सौरव दास और आशुतोष रांका फिर हिरासत में, दिल्ली पुलिस को चकमा दे बैरिकेड फांदकर पहुंचे जंतर मंतर
Sourav Das anf Ashutosh Ranka Detain: दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर सीजेपी के सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया है. दोनों अपने कुछ समर्थकों के साथ जंतर मंतर पहुंचे थे. दोनों ने जंतर मंतर पर पहुंचकर नारेबाजी की और तिरंगा भी लहराया. आशुतोष ने घटना की वीडियो भी पोस्ट की है.
दिल्ली पुलिस ने बताया कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका जंतर-मंतर पहुंचे थे। पुलिस की नजरों से बचकर दोनों बैरिकेड फांदकर जंतर मंतर पहुंचे थे. दिल्ली पुसिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया गया है. आशुतोष रांका ने एक्स पर एख वीडियो पोस्ट की है. आशुतोष रांका ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- किला जंतर-मंतर की सुरक्षा-घेरा तोड़ दिया गया है. वीडियो में आशुतोष सौरव और कुछ समर्थकों के साथ बैरिकेडिंग फांदकर जंतर मंतर पर जाते दिखे. बैरिकेड पार करने के बाद उन्होंने नारेबाजी की और तिरंगा भी लहराया. वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने आनन फानन में सौरव दास और आशुतोष को डिटेन कर लिया है.
Cockroach Janta Party (CJP) Chief Spokesperson Saurav Das and its National Spokesperson Ashutosh Ranka had arrived at Jantar Mantar. Both of them have been detained: Delhi Police
— ANI (@ANI) October 13, 2026
डी-नोटिफाई पर उठाई आवाज
वीडियो में सुनाई पड़ रहा है कि सौरव और आशुतोष ने अपने समर्थकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए कहा कि आप विरोध की आवाज को डी-नोटिफाई नहीं कर सकते.
Fortress Jantar Mantar has been breached pic.twitter.com/hUlskpMhEc
— Ashutosh Ranka (@AshutoshRanka) October 13, 2026
Delhi EV Policy: दिल्ली की सड़कों पर उतरेंगी 150 नई इलेक्ट्रिक बसें, 5 नए चार्जिंग स्टेशन भी तैयार
दिल्ली सरकार शहर के पब्लिक ट्रांसपोर्ट को और बेहतर बनाने जा रही है। जल्द ही 150 नई इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर दौड़ेंगी और 5 नए पब्लिक ईवी चार्जिंग स्टेशन भी शुरू किए जाएंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Asianetnews







