Responsive Scrollable Menu

IND VS WI: बल्लेबाजों की चौथे टी-20 मैच में आने वाली है मौज, जानिए हैदराबाद की पिच का कैसा रहेगा मिजाज?

IND VS WI Pitch Report: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मैच भारत ने जीता, दूसरा मैच वेस्टइंडीज ने और तीसरा मैच फिर टीम इंडिया ने जीता और सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली. ऐसे में अब सीरीज का चौथा मैच काफी अहम होने वाला है. एक ओर कैरेबियाई टीम पूरी कोशिश करेगी कि वह जीत दर्ज करके सीरीज को 2-2 की बराबरी पर पहुंचा दे.

वहीं, टीम इंडिया भी कोशिश करेगी कि इस मैच को जीतकर वह सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ले. ऐसे में मैच का रोमांचक होना तो तय है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम की पिच और रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं, जिससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि मैदान पर किसका पलड़ा भारी रहने वाला है.

राजीव गांधी स्टेडियम की पिच पर किसे मिलेगी मदद?

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती है. पिच सपाट और काफी बाउंस वाली होती है, जिससे गेंद बल्ले पर काफी आसानी से आती है और बल्लेबाजों के लिए बड़े शॉट्स लगाना आसान हो जाता है. नई गेंद से शुरुआती ओरों में तेज गेंदबाजों को हल्की स्विंग और मूवमेंट मिलती है. मगर, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिनर्स को पिच से ग्रिप और टर्न मिलनी शुरू हो जाती है. छोटी बाउंड्री होने के चलते हाईस्कोरिंग मैच होने की पूरी संभावना है.

टॉस की बात करें, तो जो कप्तान टॉस जीतेगा, वो चेज करना चाहेगा. ड्यू फैक्टर के चलते हैदराबाद में चेजिंग टीम के पास एडवांटेज रहने वाला है.

कैसा रहेगा हैदराबाद के मौसम का हाल?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी-20 मैच हैदराबाद में बुधवार को खेला जाने वाला है. हैदराबाद से क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर ये आ रही है कि मैच के दौरान बुधवार को बारिश की बिलकुल भी संभावना नहीं है, जिससे पूरा मैच देखने को मिलना तय ही है. तापमान 33 से 21 डिग्री तक रहने की उम्मीद है. हवा 13 किलोमीटर के करीब चल सकती है. वहीं, ह्यूमिडिटी 42% होने की संभावना है.

राजीव गांधी स्टेडियम में टीम इंडिया का ट्रैक रिकॉर्ड

हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम ने हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में अब तक तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इस दौरान भारत ने तीनों मुकाबले जीते हैं. भारत ने यहां अपने पहले मैच में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया और फिर अपने दूसरे मुकाबले में साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से मात दी थी. इस मैदान पर अपने तीसरे मैच में इंडिया ने बांग्लादेश के 133 रनों के बड़े अंतर से हराया था. 

पहला टी20 मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच साल 2019 में हुआ था. इस मैदान पर अंतिम मुकाबला साल 2023 में भारत और बांग्लादेश के बीच हुआ था. इस मैदान का हाईएस्ट टोटल 297/5 है, जो भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ बनाया है. अब देखने वाली बात होगी कि बुधुवार को खेले जाने वाले मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है.

ये भी पढ़ें: 'बेंच पर बैठकर कौन सा खिलाड़ी तैयार होता है...', वैभव सूर्यवंशी के कोच ने खुलेआम दिया बड़ा बयान, बोले- 'मैनेजमेंट तानाशाही कर रहा है...'

Continue reading on the app

Stock Market Today: आईटी-रियल्टी शेयरों के सहारे सपाट खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 445 अंकों का उछाल

Stock Market Today: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार ने सपाट शुरुआत की. शुरुआती कारोबार में आईटी और रियल्टी शेयरों में खरीदारी देखने को मिली, जिससे प्रमुख सूचकांकों को समर्थन मिला.

बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली बढ़त

कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 27.05 अंक या 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71,951.73 पर खुला. वहीं निफ्टी 0.80 अंक की मामूली बढ़त के साथ 22,364.15 पर कारोबार शुरू करने में सफल रहा. हालांकि कुछ ही देर बाद बाजार में और तेजी देखने को मिली और सेंसेक्स 72,370.16 के दिन के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया, जो पिछले बंद 71,924.68 से 445.48 अंक यानी 0.61 प्रतिशत की बढ़त को दर्शाता है.

वहीं, निफ्टी 50 ने खबर लिखे जाने तक 22,523.65 का दिन का उच्चतम स्तर टच किया, जो उसके पिछले बंद 22,363.35 से 160.3 अंक यानी 0.71 प्रतिशत की तेजी को दर्शाता है. व्यापक बाजारों में, निफ्टी मिडकैप में 0.3 प्रतिशत की तेजी तो निफ्टी स्मॉलकैप में 0.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.

निफ्टी आईटी, निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में दिखी तेजी

सेक्टोरल सूचकांकों में निफ्टी आईटी, निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम तथा निफ्टी रियल्टी में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई. इन सूचकांकों में करीब 2 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई. इसके अलावा, निफ्टी पीएसयू बैंक 0.31 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी 0.22 प्रतिशत और निफ्टी ऑयल एंड गैस 0.20 प्रतिशत मजबूत रहे.

दूसरी ओर, हेल्थकेयर और फार्मा शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा. निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर, निफ्टी 500 हेल्थकेयर, निफ्टी फार्मा और निफ्टी हेल्थकेयर सूचकांक में 0.75 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई.

एफआईआई में नहीं थम रही बिकवाली

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल नकद बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली और घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) की खरीदारी का रुझान जारी रहने की संभावना है. उनका मानना है कि अमेरिकी 10-वर्षीय बॉन्ड यील्ड 5.2 प्रतिशत से ऊपर बने रहने के कारण एफआईआई निकट अवधि में बिकवाली जारी रख सकते हैं.

हालांकि सितंबर में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में रिकॉर्ड 38,307 करोड़ रुपए के शुद्ध निवेश ने घरेलू संस्थागत निवेशकों को मजबूत आधार दिया है, जिससे वे विदेशी निवेशकों की बिकवाली को काफी हद तक संतुलित कर पा रहे हैं. विशेषज्ञों ने कहा कि 5.54 प्रतिशत सीपीआई महंगाई, 7.74 प्रतिशत खाद्य महंगाई और 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर ब्रेंट क्रूड के स्तर को देखते हुए दिसंबर में आरबीआई द्वारा एक और ब्याज दर बढ़ोतरी की संभावना मजबूत बनी हुई है. उनका मानना है कि इससे बैंकिंग क्षेत्र के मार्जिन को समर्थन मिल सकता है.

बाजार में फिलहाल रिकवरी की संभावना कम

तकनीकी विश्लेषकों के अनुसार, बाजार की रिकवरी की संरचना कुछ कमजोर हुई है, लेकिन सोमवार की गिरावट हालिया निचले स्तर को तोड़े बिना रुक गई, जिससे अल्पकालिक उछाल की उम्मीद बनी हुई है. विश्लेषकों का कहना है कि निफ्टी को मजबूती दिखाने के लिए 22,435 के स्तर के ऊपर निकलना होगा. यदि ऐसा नहीं होता है तो सूचकांक 22,070 से 21,900 के दायरे की ओर फिसल सकता है.

इस बीच, एशियाई बाजारों में कमजोरी का रुख देखने को मिला क्योंकि तीसरी तिमाही के नतीजों से पहले कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से जुड़ी कंपनियों के शेयरों पर दबाव बना हुआ है. अमेरिकी बाजार में सोमवार को नैस्डैक गिरावट के साथ बंद हुआ. सऊदी अरब के एक हवाई अड्डे पर हुए हमले के बाद तेल कीमतों में उछाल आया, जबकि निवेशक बैंकिंग क्षेत्र की तिमाही आय और इस सप्ताह आने वाले प्रमुख आर्थिक आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं.

स्रोत- आईएएनएस

Continue reading on the app

  Sports

पिता GST कमिश्नर, मां गृहिणी...कौन हैं बड़े-बड़े छक्के लगाने में माहिर कुमार कुशाग्र, जिन्हें ऋषभ पंत की जगह मिली इंडिया ए में जगह

Kumar Kushagra India A: ऋषभ पंत के इंजर्ड होने के चलते अब विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को न्यूजीलैंड दौरे के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए सोमवार को इंडिया ए टीम में शामिल किया गया है. बीसीसीआई ने यह जानकारी दी. इंडिया ए की कप्तानी ध्रुव जुरेल करेंगे. विकेटकीपर भी वही होंगे, ऐसे में कुमार कुशाग्र को शायद ही प्लेइंग इलेवन में जगह मिल पाए, लेकिन झारखंड से आईपीएल और आईपीएल से इंडिया ए तक का सफर किसी सपने से कम नहीं है. Tue, 13 Oct 2026 10:07:17 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi Viral Video: राहुल ने हाथ से खींचा और जमीन पर गिराया-भंडारी#shorts #viral #ytshort #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T07:12:55+00:00

पाकिस्तान में होगी इमरान खान की वापसी | Pakistan | Imran Khan | Peshawar | Jago #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T07:10:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers