Top 10: ना तुलसी चली, ना अनुपमा…ये रिश्ता को भी दी पछाड़, नंबर 1 बना ये सीरियल, सब रह गए पीछे
हर हफ्ते टीवी सीरियल का रिपोर्ट कार्ड सामने आता है जो ये बताया है कि कौन सा सीरियल टॉप 10 की लिस्ट में बना हुआ है। इस हफ्ते बज की रिपोर्ट आ गई। इस बार ना तो अनुपमा चल रहा है और ना ही क्योंकि।। इस हफ्ते ये दो शो छाए हुए हैं। जानिए
चीन ने "प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्रों पर चीन लोक गणराज्य के विनियम" जारी किए
बीजिंग, 10 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने हाल ही में संशोधित प्राकृतिक संरक्षण पर चीन लोक गणराज्य के विनियम को जारी करने वाले राज्य परिषद के एक आदेश पर हस्ताक्षर किए, जो 15 मार्च 2026 से प्रभावी होगा।
इन विनियमों का उद्देश्य प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्रों के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देना, प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्रों के संरक्षण और प्रबंधन को मजबूत करना, पारिस्थितिक सभ्यता और एक सुंदर चीन के निर्माण को व्यापक रूप से आगे बढ़ाना और मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व के आधुनिकीकरण में तेजी लाना है।
इन विनियमों में कुल 5 अध्याय और 48 अनुच्छेद हैं, और मुख्य रूप से निम्नलिखित सामग्री को संशोधित किया गया है। पहला, प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्रों की कार्यात्मक स्थिति में सुधार करें। दूसरा, प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्रों के निर्माण के लिए समग्र आवश्यकताओं को स्पष्ट करें। तीसरा, प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्रों की प्रबंधन प्रणाली के लिए सुधार योजना को लागू करें। चौथा, प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्रों की स्थापना को मानकीकृत करें। पांचवां, प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्रों के संरक्षण और प्रबंधन को सुदृढ़ करें। छठा, कानूनी दायित्वों का कड़ाई से पालन करें।
चीन उन अवैध कृत्यों के प्रकारों और इसमें शामिल कानून प्रवर्तन संस्थाओं को और स्पष्ट करेगा, जिनको दंड दिया जाना चाहिए, और दंड की गंभीरता को बढ़ाएगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News Nation



















