनों में करोड़ों का कारोबार पैदा कर देते हैं। इस बार एआई सिर्फ भविष्य की बहस नहीं गढ़ रहा, बल्कि राजधानी के होटल बिल भी नए सिरे से लिख रहा है।

Continue reading on the app

बच गया चिली का अटाकामा! 10 बिलियन डॉलर का प्रोजेक्ट रद्द, दुनिया के सबसे साफ आसमान को था खतरा

सैंटियागो, 10 फरवरी (आईएएनएस)। खगोल वैज्ञानिक एक प्रोजेक्ट के रद्द होने का जश्न मना रहे हैं, जिसके बारे में दावा किया गया कि दुनिया के सबसे साफ आसमान को देखने से लोग वंचित हो सकते थे। ये आसमान चिली के अटाकामा रेगिस्तान का है। यह पृथ्वी पर सबसे शुष्क जगहों में से एक है, जहां साल के अधिकांश दिन आकाश साफ रहता है, जो इसे खगोलीय पर्यटन के लिए आदर्श बनाता है।

इस प्रोजेक्ट से ईएसओ के पैरानल वेधशाला में लगे टेलीस्कोप ऑब्जर्वेशन्स को अपूरणीय नुकसान पहुंचता। हाल ही में इस प्रोजेक्ट को रद्द किया गया। इसके बाद खगोल वैज्ञानिकों का कहना था कि लाइट पॉल्यूशन (कृत्रिम रोशनी से होने वाले प्रदूषण) से सितारों को देखने में व्यवधान आता। वैज्ञानिक समुदाय ने इसे बड़ी जीत बताया है, क्योंकि यह क्षेत्र दुनिया के प्रमुख एस्ट्रोनॉमी साइट्स में से एक है।

प्रस्तावित 10 बिलियन डॉलर, 3,000 हेक्टेयर की ग्रीन हाइड्रोजन और अमोनिया प्रोडक्शन केंद्र, जिसे आईएनएनए के नाम से जाना जाता है, में एक पोर्ट, तट तक ट्रांसपोर्ट लिंक और तीन सोलर पावर प्लांट शामिल थे, और चिली का पर्यावरण नियंत्रक लगभग एक साल से इसकी जांच कर रहा था।

एस्ट्रोनॉमर्स ने बार-बार चेतावनी दी थी कि दुनिया के कुछ सबसे पावरफुल टेलिस्कोप के पास होने से इस इलाके को बहुत नुकसान होगा, जो जमीन पर आधारित एस्ट्रोनॉमी के लिए दुनिया की सबसे अच्छी जगह है।

चिली में यूरोपियन सदर्न ऑब्जर्वेटरी (ईएसओ) के प्रतिनिधि, इत्जियार डी ग्रेगोरियो ने ब्रिटिश मीडिया आउटलेट द गार्डियन से कहा, इस प्रोजेक्ट के रद्द होने का मतलब है कि अब पैरानल ऑब्जर्वेटरी पर कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा, जहां यह तीन टेलिस्कोप कॉम्प्लेक्स चलाता है।

उन्होंने ये भी माना कि “इस मेगाप्रोजेक्ट से यह बात सामने आई है कि चिली में उन जगहों के आसपास सुरक्षा उपायों की तुरंत जरूरत है जहां प्रोफेशनल एस्ट्रोनॉमी की जाती है। प्रोजेक्ट रद्द होने का मतलब यह नहीं है कि आसमान को बचाने का काम खत्म हो गया है।”

चिली की एनवायर्नमेंटल इवैल्यूएशन सर्विस ने पुष्टि की है कि पिछले हफ्ते एईएस एंडेस (जिस कंपनी ने इस केंद्र का प्रस्ताव दिया था) के साथ मीटिंग के बाद, प्रोजेक्ट को अब आधिकारिक तौर पर वापस ले लिया गया है।

वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी थी कि आईएनएनए फैसिलिटी लाइट पॉल्यूशन रीडिंग पर असर डालेगी। उन्होंने तर्क दिया कि एस्ट्रोनॉमी के लिए संभावित खतरनाक नतीजों को देखते हुए इस फैसिलिटी को ऑब्जर्वेटरी के इतने करीब रखने की कोई जरूरत नहीं थी।

एईएस एंडेस, अमेरिकी कंपनी एईएस कॉरपोरेशन से संबंधित है। ये चिली, कोलंबिया और अर्जेंटीना में कोयला, गैस, हाइड्रोइलेक्ट्रिक, विंड और सोलर प्लांट लगाने के लिए जानी जाती है।

कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा, अपने प्रोजेक्ट्स के विस्तृत विश्लेषण के बाद, आईएनएनए प्रोजेक्ट को रोकने का फैसला किया गया है।

2020 के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित रेनहार्ड जेनजेल ने एक खुले खत में चिली सरकार से प्रस्तावित प्रोजेक्ट को खत्म करने का अनुरोध किया था।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

बांग्लादेश की इज्जत के खातिर... यू टर्न लेकर शेखी बघार रहा है मोहसिन नकवी, कर रहा है डैमेज कंट्रोल

Mohsin Naqvi statement IND vs PAK Match: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार की वापसी के बाद पीसीबी चीफ शेखी बघार रहे हैं. मोहसिन नकवी ने कहा कि उन्होंने भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार सिर्फ और सिर्फ बांग्लादेश को सम्मान दिलाने के लिए किया था. Tue, 10 Feb 2026 23:31:38 +0530

  Videos
See all

BBC in Tehran for first time since Iranian protest crackdown | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T21:00:32+00:00

Gold-Silver Price Today: 3 बजते ही सोना-चांदी में भयंकर गिरावट! | Gold Rate Today 11 Feb 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T21:30:12+00:00

Keir Starmer holds on as UK Prime Minister, but is his job safe? | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T22:00:09+00:00

India-US Trade Deal: बांग्लादेश को लगा 15,000 करोड़ का झटका! India vs Bangladesh Export | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T22:00:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers