Responsive Scrollable Menu

US Dollar के मुकाबले Rupee 82 पैसे मजबूत होकर 94.96 पर पहुंचा

रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 82 पैसे मजबूत होकर 94.96 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि तेल विपणन कंपनियों के लिए नामित बैंकों के जरिये डॉलर उपलब्ध कराने की विशेष व्यवस्था और विदेशी मुद्रा जोखिम से बचाव के कुछ लेनदेन की लागत बढ़ाने जैसे कदमों से हाजिर बाजार में डॉलर की मांग घटने से घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.53 प्रति डॉलर पर खुला।

इसके बाद इसमें मजबूती आई और यह 94.96 प्रति डॉलर तक पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 82 पैसे की बढ़त है। रुपया सोमवार को 93 पैसे मजबूत होकर 95.78 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। छह महीने से अधिक समय में यह रुपये की एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त थी।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 102.43 पर रहा। घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 305 अंक चढ़कर 72,224.15 अंक पर जबकि निफ्टी 93.40 अंक की बढ़त के साथ 22,458.50 अंक पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 1.11 प्रतिशत घटकर 105.47 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 1,708.48 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Continue reading on the app

Ration Card: अंगूठा नहीं हो रहा मैच? मुफ्त राशन लेने वाले जल्दी जान लें फेस ऑथेंटिकेशन और e-KYC से जुड़ी जरूरी बातें

UP Ration Card: अगर राशन लेते समय अंगूठा मैच नहीं हो रहा है, तो फेस ऑथेंटिकेशन और e-KYC से जुड़े विकल्पों के बारे में जानें. मुफ्त राशन पाने वाले लाभार्थियों के लिए आधार सत्यापन की प्रक्रिया और जरूरी जानकारी यहां पढ़ें.

The post Ration Card: अंगूठा नहीं हो रहा मैच? मुफ्त राशन लेने वाले जल्दी जान लें फेस ऑथेंटिकेशन और e-KYC से जुड़ी जरूरी बातें appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स का मास्टरस्ट्रोक, सौरव गांगुली संग कोचिंग में डेब्यू करेंगे युवराज सिंह, संभालेंगे दो-दो मोर्चे

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह को इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स ने सहायक कोच के साथ बैटिंग कोच की भी जिम्मेदारी दी है. दिल्ली कैपिटल्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी है. युवराज पहली बार किसी टीम के साथ आधिकारिक तौर पर कोच की भूमिका निभाएंगे. Tue, 13 Oct 2026 19:55:49 +0530

  Videos
See all

Congress Protest: सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने बीच डिबेट किसे कहा लकड़बग्घा? | BJP | SP | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T15:09:41+00:00

Dharmendra Yadav on Congress-SP Alliance: कांग्रेस से गठबंधन पर क्या बोले SP सांसद धर्मेंद्र यादव? #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T15:10:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers